एक्सप्लोरर

PMFBY: किसानों को 11,000 रुपये जीतने का सुनहरा मौका, बस बढ़िया-सी सेल्फी लें और इस लिंक पर भेज दें

Meri Policy Mere Hath: इस स्कीम के तहत किसानों को 11,000 जीतने के लिए सीएससी सेंटर, कृषि केंद्र, कृषि कार्यालय या खेतों के बैकग्राउंड पर फसल बीमा योजना के लाभार्थियों के साथ सेल्फी लेनी होगी.

PMFBY Photography Competition: खेती-किसानी में लागत को कम करने और इसे कई गुना आसान बनाने के लिए तमाम तकनीकें इजाद की गई हैं. सरकार नई-नई योजनायें लाती है, जिससे किसानों पर पड़ने वाला खर्चा का भारी बोझ कम किया जा सके. लगभग हर कृषि कार्य के लिए सब्सिडी योजनायें चलाई जा रही है, लेकिन इस बार सरकार ने किसानों का मनोबल बढ़ाने के लिए एक नई योजना चलाई है. इस स्कीम के तहत किसानों को स्मार्ट फोन से एक बढ़िया-सी सेल्फी लेनी होगी और उसे mygov.in पर अपलोड करना होगा. इसके बाद जो भी सेल्फी सलेक्ट होगी, उसके लिए किसान को 11,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा. वहीं दूसरे विजेता किसान को 7,000 रुपये मिलेंगे. यह है ना दिलचस्प योजना, लेकिन सेल्फी लेनी कैसे है, इसकी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है.

इस तरह लें सेल्फी-फ्रंट फोटो
दरअसल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के प्रति किसानों को ​जागरूक करने के लिए ही सरकार ने सेल्फी प्रतियोगिता का आगाज किया है. मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ (Meri Policy Mere Hath) पीएमएफबीवाई के तहत आने वाला एक अभियान है. 

  • इस स्कीम के तहत किसानों को 11,000 जीतने के लिए सीएससी सेंटर, कृषि केंद्र, कृषि कार्यालय या खेतों के बैकग्राउंड पर फसल बीमा योजना के लाभार्थियों के साथ सेल्फी लेनी होगी. 
  • ये सेल्फी भारत सरकार के ऑफिशियल पोर्टल mygov.in पर अपलोड कर सकते हैं.
  • सिर्फ किसान ही नहीं, आम नागरिक भी इस कंपटीशन में हिस्सा लेकर अपनी सेल्फी भेज सकते हैं.

18 नवंबर तक करवायें रजिस्ट्रेशन
पीएमएफबीआई के मेरी पॉलिसी-मेरा अभियान के तहत सेल्फी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 18 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. 
सबसे पहले mygov.in वेबसाइट पर जायें.

  • यहां  होम पेज पर अपना नाम, ई-मेल और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • इसके बाद मेरी पॉलिसी-मेरा हाथ फोटोग्राफी पर लॉग-इन करना होगा.
  • यहां Do this Task के ऑप्शन पर क्लिक करें और नया पेज खुलते ही अपनी सबसे अच्छी सेल्फी को यहां अपलोड कर दें.

इन बातों का रखें खास ध्यान
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Fasal Beem Yojana) के तहत ​जागरूकता बढ़ाने के लिए ही ये सेल्फी प्रतियोगिता चलाई जा रही है, जो भी किसान इससे जुड़ना चाहते हैं, उन्हें इन गाइडलाइंस को फॉलो करना होगा.

  • सेल्फी प्रतियोगिता एक दम फ्री है. किसान को कोई भी पैसा नहीं देना पड़ेगा.
  • सेल्फी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए MyGov प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है, ताकि किसान के जीतने पर संपर्क किया जा सके.
  • किसान प्रतिभागियों को जिले, ब्लॉक या राज्य स्तर के प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों के साथ सेल्फी लेनी होगी.
  • एक साफ-स्पष्ट सेल्फी, जो दूर से या सेल्फी स्टैंड से ली गई है, वो भी मान्य होगी.
  • बता दें कि रंगीन जिये-टैग की सेल्फी या फोटो को भी स्वीकार किया जाएगा.
  • इस बीच सेल्फी का आकार 10 MB और ओरिजनल तस्वीर का आकार 2 MB तक हो सकता है.
  • किसान अपना नाम, नंबर और ई-मेल जरूर डालें, जिससे शॉर्टलिस्ट होने या जीतने पर संपर्क किया जा सके.
  • फोटोशॉप या एडिटिंग की गई तस्वीरों को रिजेक्ट कर दिया जाएगा. हर तस्वीर असली होनी चाहिए.
  • सेल्फी या फोटो में कोई उत्तेजक, आपत्तिजनक या अनुचित सामग्री नहीं होनी चाहिए.

किसान विजेताओं का चुनाव MoA&FW के एक समिति पैनल करेगा. इसी समिति का निर्णय मान्य होगा. इसके बाद विजेताओं की घोषणा भी MyGov पर ही की जाएगी.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- 90% पैसा देगी सरकार, सिर्फ 10% खर्च पर घर ले आएं दुधारू पशु, चारा कटर पर भी सब्सिडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोर में पौधों को रखना है हेल्दी तो कौन-सी मिट्टी चुनें? जान लीजिए काम की बात
इंडोर में पौधों को रखना है हेल्दी तो कौन-सी मिट्टी चुनें? जान लीजिए काम की बात
MSP पर गेहूं बेचने के 48 घंटे बाद भी नहीं आया पैसा, यहां करें शिकायत
MSP पर गेहूं बेचने के 48 घंटे बाद भी नहीं आया पैसा, यहां करें शिकायत
अब नहीं खराब होगी अमरूद की फसल, अपनाएं ये असरदार देसी कीट बचाव तरीके
अब नहीं खराब होगी अमरूद की फसल, अपनाएं ये असरदार देसी कीट बचाव तरीके
आकाशीय बिजली गिरने से 40 मिनट पर पहले अलर्ट कर देगा यह ऐप, खेत में काम करने वालों के लिए है जरूरी
आकाशीय बिजली गिरने से 40 मिनट पर पहले अलर्ट कर देगा यह ऐप, खेत में काम करने वालों के लिए है जरूरी

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले से महंगाई की मार झेर रहा पाकिस्तान, अब इस देश ने कह दिया 2 अरब डॉलर कर्ज चुकाओ, अब क्या विकल्प
पहले से महंगाई की मार झेर रहा पाकिस्तान, अब इस देश ने कह दिया 2 अरब डॉलर कर्ज चुकाओ, अब क्या विकल्प
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
21 साल की मेहनत से 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे, बोले- 'रामायण से बेहतर कोई चैलेंज नहीं हो सकता था'
21 साल की मेहनत से 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे, बोले- 'रामायण से बेहतर कोई चैलेंज नहीं हो सकता था'
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
Explained: क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? 57% की पसंद UPI, कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
UP Board Result 2026: कॉपियों की जांच आगे बढ़ी, अब कब आएगा रिजल्ट? आइये जानें
कॉपियों की जांच आगे बढ़ी, अब कब आएगा रिजल्ट? आइये जानें
इंडोर में पौधों को रखना है हेल्दी तो कौन-सी मिट्टी चुनें? जान लीजिए काम की बात
इंडोर में पौधों को रखना है हेल्दी तो कौन-सी मिट्टी चुनें? जान लीजिए काम की बात
Embed widget