एक्सप्लोरर

Frost Effect: इन फसलों के लिए पाला बनेगा खतरा, बचाव के लिए इस दवा का करें छिड़काव

कड़ाके की ठंड के चलते जहां आम आदमी ठिठुर रहा है. वहीं खेत में खड़ी फसल पर भी संकट पैदा हो गया है. झुलसा व अन्य रोग लगने से आलू, राई, सरसों व अन्य फसलों को गंभीर नुकसान हो सकता है.

Frost Effect On Crop: देश में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. देश के अधिकांश हिस्सों में इस ठंड से आमजन तक प्रभावित है. पाला इतना अधिक पड़ रहा है कि फसलों में गलन शुरू हो गई है. काफी फसलें झुलसा रोग की चपेट में आ रही है. हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ा पाला गेहूं के लिए फायदेमंद हैं. इसमें गेहूं की फसल लहलहाएगी. जबकि यह पाला अन्य फसलों के लिए घातक हो सकता है. कृषि विभाग के अधिकारियों ने इस मौसम में किसानों से फसलों को बचाने की अपील की है. 

आलू पर ऐसे धब्बे दिखें तो हो जाएं अलर्ट

तापमान गिरने के साथ ही फसलें पाले की चपेट में आना शुरू हो जाती हैं. यदि आलू पर दाग, धब्बा दिखने शुरू हो जाएं तो अलर्ट होने की जरूरत है. ये दाग, धब्बे अलग अलग रंगों के हो सकते हैं. इस दौरान किसान को सावधान हो जाना चाहिए. यदि समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह दाग, धब्बे बेहद तेजी से बढ़ते हैं. फसल को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं. 

सरसों, राई को घेर लेता है माहू रोग

विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दी के मौसम में सरसों और राई की हिफाजत करने की जरूरत है. इस सीजन में फसल को माहू रोग घेर लेता है. सरसों और राई की पत्तियों पर इसका असर दिखने लगता है. 

इस दवा का करें छिड़काव

पाले से फसलों को बचाने के लिए दवा का छिड़काव भी जरूरी है. आलू की खेती पर दाग, धब्बे दिखें तो तुरंत मैकनोलिप 50 प्रतिशत प्रति हेक्टेयर में 2.5 लीटर का घोल बनाकर छिड़काव कर दें. इससे आलू को नुकसान नहीं होगा. वहीं, राई, सरसों को माहू रोग से बचाने के लिए इम्डा क्लोपफाइड केमिकल एक लीटर पानी में दो मिलीलीटर डालकर फसल पर छिड़काव कर देना चाहिए. इससे ठंड से फसल को नुकसान होने से बचाया जा सकता है. 

इस तरह से भी करें ठंड से फसल का बचाव

सिंचाई करें
विशेषज्ञों का कहना है कि पाले से फसल झुलस जाती है. पाले से बचाने के लिए तापमान का नियंत्रण बेहद जरूरी है. सिंचाई करके तापमान नियंत्रित किया जा सकता है. 10 से 15 दिन के अंतराल पर सिंचाई कर देनी चाहिए. 

फसल को प्लास्टिक की चादर से ढकें
यदि फसल अधिक एरिया मेें नहीं है तो उसे किसी प्लास्टिक से कवर्ड कर देना चाहिए. इससे पाला सीधे तौर पर ही फसल को नुकसान नहीं पहुचा पाता है. प्लास्टिक के कवर करने से अंदर का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है. हवा के लिए दो हिस्सों को खोलकर भी रखना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- पैकेट वाला दूध खरीदते हैं तो आज जान लें क्या है इसकी असलियत, क्यों टेट्रा पैक में कई दिनों तक खराब नहीं होता दूध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Kisan Installment: कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? जानें कैसे चेक कर पाएंगे स्टेटस
कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? जानें कैसे चेक कर पाएंगे स्टेटस
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
अब बाजार नहीं, घर पर उगाएं सेहत से भरा पपीता; जानें आसान तरीका
अब बाजार नहीं, घर पर उगाएं सेहत से भरा पपीता; जानें आसान तरीका
घर पर कैसे उगा सकते हैं कीवी? एक क्लिक में जान लें बेहद आसान तरीका  
घर पर कैसे उगा सकते हैं कीवी? एक क्लिक में जान लें बेहद आसान तरीका  

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
UPSC Result: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
UPSC रिजल्ट: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान, जानें क्या कहा
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
इजरायल-अमेरिका या यूएई, अगर ईरान हार गया तो उसके तेल पर किसका होगा कब्जा?
इजरायल-अमेरिका या यूएई, अगर ईरान हार गया तो उसके तेल पर किसका होगा कब्जा?
क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो, हो सकती है गिरफ्तारी, जान लें क्या कहता है कानून
क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो, हो सकती है गिरफ्तारी, जान लें क्या कहता है कानून
Embed widget