एक्सप्लोरर

नोए़डा अथॉरिटी के पूर्व इंजीनियर यादव सिंह को CBI ने किया गिरफ्तार

नोए़डा अथॉरिटी के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अपनी चहेती कंपनियों को तमाम नियम कानूनों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपए के टेंडर दिए.

नई दिल्ली: नोए़डा अथॉरिटी के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह को सीबीआई ने आज फिर गिरफ्तार कर लिया. यादव सिंह को सीबीआई ने साल 2018 में हुई एक एफआईआर में गिरफ्तार किया है इस FIR में आरोप है कि यादव सिंह ने अपनी चहेती पांच कंपनियों को तमाम नियम कानूनों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपए के टेंडर दिए. यह भी आरोप है कि इन कंपनियों के डायरेक्टरों ने यादव सिंह और उसके परिवार को फायदा पहुंचाया. यही नहीं इन कंपनियों के कुछ डायरेक्टर तो यादव सिंह के बेटे सनी यादव के साथ कॉलेज में भी पढ़े थे.

सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि यह ठेके गुल इंजीनरिंग, एसएमपी टेक्नोलॉजी, अबू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड और संजय इलेक्ट्रॉनिक्स और शाकंभरी प्रोजेक्ट को दिए गए थे. अधिकारी के मुताबिक इनमें गुल इंजीनियरिंग को 38 करोड़ रुपये के 31 ठेके दिए गए थे. आरोप है कि गुल इंजीनियरिंग के मालिक जावेद अहमद यादव सिंह के पुराने दोस्त हैं और यह कंपनी टेंडर के नियमों के अनुरूप भी नहीं थी. लेकिन यादव सिंह और अथॉरिटी के अन्य अधिकारियों ने तमाम नियम कानूनों को ताक पर रखकर इस कंपनी को 31 ठेके दिए. यह भी आरोप है कि इस कंपनी के डायरेक्टर जावेद अहमद ने इन ठेकों के बदले यादव सिंह को एक इनोवा कार बतौर रिश्वत दी थी.

इसी तरह से एसएमपी कंपनी को जिसके मालिक प्रेम प्रदीप थे उन्हें पांच प्रोजेक्ट दिए गए. यह लगभग दो करोड़ रुपए के ठेके थे और इस कंपनी को नोएडा में पानी के बिलों के कंप्यूटराइजेशन का काम सौंपा गया था. यह भी आरोप है कि इस कंपनी के डायरेक्टर यादव सिंह के बेटे सनी यादव के साथ पढ़े हुए थे.

सीबीआई के मुताबिक इसी प्रकार से अबू इंफ्रा कंपनी को कुल 16 ठेके दिए गए जिसमें जल, इलेक्ट्रिक और मेंटेनेंस के ठेके थे ये साल 2011 से साल 2014 के बीच दिए गए. यह भी आरोप है कि इस कंपनी और यादव सिंह की पत्नी कुसुम लता और सनी यादव की कंपनी के बीच कुछ संदेहास्पद लेन-देन भी पाए गए थे.

इसी तरह संजय इलेक्ट्रिकल्स को 76 करोड़ रुपये के लगभग 37 ठेके साल 2007 से साल 2012 के बीच दिए गए. शाकंभरी कंपनी को नोएडा की नालों की सफाई के लिए एक टेंडर दिया गया था. सीबीआई का आरोप है कि इन तमाम मामलों में यादव सिंह और उसके परिवार को फायदा पहुंचा जिसके चलते नोएडा अथॉरिटी को खासा नुकसान हुआ.

ध्यान रहे कि सीबीआई यादव सिंह को इसके पहले भी दो अन्य मामलों में गिरफ्तार कर चुकी है. जिसमें यादव सिंह लंबे समय तक जेल में रहे थे और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वह हाल ही में जेल से रिहा हुए थे. लेकिन सीबीआई ने अब एक अन्य एफआईआर में गिरफ्तार कर लिया है. यादव सिंह का नाम उत्तर प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं के साथ जोड़ा जाता रहा है और यह भी आरोप लगता रहा है कि यादव सिंह रिश्वत की रकम को नेताओं तक पहुंचाता था.

गार्गी कॉलेज मामले में FIR, केजरीवाल बोले- बेटियों से बदसलूकी बर्दाश्त नहीं, दिल्ली महिला आयोग ने कॉलेज को भेजा नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget