एक्सप्लोरर

गंभीर बीमारियों से पशुओं को बचाने के लिए चल रहा नि:शुल्क टीकाकरण अभियान... सभी जिलों की लिस्ट जारी!

बदलते मौसम में पशु भी कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं. ये रोग दूसरे पशुओं में संक्रमण के जरिए बढ़ते है. इंसानों पर भी इनका गंभीर असर होता है, इसलिए फ्री वैक्सीनेशन ड्राइव चलाई जा रही है

Animal Vaccination Drive: आज पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा बन गया है. बड़ी संख्या में लोग गाय-भैंस पालन करके आम आजीविका कमा रहे हैं. बढ़ती दूध की मांग के बीच पशुपालन बिजनेस फायदे का सौदा साबित हो रहा है, लेकिन इस क्षेत्र में चुनौतियां कम नहीं है. आए दिन पशु गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. कुछ दिन पहले ही लंपी लोग के चलते लाखों पशुओं की मौत हुई. अब ब्रुसेलोसिस नामक बीमारी का खतरा बढ़ रहा है. इस गंभीर पशु रोग की रोकथाम के लिए कई राज्यों में टीकाकरण अभियान भी चलाए जा रहे हैं. बिहार पशुपालन विभाग की ओर से भी पशुओं को ब्रुसेलोसिस के नि:शुल्क टीके लगवाए जा रहे हैं.

मादा पशुओं में नि:शुल्क टीकाकरण

ब्रुसेलोसिस जैसी गंभीर बीमारियां का खतरा दूर करने के लिए बिहार सरकार ने पशुधन स्वास्थ्य एंव  रोग नियंत्रण कार्यक्रम 2023 के तहत नि:शुल्क टीकाकरण अभियान चलाया है. इसके तहत बिहार के हर गांव में 4 से 5 महीने के पाड़ी या बाछी में ब्रुसेलोसिस रोग की रोकथान के लिए टीके लगाए जा रहे हैं.

पशुपालन विभाग ने तारीख के हिसाब से जिलों की सूची भी जारी कर दी है. इस अभियान के तहत पशु चिकित्सत और टीकाकर्मियों की टीम पशुपालकों के घर पहुंचेगी और सुरक्षित ढंग से पशुओं को टीका लगाएगी. ये काम जन प्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य या वार्ड सदस्य की देखरेख में होगा.

इस लिस्ट के मुताबिक, मुंगेर, भागलपुर, शिवहर, दरभंगा और सारण में 10 मई को टीके लगाए जाएंगे. वहीं पूर्वी चंपारण,  मधेपुरा, गया और पूर्णिया में 15 मई को टीकाकारण अभियान चलाया जा रहा है. यदि आपके जिले का नाम लिस्ट में नहीं है तो अपने जिले पशुपालन विभाग या पशु चिकित्सालय में संपर्क कर सकते हैं.

इन बातों का रखें खास ध्यान

बिहार में पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम 2023 के तहत ब्रुलेसोसिस की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान पूरी तरह से नि:शुल्क हैं. यदि पशु का टीकाकरण या होने या टीकाकरण के दौरान कोई पैसा मांगा जाता है तो हेल्पलाइन नंबर- 0612-2226049 पर कॉल कर सकते हैं.

क्या होती है ब्रुलेसोसिस बीमारी

वर्ल्ड एनिमल हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक,ब्रुसेलोसिस पशुओं में फैलने वाला एक संक्रामक रोग है, जो कई जीवाणुओं के कारण पैदा होता है और पशुओं की कुछ गिनी चुनी प्रजातियों के संक्रमित करता है.

इस रोग से संक्रमित मादा पशुओं का गर्भपात हो जाता है और दूध की मात्रा भी कम होने लगती है. यदि संक्रमित पशु का कच्चा दूध पी लें तो इंसानों पर इसका बुरा असर होता है. इस रोग के चलते पशुओं में बेहद कम उम्र में बांझपन और लंगड़ापन आ जाता है.

इन जानवरों की देखभाल करने वाले चिकित्सक भी अक्सर इस संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं, इसलिए इसकी रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:- अब फुल सेफ्टी के साथ मंडी पहुंचेंगे फल-सब्जी, ढुलाई वाले रेफ्रिजरेटर वाहन पर मिल रही 75% सब्सिडी...यहां करें आवेदन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran-US War: पहले अपना काटा, अब दुनिया का इंटरनेट काट सकता है ईरान? भारत समेत दुनिया पर मंडराया खतरा!
पहले अपना काटा, अब दुनिया का इंटरनेट काट सकता है ईरान? भारत समेत दुनिया पर मंडराया खतरा!
मिडिल ईस्ट युद्ध: पाकिस्तान का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'ट्रंप से बात करने से अच्छा है PM मोदी...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: पाकिस्तान का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'ट्रंप से बात करने से अच्छा है PM मोदी...'
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
इन 5 चेहरों को आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' से बना दिया बड़ा स्टार, कोई ऑटो ड्राइवर तो कोई जिम ट्रेनर
इन 5 चेहरों को आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' से बना दिया बड़ा स्टार, कोई ऑटो ड्राइवर तो कोई जिम ट्रेनर

वीडियोज

अब EV पर मिलेगा बड़ा फायदा! नई EV Policy में ₹1 लाख तक सब्सिडी | Auto Live
ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: पहले अपना काटा, अब दुनिया का इंटरनेट काट सकता है ईरान? भारत समेत दुनिया पर मंडराया खतरा!
पहले अपना काटा, अब दुनिया का इंटरनेट काट सकता है ईरान? भारत समेत दुनिया पर मंडराया खतरा!
मिडिल ईस्ट युद्ध: पाकिस्तान का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'ट्रंप से बात करने से अच्छा है PM मोदी...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: पाकिस्तान का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'ट्रंप से बात करने से अच्छा है PM मोदी...'
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
इन 5 चेहरों को आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' से बना दिया बड़ा स्टार, कोई ऑटो ड्राइवर तो कोई जिम ट्रेनर
इन 5 चेहरों को आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' से बना दिया बड़ा स्टार, कोई ऑटो ड्राइवर तो कोई जिम ट्रेनर
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, एक साथ करती हैं कई काम; अमीरी में कोहली से आगे 
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, अमीरी में कोहली से आगे 
Homemade Raisins: घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
माता-पिता को परेशान किया तो सैलरी से पैसा काट लेगी इस राज्य की सरकार, जानें नियम
माता-पिता को परेशान किया तो सैलरी से पैसा काट लेगी इस राज्य की सरकार, जानें नियम
Embed widget