एक्सप्लोरर

Animal Husbandry: इस राज्य में भेड़ पालन के लिए चलाई जा रही ये खास योजना, 75,000 की लागत पर मिलेगी 50% सब्सिडी

Sheep Farming:एकीकृत भेड़ विकास योजना के तहत आज जम्मू-कश्मीर में भेड़ और बकरी पालन की यूनिट्स लगाई जा रही हैं. इन इकाईयों से ऊन, मांस और दूध से लेकर खाल तक का उत्पादन लिया जा रहा है

Sheep Farming Scheme: राज्य में भेड़ पालन को बढ़ावा देने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एकीकृत भेड़ विकास योजना (ISDS) की शुरुआत की है. भेड़ पालन के क्षेत्र में आधुनिकीकरण और इसके प्रचार-प्रसार के लिए राज्य में पहले से कई सुधार के कार्य और पहल हुई है. इसमेंआईएसडीएस योजना (ISDS Scheme) का अहम रोल है, जिससे राज्य में भेड़ पालन की व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ाने और उत्पादन को मजबूती प्रदान करने में खास मदद मिल रही है. जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू-कश्मीर में भेड़ पालन (Sheep Farming) से लगभग 12 लाख परिवारों को आजीविका मिलती है. 

क्या है एकीकृत भेड़ विकास योजना
इस योजना के तहत भेड़ पालन विभाग का उद्देश्य सिर्फ मटन और ऊन के उत्पादन को ही बढ़ाना नहीं है, बल्कि राज्य में बेरोजगारी की समस्या को भी दूर करना है. आईएसडीएस योजना के तहत भेड़ की उच्च आनुवांशिक क्षमता वाली नस्लों और विदेशी नस्लों की क्रास ब्रीडिंग, मार्केटिंग और भेड़ के लिए चिकित्सकीय सुविधाएं दी जाती हैं. इससे योजना से भेड़ पालकों की आर्थिक स्थिति में सुधार, भेड़ की उत्पादन-उत्पादन में वृद्धि और आंत्रप्रेन्योरशिप को बढ़ाने में भी खास मदद मिली है.

भेड़-बकरी पालन को बढ़ावा
एकीकृत भेड़ विकास योजना के तहत आज जम्मू-कश्मीर में भेड़ और बकरी पालन की यूनिट्स लगाई जा रही हैं. इन इकाईयों से ऊन, मांस और दूध से लेकर खाल तक का उत्पादन लिया जा रहा है, जिससे आर्थिक तौर पर कमजोर वर्गों को मजबूती मिल रही है. इस काम के लिए राज्य प्रशासन और पशुपालन विभाग भी वित्तीय सहायता, सब्सिडी और लोन की सुविधा उपलब्ध करवा रहा है. 

कैसे लें लाभ 
आईएसडीएस योजना के तहत जम्मू-कश्मीर का मूल निवासी कोई भी व्यक्ति, किसान, पशुपालक, स्वयं सहायता समूह, सहकारी समिति, किसान उत्पादक संगठन भी भेड़ पालन पर आर्थिक सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस योजना में सभी आधुनिक उपकरणों के साथ एक भेड़ पालन की यूनिट की खरीद भी शामिल है. इस योजना के तहत राज्य प्रशासन ने 75,000 रुपये की इकाई  लागत निर्धारित की है, जिस पर अधिकतम 50 प्रतिशत तक सब्सिडी और भेड़ पालन के लिए ट्रेनिंग का प्रावधान है. इतना ही नहीं, भेड़ों में बीमारियों का प्रकोप कम करने के लिए विभाग की तरफ से पूरा सहयोग  भी मिलता है.

आजीविका कमा रहे कई परिवार
आज जम्मू-कश्मीर के कई परिवार आईएसडीएस योजना से जुड़कर आजीविका कमा रहे हैं. इसमें 33 साल की मुमताजा बेगम भी शामिल हैं, जो एक कॉलेज ड्रॉप आउट हैं और अपने गृह जिले बांदीपोरा में साल 2020 से ही भेड़ पालन कर रही हैं. मुमताजा बेगम ने आईएसडीएस योजना का लाभ लेकर 50 पशुओं के साथ भेड़ पालन शुरू किया था और आज उनके पास 250 से ज्यादा भेड़ हैं. इससे दो परिवारों को रोजगार मिल ही रहा है.

साथ ही, मुमताजा खुद भी अच्छा पैसा कमा रही हैं. भेड़ पालन के लिए मुमताजा ने दो लोग रखे हैं, जिन्हें हर महीने 9,000 रुपये देती हैं. 28 साल की मसरत जान भी युवा भेड़ पालकों में शामिल है. इसी तरह आज जम्मू कश्मीर के ज्यादातर युवाओं ने एकीकृत भेड़ पालन योजना का लाभ लेकर ना सिर्फ खुद को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि कश्मीर वैली में रोजगार का भी सृजन कर रहे हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- इस राज्य में में लहलहा रही स्ट्रॉबेरी की फसल, जानें- अब यूथ क्यों कर रहा ये खेती?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सब्जियों के छिलके फेंके नहीं, ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद
सब्जियों के छिलके फेंके नहीं, ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद
मानसून में किस पौधे की होती है सबसे ज्यादा मांग, नर्सरी का कहलाता है राजा
मानसून में किस पौधे की होती है सबसे ज्यादा मांग, नर्सरी का कहलाता है राजा
एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी से कितना कमा सकते हैं किसान?
एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी से कितना कमा सकते हैं किसान?
मानसून में मुर्गी फार्मिंग में ये आती है चुनौतियां, इन बातों का रखें ख्याल
मानसून में मुर्गी फार्मिंग में ये आती है चुनौतियां, इन बातों का रखें ख्याल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget