एक्सप्लोरर

Drone Subsidy: कृषि ड्रोन की खरीद पर पायें 5 लाख तक का अनुदान, जल्द आवेदन करके उठायें लाखों का फायदा

Subsidy on Drone:कृषि ड्रोन की खरीद पर केंद्र सरकार भी अलग-अलग वर्ग के किसानों को 40% से 50% तक की सब्सिडी या 4 से 5 लाख तक की आर्थिक सहायता दे रही है.

Agriculture Drone Scheme: भारत के किसान सिर्फ खेती-किसानी तक ही सीमित ना रहे, बल्कि आधुनिक खेती की तकनीकों (Advanced farming Techniques)  से भी जुड़े रहे. इसी उद्देश्य के साथ किसानो को कृषि ड्रोन (Agriculture Drone) के अपनाने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है. कृषि ड्रोन की मदद से कीटनाशक और तरल उर्वरकों के छिड़काव (Agriculture Drone Spray) से लेकर खेतों की सुरक्षा और निगरानी भी बड़े आसानी से हो जाती है. इसके इस्तेमाल से किसानों की मेहनत और संसाधनों की काफी बचत होगी. यही कारण है कि कृषि ड्रोन की खरीद पर केंद्र सरकार भी अलग-अलग वर्ग के किसानों को 40% से 50% तक की सब्सिडी या 4 से 5 लाख तक की आर्थिक सहायता (Subsidy on Agriculture Drone) दे रही है. 

कृषि ड्रोन पर सब्सिडी
खेती-किसानी की लागत को कम करके किसानों की आमदनी बढाने के उद्देश्य से किसानों को कृषि ड्रोन की खरीद पर भारी सब्सिडी (Drone Subsidy)  दी जा रही है. 

  • एससी-एसटी वर्ग के किसान, छोटे और सीमांत किसान, महिला किसान और पूर्वोत्तर राज्य के किसानों को 50% सब्सिडी यानी अधिकतम 5 लाख रुपये का अनुदान दिया जायेगा.
  • वहीं सामान्य वर्ग के किसानों को कृषि ड्रोन की खरीद के लिये 40% की सब्सिडी यानी अधिकतम 4 लाख रुपये के अनुदान का प्रावधान है.
  • कृषि ड्रोन खरीदने के लिये किसान उत्पादक संगठनों को सबसे ज्यादा 75% की दर से सब्सिडी प्रदान की जायेगी.

इतना ही नहीं, कषि मशीनीकरण पर उप-मिशन के तहत मान्यता प्राप्त कृषि ट्रेनिंग संस्थाओं और कृषि विज्ञान केंद्रों को कृषि ड्रोन पर 100% सब्सिडी दी जायेगी, जिससे किसानों को कृषि ड्रोन चलाने के लिये निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा सके.

इन किसानों को मिलेगा लाभ
कृषि ड्रोन योजना के तहत सब्सिडी या आर्थिक अनुदान का लाभ लेने के लिये सरकार के मानदंडों के अनुसार पात्रता निर्धारित की गई है, जिसके तहत-

  • आवेदक किसान भारत का स्थाई निवासी होना चाहिये.
  • लाभार्थी किसान वर्ग से होना चाहिये.
  • आवेदक किसान के पास खुद की खेतिहर भूमि होनी चाहिये.

आवेदन के लिये आवश्यक दस्तावेज
आवेदक किसान का आधार कार्ड

  • स्थाई प्रमाण पत्र
  • खेतिहर जमीन से जुडे दस्तावेज
  • बैंक खाता विवरण- बैंक पासबुक की कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर

यहां करें आवेदन
सबसे पहले कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://agricoop.nic.in/ पर जायें.

  • agricoop.nic.in बेव साइट का होम पेज खुलते ही किसान ड्रोन योजना के ऑपशन पर क्लिक करें.
  • इस लिंक से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंट आउट (फोटो कॉपी) निकला लें.
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में नियम और शर्तें ठीक प्रकार से समझ कर फॉर्म को ठीक तरह से भर लें.
  • आवेदन फॉर्म को भरकर इसमें सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच कर लें.
  • अब इस आवेदन फॉर्म को लिफाफे में डालकर कृषि विभाग या संबंधित कार्यालय में जमा करवा दें.

कृषि ड्रोन के काम
कृषि ड्रोन से खेती (Benefits of Agriculture Drone) करने पर किसानों को बेमिसाल फायदे मिलते हैं, जिसमें फसल का मूल्यांकन, खेतिहार जमीन की डिजिटल रिकॉर्डिंग, कीटनाशक और पोषक तत्वों का छिड़काव आदि शामिल है.

  • फसलों पर कीटनाशकों के छिड़काव (Pest Control by Drone) से किसानों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता था, लेकिन कृषि ड्रोन की मदद से काम को झटपट होगा ही, साथ ही समय, श्रम और संसाधनों की भी बचत होगी.
  • बता दें कि कृषि ड्रोन (Agriculture Drone) की मदद से 7 से 10 मिनट में प्रति एकड़ खेतिहार भूमि को कवर कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल करके फसलों की सुरक्षा और निगरानी (Crop Management by Agriculture Drone) कई गुना आसान हो जायेगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Kisan Drone: खेती का काम चुटकियों में निपटा देगें ये 4 टॉप ड्रोन, किसानों को मिल रही है 50% सब्सिडी

Agriculture Scheme: धान से परेशान किसानों के लिए वरदान बनेगी 'वैकल्पिक खेती योजना', इस तरह आवेदन करें और फायदा उठाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर की छत या बालकनी में उगाएं ताजी ब्रोकली, आसान तरीके से करें शुरुआत
घर की छत या बालकनी में उगाएं ताजी ब्रोकली, आसान तरीके से करें शुरुआत
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
PM किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, करोड़ों किसानों के खाते में पहुंचे 2000 रुपये
PM किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, करोड़ों किसानों के खाते में पहुंचे 2000 रुपये

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका का बड़ा एक्शन, 50 देशों के लिए वीजा बॉन्ड किया अनिवार्य, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान भी शामिल?
अमेरिका का बड़ा एक्शन, 50 देशों के लिए वीजा बॉन्ड किया अनिवार्य, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान भी शामिल?
महाराष्ट्र: '58 अश्लील वीडियो और बड़े नेताओं के साथ तस्वीर', ढोंगी बाबा अशोक खरात गिरफ्तार
महाराष्ट्र: '58 अश्लील वीडियो और बड़े नेताओं के साथ तस्वीर', ढोंगी बाबा अशोक खरात गिरफ्तार
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों में कितना तेल-गैस मौजूद, जानें इनमें से कितने LPG कैरियर शामिल?
होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों में कितना तेल-गैस मौजूद, जानें इनमें से कितने LPG कैरियर शामिल?
Delhi EV Policy 2026: पुरानी गाड़ी देकर लाएं नई इलेक्ट्रिक कार, 1 लाख रुपये तक का मिलेगा फायदा
पुरानी गाड़ी देकर लाएं नई इलेक्ट्रिक कार, 1 लाख रुपये तक का मिलेगा फायदा
Embed widget