एक्सप्लोरर

WhatsApp ने 23 लाख से ज्यादा अकाउंट किए बैन, जानें बैन की वजह, कहीं आपका अकाउंट तो नहीं है शामिल?

हाल ही में जारी मासिक रिपोर्ट में व्हाट्सएप ने कहा कि उन्हें अगस्त महीने में 598 शिकायतें मिली, जिनमें से 27 अकाउंट्स पर कार्रवाई हुई है. वहीं 2,328,000 व्हाट्सएप अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया है.

WhatsApp: इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने एक महीने में ही 23 लाख अकाउंट को बैन कर दिया है. यह अकाउंट 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच ब्लॉक किए गए हैं. इनमें से करीब 10 लाख भारतीयों के व्हाट्सएप अकाउंट्स शामिल हैं, जिन्हे प्रो-एक्टिवली बैन किया गया है. इससे पहले भी जून में सोशल मीडिया कंपनी ने  22 लाख भारतीयों के व्हाट्सएप अकाउंट को ब्लॉक किया था. ब्लॉक किए गए इन अकाउंट की जानकारी व्हक्टसैप ने आईटी अधिनियम 2021 की मासिक रिपोर्ट में दी थी. 

व्हाट्सएप ने इसलिए किए अकाउंट बैन

हाल ही में जारी मासिक रिपोर्ट में व्हाट्सएप ने कहा कि उन्हें अगस्त महीने में 598 शिकायतें मिली, जिनमें से 27 अकाउंट्स पर कार्रवाई हुई है. वहीं 2,328,000 व्हाट्सएप अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया है. इन अकाउंट्स को यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक किया गया है. आगे बताया गया कि इन सभी अकाउंट्स को नए आईटी नियम के तहत ब्लॉक किया गया है. जानकारी के लिए बता दें कि आईटी अधिनियम 2021 के तहत प्रतिमाह 50 लाख से ज्यादा यूजर्स वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को आईटी मंत्रालय में एक यूजर सेफ्टी रिपोर्ट पेश करनी पड़ती है.

जून में हुए थे इतने अकाउंट बैन

व्हाट्सएप ने जून के महीने में 22 लाख भारतीयों के व्हाट्सएप अकाउंट को ब्लॉक किया था. कंपनी ने 1 जून से 30 जून तक कुल 22,10,000 भारतीय व्हाट्सएप अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया था. व्हाट्सएप ने कहा था कि हमारे पास जून में व्हाट्सएप अकाउंट्स को बंद करने के लिए कई रिक्वेस्ट भी आई थीं.

ट्विटर ने भी किया था यूआरएल को ब्लॉक

खबर यह भी है कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) ने भी इस साल जून तक आईटी मंत्रालय के आदेश पर 1,122 यूआरएल को ब्लॉक किया था. यह कार्रवाई सोशल मीडिया साइट को सभी के लिए सेफ बनाने के उद्देश्य से की गई थी. यह पूरी कार्यवाई आईटी अधिनियम, 2000 की धारा 69 ए के प्रावधान के तहत की गई थी. इसके अलावा, साल 2018 में ट्विटर ने 225, 2019 में 1,041 और 2021 में 2,851 यूआरएल को ब्लॉक किया था. साल दर साल इनकी संख्या केवल बढ़ती ही जा रही है.

Instagram Notes Feature: इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया एक और शानदार फीचर 'नोट्स', देखें इसकी खासियत

Upcoming Smartphones in October: अक्टूबर में लॉन्च हो सकते हैं ये स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंड्रॉयड की एक सेटिंग से खाली हो जाएगा Google Storage!
एंड्रॉयड की एक सेटिंग से खाली हो जाएगा Google Storage!
लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
Induction Working Mechanism: Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget