एक्सप्लोरर

बारिश और ओलावृष्टि से कहां के किसानों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान? सरकार ने लिया ये एक्शन

शुक्रवार और शनिवार को उत्तर प्रदेश में हुई बारिश के बाद कई जिलो में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, इस पर सूबे की सरकार ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं

उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों शुक्रवार और शनिवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. इससे फसलों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है. इन सब में आंधी ने भी जमकर तबाही मचाई. तेज हवा से गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई. वहीं, इस तबाही के बाद राहत आयुक्त विभाग ने प्रदेश के 75 जिलों में फसल, पशुधन व मानव क्षति का आंकलन करने के लिए आदेश जारी कर दिया है. इसके साथ ही विभाग ने एक सप्ताह के भीतर आंकड़े साझा करने को कहा है ताकि मुआवजा देने का काम शुरू किया जा सके.

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हैं जिनमें झांसी, लखनऊ, बागपत, सहारनपुर, जालौन में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान होते हुए दिखाया गया है. इन सब में गेहूं, मटर, सरसों, कपास, मसूर, अरहर को भी नुकसान पहुंचा है. सरकार एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम अभी फसलों को हुए नुकसान की प्रारंभिक रिपोर्ट एकत्र करने में लगे हुए हैं. फिलहाल बारिश और ओलावृष्टि से किसी की जान की नुकसान वाली खबर सामने नहीं आई है. आगे अधिकारी ने कहा कि हमने सभी जिलों को नुकसान की एक विस्तृत रिपोर्ट बनाने को कहा है जिसे हम राहत आयुक्त कार्यालय के साथ साझा करेंगे.

इन जिलों में हुई अधिक बर्बादी
एक रिपार्ट के मुताबिक 9 से 28 फरवरी को बांदा, कानपुर देहात, कानपुर नगर और हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन जैसे जिलों द्वारा भेजे गए आंकड़ों से पता चलता है कि आंधी और ओले गिरने के कारण सरसों, गेहूं, मसूर और दूसरी फसलों को नुकसान हुआ. सरकार ने कहा कि बांदा की पैलानी तहसील में कम से कम 13 गांवों में 45 प्रतिशत फसल की बर्बादी हुई है. वहीं बबेरू तहसील के तीन गांवों में 33 फीसदी फसल का नुकसान हुआ है. फतेहपुर की बिंदकी तहसील के 10 गांवों में भी 33 फीसदी फसल खराब हुई है. हमीरपुर के 51 गांवों में तेज आंधी और ओलावृष्टि के कारण 33 प्रतिशत फसलों को नुकसान पहुंचा है.

हरियाणा में भी हुई ओलावृष्टि
हरियाणा में भी तेज बारिश और ओलावृष्टि के साथ नुकसान की खबर सामने आ रही है. इस दौरान सड़क से लेकर खेतो में बर्फ की चादर बिछ गई है. इन सब में रबी की फसल को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है. इसके अलावा सरसों की फसल को भी काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है. तेज ओलावृष्टि से हरियाणा के चरखी दादरी, हिसार, भिवानी, जिंद और फतेहाबाद जिलों के कई किसानों ने तेज बारिश और ओलावृष्टि से कई हुए नुकसान की शिकायत की है.

यह भी पढ़ें: आधार कार्ड में फोटो से लेकर एड्रेस अपडेट कराने तक फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों को ये फसल देगी 4 महीने में 2 लाख रुपये, जानें पूरा बिजनेस प्लान
किसानों को ये फसल देगी 4 महीने में 2 लाख रुपये, जानें पूरा बिजनेस प्लान
अगर किसानों को मिले MSP से कम दाम, तो सरकार देगी बाकी पैसा, जान लें कैसे ले सकते हैं फायदा
अगर किसानों को मिले MSP से कम दाम, तो सरकार देगी बाकी पैसा, जान लें कैसे ले सकते हैं फायदा
यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से कमाई बढ़ा देगा योगी सरकार का यह नियम
यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से कमाई बढ़ा देगा योगी सरकार का यह नियम
अब घर पर ही उगाएं सेम, इन आसान स्टेप्स से गमला भर जाएगा फलियों से
अब घर पर ही उगाएं सेम, इन आसान स्टेप्स से गमला भर जाएगा फलियों से

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अमेरिका से खरीदो तेल या फिर लड़ाई लड़ना सीखो’, ईरान वॉर में साथ न देने वाले देशों पर ट्रंप का बड़ा तंज
‘अमेरिका से खरीदो तेल या फिर लड़ाई लड़ना सीखो’, ईरान वॉर में साथ न देने वाले देशों पर ट्रंप का बड़ा तंज
MLA अभय सिंह को 19 साल बाद राहत, लखनऊ डबल मर्डर केस में कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी
MLA अभय सिंह को 19 साल बाद राहत, लखनऊ डबल मर्डर केस में कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी
PBKS vs GT 1st Innings: पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन
पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
Video: ऑडी में निकलीं दादी, टशन ऐसा कि जवान भी फेल! 80 की उम्र में स्टाइल ने जीता इंटरनेट
ऑडी में निकलीं दादी, टशन ऐसा कि जवान भी फेल! 80 की उम्र में स्टाइल ने जीता इंटरनेट
इन पांच तरीकों से आप बन जाएंगे जीनियस पेरेंट्स, बच्चों के बिगड़ने का सवाल ही नहीं
इन पांच तरीकों से आप बन जाएंगे जीनियस पेरेंट्स, बच्चों के बिगड़ने का सवाल ही नहीं
Jamia Millia Islamia coaching 2026: जामिया मिलिया इस्लामिया में सिविल सर्विसेज कोचिंग के लिए आवेदन, 1 अप्रैल से भरें जाएंगे फॉर्म
जामिया मिलिया इस्लामिया में सिविल सर्विसेज कोचिंग के लिए आवेदन, 1 अप्रैल से भरें जाएंगे फॉर्म
Embed widget