एक्सप्लोरर

Xiaomi ने एक साथ लॉन्च किए दो लैपटॉप, लुक से लेकर प्रोसेसर तक सब है शानदार, जानें कीमत

Xiaomi Notebook Pro 120G और Xiaomi Notebook Pro 120 लैपटॉप में 14 इंच की एमआई-ट्रूलाइफ डिस्प्ले दी गई है, जो 2.5K रिजॉल्यूशन और 16:10 ऑस्पेक्ट रेशयो के साथ आती है.

Xiaomi NoteBook Pro 120 series: शाओमी ने भारत में एक साथ अपने दो नए लैपटॉप को लॉन्च किए है, जिसमें Xiaomi Notebook Pro 120G और Xiaomi Notebook Pro 120 शामिल है. इन लैपटॉप में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 14 इंच की स्क्रीन और एल्युमिनियम एलॉय बॉडी फिनिश डिजाइन दिया गया है. लैपटॉप में 12th जेन Intel Core i5 H-series प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही लैपटॉप में 56Whr बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है. चलिए इनके फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Xiaomi Notebook Pro 120G की स्पेसिफिकेशन 

Xiaomi Notebook Pro 120G लैपटॉप में 14 इंच की एमआई-ट्रूलाइफ डिस्प्ले दी गई है, जो 2.5K रिजॉल्यूशन और 16:10 ऑस्पेक्ट रेशयो के साथ आती है. डिस्प्ले के साथ इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन का सपोर्ट भी मिलता है. लैपटॉप में विंडोज 11 के साथ 12th जेन Intel Core i5 H-series प्रोसेसर और Nvidia GeForce MX550 का ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है. साथ ही 16 जीबी की LPDDR5 रैम + 512 जीबी की PCIe Gen 4 स्टोरेज दी गई है. कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में डुअल बैंड वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.2, एक Thunderbolt 4 पोर्ट, HDMI 2.0, USB टाइप-सी पोर्ट, USB टाइप-ए पोर्ट, और 3.5mm कॉम्बो हेडफोन जैक का सपोर्ट मिलता है. साथ ही इसमें 2W के स्टीरियो स्पीकर भी दिए गए हैं.

Xiaomi Notebook Pro 120 की स्पेसिफिकेशन 

Xiaomi Notebook Pro 120 लैपटॉप को Xiaomi Notebook Pro 120G का लाइट वर्जन कहा जा सकता है. Xiaomi Notebook Pro 120 में भी 2.5K रिजॉल्यूशन के साथ 14 इंच की एमआई-ट्रूलाइफ डिस्प्ले दी गई है. इसमें भी 12th जेन Intel Core i5 H-series प्रोसेसर दिया गया है, हालांकि इस लैपटॉप में Intel UHD ग्राफिक्स कार्ड मिलता है. इस लैपटॉप में भी Notebook Pro 120G वाले सभी पोर्ट्स दिए गए हैं.

Xiaomi Notebook Pro 120G और Notebook Pro 120 की कीमत

Xiaomi Notebook Pro 120G और Notebook Pro 120 को सिंगल सिल्वर कलर में लॉन्च किया गया है. Xiaomi Notebook Pro 120G की कीमत 74,999 रुपये और Notebook Pro 120 की कीमत 69,999 रुपये रखी गई है. इन लैपटॉप को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन इंडिया से आसानी से खरीदा जा सकता है.

Mivi ने एक साथ लॉन्च किए तीन प्रोडक्ट, तीनों हैं एक से बढ़कर एक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी
स्मार्टफोन में डुअल डिस्प्ले का नया अंदाज, Lava Aura Curve भारत में लॉन्च
स्मार्टफोन में डुअल डिस्प्ले का नया अंदाज, Lava Aura Curve भारत में लॉन्च

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget