एक्सप्लोरर

Kisan Kalyan Yojana: 13 वीं किस्त खाते में नहीं पहुंची.... लेकिन ये राज्य सरकार 80 लाख किसानों के अकाउंट में भेजेगी 2000 रुपये

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी है. प्रदेश सरकार 3 फरवरी राज्य के 80 लाख किसानों के खाते में 2000-2000 रुपये भेजेगी. मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

CM Kisan Kalyan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12 किस्त किसानों के खाते में पहुंच चुकी है. 13 वीं किस्त के लिए किसान इंतजार कर रहे हैं. अभी तक केंद्र सरकार की ओर से अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है कि कबतक किसानों के खाते में 13 वीं किस्त पहुंच जाएगी. लेकिन इससे पहले ही देश की ओर राज्य सरकार ने किसानों के लिए खुशखबरी दी है. राज्य सरकार किसानों के खाते में धनराशि भेजेगी. 

80 लाख किसानों को खाते में जाएंगे 2 हजार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का इंतजार कर रहे किसानों के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने खुशखबरी दी है. प्रदेश के 80 लाख किसानों के खाते में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 2000-2000 रुपये भेजे जाएंगे. मुख्यमंत्री ने सभी जिले के जिलाधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए हैं. किसानों के खाते में 3 फरवरी को यह धनराशि भेजी जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से यह धनराशि किसानों के खाते में पहुंच जाएगी. 

योजना के तहत साल में भेजे जाते हैं 4000

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत राज्य सरकार प्रत्येक किसान के खाते में 2000-2000 रुपये भेजती है. साल में दो बार यह धनराशि किसानों के खाते में भेजी जाती है. वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत केंद्र सरकार साल में 6 हजार रुपये किसानों के खाते में भेजती है. हर चार महीने में 2000 रुपये किसानों के खाते में भेजे जाते हैं. इस तरह देखें तो मध्य प्रदेश के किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 10 हजार रुपये की धनराशि सालाना उनके खाते में भेज दी जाती है. 

मध्य प्रदेश के किसान ही ले सकते हैं योजना का लाभ

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत देशभर के किसान को धनराशि मिलती है. देश के सभी पात्र किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये भेजे जाते हैं. वहीं, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जोकि मध्य प्रदेश के अधिकारिक निवासी हैं. वहीं आवेदन कर सकते हैं. जिन किसानों के पास जमीन नहीं है. वो आवेदन नहीं कर सकते हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से भविष्य में भी किसानों को मदद मिलती रहेगी. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- मथुरा में गोबर से CNG गैस बनाएगा अडानी ग्रुप, इस बड़ी गौशाला में बन रहा Bio Gas Plant, गौ सेवा के साथ कमाई का है प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मछली पालन से कमाई बढ़ाएं, सरकार भी दे रही मदद
मछली पालन से कमाई बढ़ाएं, सरकार भी दे रही मदद
सब्जियों के छिलके फेंके नहीं, ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद
सब्जियों के छिलके फेंके नहीं, ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद
मानसून में किस पौधे की होती है सबसे ज्यादा मांग, नर्सरी का कहलाता है राजा
मानसून में किस पौधे की होती है सबसे ज्यादा मांग, नर्सरी का कहलाता है राजा
एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी से कितना कमा सकते हैं किसान?
एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी से कितना कमा सकते हैं किसान?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget