एक्सप्लोरर

Chilli Cultivation: पपीते के बाद अब मिर्च पर इन कीटों का हमला, किसानों की लाखों की फसल बर्बाद

महाराष्ट्र में मिर्च की फसल पर कीटों का हमला और बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है. इसी कारण हजारों हेक्टेयर की फसल प्रभावित हुई है. किसानों की फसल न बिकने से मंडी में आवक भी 50 प्रतिशत रह गई है

Chilli Production: यह साल देश के किसानों के लिए अच्छा नहीं रहा. बाढ़, बारिश और सूखे ने जमकर किसानों को नुकसान पहुंचाया. बारिश ने किसानों की करोड़ों रुपये की फसल बर्बाद कर दी. बारिश की मार से किसान अभी तक उभरे नहीं है. अब किसानों की फसलों पर कीटों का हमला शुरू हो गया है. महाराष्ट्र में कीटों ने हाल में पपीते की फसल को खासा नुकसान पहुंचाया था. अब मिर्च की फसल कीटों ने बर्बाद करनी शुरू कर दी है. लाखों रुपये की फसल नुकसान होने से किसान परेशान है. 

मिर्च बर्बाद कर रहा ब्लाक थ्रिप कीट

महाराष्ट्र में हाल में फसलों पर फंगल वायरल अटैक देखने को मिला था. अब कुछ फसलों पर कीटों का हमला सामने आ रहा है. राज्य में जिस कीट ने मिर्च की पफसल को बर्बाद करना शुरू किया है. उसका नाम ब्लाक थ्रिप बताया जा रहा है. इस कीट के हमले के कारण मिर्च उत्पादन में भारी कम देखने को मिली है. इसके अलावा बोकड़ा बीमारी, पपड़ी, मुरदा, बोकड़िया रोग भी मिर्च को नुकसान पहुंचा रही है. अधिकारियों के अनुसार, स्टेट के भंडारा जिले में इस कीट का प्रकोप अधिक देखने को मिला है. 

13-14 रुपये प्रति किलो हुए मिर्च के दाम
महाराष्ट्र में होने वाले मिर्चाें को अन्य राज्यों में भी एक्सपोर्ट किया जाता है. दिल्ली, बंग्लौर  और देश के अन्य हिस्से में भी यहां की मिर्च भेजी जा रही है. जानकारों का कहना है कि भंडारा जिले में पैदा होने वाली मिर्च का भाव 70 से 80 रुपये प्रति किलो हुआ करता था. लेकिन इस साल कीटों के हमले के चलते मिर्च की क्वालिटी खराब हुई है. इसी कारण मिर्च के भाव तेजी से गिर गए हैं. अब मिर्च कहीं 13 रुपये किलो, कहीं 14 तो कहीं, 15 रुपये से लेकर 18 रुपये तक बिक रही है. 

कैसे नुकसान कर रहा कीट
राज्य के कई जिलों में इस कीट का प्रकोप देखने को मिल रहा है. कीट अटैक करने के बाद मिर्च सड़ने लगती है. कई बार सूख जाती है. मिर्च पर धब्बे भी देखने को मिल रही है. इस कीट और अन्य रोगों के कारण मिर्च की क्वालिटी बेहद खराब हो गई है. किसान खेतों से मिर्च नहीं तोड़ रहा है. यदि मिर्च तोड़कर ले जा रहे हैं तो उन्हें मंडी में कारेाबारी नहीं खरीद कर रहे हैं. इसका नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है. 

मंडियों में नहीं पहुंच रही मिर्च
नंदुरबार कृषि उपज मंडी समिति महाराष्ट्र की बड़ी मंडियों में से एक है. इसे दूसरी सबसे बड़ी मिर्च मंडी के रूप में देखा जाता है. इस मंडी में भी मिर्च की आवक तेजी से घटी है. कारोबारियों का कहना है कि मंडी में जो मिर्च आ रही है. उसकी क्वालिटी अच्छी नहीं है. इस कारण आम कस्टूमर उसे नहीं खरीद रहा है. इसी कारण मंडी कारोबारी भी मिर्च लेने से हाथ पीछे खींच रहे हैं. जैसे ही अच्छी मिर्च आनी शुरू होगी. खरीद बढ़ जाएगी. पिछले साल की तुलना में इस साल मिर्च प्रॉडक्शन में 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है.  पिछले वर्ष की तुलना में इस साल मिर्च का उत्पादन में 50 प्रतिशत की कमी आई है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: मक्का के कीमतों में आया भारी उछाल, इस वजह से मक्का के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगा सकती है सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब बाजार नहीं, घर पर उगाएं सेहत से भरा पपीता; जानें आसान तरीका
अब बाजार नहीं, घर पर उगाएं सेहत से भरा पपीता; जानें आसान तरीका
घर पर कैसे उगा सकते हैं कीवी? एक क्लिक में जान लें बेहद आसान तरीका  
घर पर कैसे उगा सकते हैं कीवी? एक क्लिक में जान लें बेहद आसान तरीका  
India AI Impact Summit 2026: छोटे किसानों की भी मदद कर रहा एआई, मिट्टी से लेकर फसल तक के बारे में मिलती है जानकारी
छोटे किसानों की भी मदद कर रहा एआई, मिट्टी से लेकर फसल तक के बारे में मिलती है जानकारी
किसानों के लिए बड़ी राहत, किसान क्रेडिट कार्ड को और आसान बनाएगा RBI; पढ़ें क्या है मामला
किसानों के लिए बड़ी राहत, किसान क्रेडिट कार्ड को और आसान बनाएगा RBI; पढ़ें क्या है मामला

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
Holi 2026: शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
"घर वाले नहीं करवा रहे ब्याह" पिता के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची बगावती औलाद, खूब हंसे पुलिस वाले
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
Embed widget