एक्सप्लोरर

5G Plan: Jio, Airtel और Vi में किसका 5G प्लान होगा सबसे सस्ता?

5G: वैसे तो किसी भी कंपनी ने अभी तक 5G प्लान की कीमत को लेकर कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दी है, लेकिन यहां हम आपको बता रहे हैं कि 5जी प्लान की कीमत को लेकर एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया तीनो ने क्या बयान दिए है.

5G Service In India: भारत में जियो (Jio) से लेकर एयरटेल (Airtel) तक ने अगस्त महीने में 5G की लॉन्चिंग की घोषणा की है. 5जी के स्पेक्ट्रम की नीलामी भी पूरी हो चुकी है, जिसमें सबसे ज्यादा 5G स्पेक्ट्रम जियो ने अपने नाम किए है. Jio ने कुल 24,740Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है जिसमें 700Mhz, 800Mhz, 1800Mhz, 3300Mhz और 26Ghz बैंड के स्पेक्ट्रम शामिल हैं. वहीं भारती एयरटेल ने 19867Mhz स्पेक्ट्रम अपने नाम किए है. इसके अलावा, वोडाफोन-आइडिया ने 6228Mhz स्पेक्ट्रम अपनी झोली में डाले है. अब सवाल यह है कि आखिर किसका 5G प्लान सस्ता होने वाला है. वैसे तो किसी भी कंपनी ने अभी तक 5G प्लान की कीमत को लेकर कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दी है, लेकिन यहां हम आपको बता रहे हैं कि 5जी प्लान की कीमत को लेकर एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया तीनो ने क्या कहा है?

जियो (Jio)

रिलायंस जियो (Reliance Jio) इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी (Akash Ambani) ने कहा है, 'हम पूरे भारत में 5जी रोलआउट के साथ 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाएंगे. जियो विश्वस्तरीय, किफायती 5G  सेवाएं देने के लिए जाना जाता है. हम ऐसी सेवाएं, प्लेटफॉर्म और समाधान प्रदान करेंगे जो भारत की डिजिटल क्रांति को बढ़ावा देंगे, विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, कृषि, विनिर्माण और ई-गवर्नेंस जैसे महत्वपूर्ण एरिया में. माननीय प्रधान मंत्री के डिजिटल इंडिया मिशन को साकार करने में यह हमारा अगला योगदान हैं.” ऐसे में हम उम्मीद कर रहे हैं कि जियो के प्लान सस्ते होंगे. वैसे भी मौजूदा समय में जियो के 4जी प्री-पेड प्लान दूसरी कंपनियों के मुकाबले सस्ते ही हैं.

एयरटेल (Airtel)

एयरटेल ने भी कहा है कि वह भी इसी महीने 5जी की कमर्शियल लॉन्चिंग करने की तैयारी में है. एयरटेल ने देश में 5जी की लॉन्चिंग को लेकर नोकिया, एरिक्सन और सैमसंग के साथ साझेदारी भी की है. एयरटेल ने प्लान की कीमत को लेकर तो कुछ स्पष्ट नही किया है, लेकिन टेलीकॉम इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि कंपनी के प्लान 4जी की भांति नहीं होंगे. 5जी प्लान की कीमत 4जी के मुकाबले 15 फीसदी तक अधिक होने का अनुमान है.

वीआई (Vodafone Idea)

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के मैनेजिंग डायरेक्टर रविंदर टक्कर (Ravinder Takkar) ने 5जी प्लान के बारे में बताते हुए कहा है कि 5जी प्लान, 4जी के मुकाबले प्रीमियम होंगे, हालांकि 5G प्लान के साथ 4जी के मुकाबले अधिक डाटा भी दिया जाएगा. टक्कर का कहना है कि 5जी स्पेक्ट्रम की खरीदारी में कंपनी के भारी-भरकम पैसे खर्च हुए हैं. ऐसे में यह साफ है कि वोडाफोन आइडिया के 5जी प्लान सस्ते नहीं होने वाले हैं.

यह भी पढ़ें-

बड़ी राहत: Twitter ने फिक्स किया बग, 54 लाख यूजर्स का निजी डेटा हुआ था लीक

WhatsApp के इस नए फीचर से आपके अकाउंट की बढ़ जाएगी सिक्योरिटी, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget