एक्सप्लोरर

Crop Purchase: राजस्थान में 1 नवंबर से खरीदी जाएंगी दलहनी-तिहलनी फसलें, सरकार ने बनाए 879 खरीद केंद्र

Crop Purchase on MSP: राजस्थान में दलहन-तिहलन की खरीद के लिए 27 अक्टूबर से ऑनलाइन पंजीकरण होंगे. इसके बाद 879 केंद्रों पर 1 नवम्बर से मूंग, उड़द और सोयाबीन और 18 नवम्बर से मूंगफली की खरीद की जाएगी.

Crop Purchase in Rajasthan: राजस्थान सरकार ने भी अब न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP 2022) पर फसल खरीदने की तैयारी कर ली है. अब 1 नवंबर से किसान अपनी दलहनी और तिलहनी फसलों को एमएसपी पर बेच सकेंगे. इसके लिए राज्य सरकार ने करीब 879 क्रय केंद्र भी बनाए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान के सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना ने बताया कि राजफैड (Rajfed) की ओर एमएसपी पर मूंग, उड़द, सोयाबीन एवं मूंगफली की खरीद के लिए 27 अक्टूबर से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किए जाएंगे. इसके बाद 879 केंद्रों पर 1 नवम्बर से मूंग, उड़द और सोयाबीन की खरीद होगी. वहीं 18 नवम्बर से एमएसपी पर मूंगफली की खरीद होगी. 

यहां करें रजिस्ट्रेशन
राजस्थान में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल को बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण (MSP Registration 2022) को अनिवार्य कर दिया गया है. किसान अपनी सुविधा के अनुसार ई- मित्र सेंटर या खरीद केंद्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक पंजीकरण करवा सकते हैं.

879 केंद्रों से खरीदेगा राजफैड
राजस्थान सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए करीब 879 क्रय केंद्र बनाए हैं, जिनमें क्रय-विक्रय सहकारी समितियों पर 419 केंद्र और ग्राम सेवा सहकतारी समितियों पर कुल 460 केंद्र स्थापित किए गए हैं. इनमें से करीब 363  केंद्रों पर मूंग की खरीद, 166 केंद्रों पर उड़द की खरीद, 267 केंद्रों पर मूंगफली की खरीद और सोयाबीन को 83 केंद्रों के जरिये एमएसपी पर खरीदा जाएगा. 

दलहन-तिहलन की एमएसपी
राजस्थान राज्य दलहनी और तिलहनी फसलों का बड़ा उत्पादक है. देशभर में इन दोनों ही फसलों का उत्पादन बढ़ाने की कवायद की जा रही है. किसानों को भी इन फसलों से मुनाफा दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने एमएसपी भी जारी की है. बता दें कि मूंग की एमसएपी 7,755 रुपये प्रति क्विंटल, उड़द का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6,600 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली की एमएसपी 5,850 रुपये प्रति क्विंटल और सोयाबीन के लिए 4,300 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है.

सरकार ने जारी किया खरीद का लक्ष्य
भारत सरकार ने राजस्थान में दलहन और तिलहन की खरीद के लिए पहले से ही लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है. इसी की तर्ज पर राजस्थान में मूंग की खरीद के लिए 3,02,745 मीट्रिक टन, उड़द की खरीद के लिए 62,508 मीट्रिक टन, मूंगफली के लिए 4,65,565  मीट्रिक टन और सोयाबीन के लिए 3,61,790  मीट्रिक टन तक खरीदने की योजना है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें-

अंतरिक्ष से जुड़ेगी भारतीय कृषि, किसानों को भी मिलेंगे ये फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Home Gardening Pistachio: बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
घर पर उगाएं सस्ती और सेहतमंद हरी भाजी, पूरी गर्मी मिलेगा ताजा साग
घर पर उगाएं सस्ती और सेहतमंद हरी भाजी, पूरी गर्मी मिलेगा ताजा साग
घर के छोटे से बगीचे में कैसे उगाएं आम का पेड़? यहां जानें पूरा तरीका
घर के छोटे से बगीचे में कैसे उगाएं आम का पेड़? यहां जानें पूरा तरीका
घर की छत या बालकनी में उगाएं ताजी ब्रोकली, आसान तरीके से करें शुरुआत
घर की छत या बालकनी में उगाएं ताजी ब्रोकली, आसान तरीके से करें शुरुआत

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
नए फीचर्स और डिजाइन के साथ आज लॉन्च होगी Guerrilla 450, जानें कितनी हो सकती है कीमत
नए फीचर्स और डिजाइन के साथ आज लॉन्च होगी Guerrilla 450, जानें कितनी हो सकती है कीमत
Are Black Plastic Containers Safe: प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
Embed widget