एक्सप्लोरर

Magical Mushroom: 30,000 रुपये में बिकता है ये वाला मशरूम, हिमालय की वादियों में होती है इसकी कुदरती खेती

Mushroom Cultivation: विटामिन-बी, विटामिन-सी और एमीनो एसिड़ के गुणों से भरपूर इस मशरूम में चमत्कारी गुण मौजूद होते हैं. इसे हृदय रोगियों के लिये संजीवनी कहा जाता है.

Gucchi Mushroom Cultivation: भारत में किसानों के बीच मशरूम की खेती काफी लोकप्रिय होती जा रही है. मशरूम उत्पादन करके किसानों को कम खर्च और कम जगह में ही मोटा मुनाफा हो जाता है. इसकी खेती के लिये किसानों को अलग से समय देने की जरूरत नहीं पड़ती. बल्कि पशुपालन, मछली पालन, मुर्गी पालन और बडे-बडे खेतों में हल चलाने के बाद भी मशरूम की खेती की जा सकती है. मशरूम की खेती के लिये मिट्टी या खाद की कम  ही जरूरत होती है. खेतों से निकली पुआल और केंचुआ खाद की मदद से छोटे से कमरे में मशरूम उगाये जा रहे हैं.

क्या है मशरूम
जानकारी के लिए बता दें कि मशरूम एक प्रकार का फंगी यानी फंगस होती है, जिसमें कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. मशरूम में मौजूद औषधीय गुणों के कारण है कि बाजार में इसकी सालभर मांग बनी रहती है. बात करें इसकी बिक्री से आमदनी के बारे में तो आम ओयस्टर या मिल्की मशरूम 250 रुपये से 300 रुपये तक की कीमत पर बेचे जा रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में मशरूम की एक ऐसी वैरायटी भी मौजूद है, जिसकी दुनियाभर में मांग बनी रहती है. इस मशरूम को गुच्छी या स्पंज मशरूम के नाम से भी जानते हैं.

गुच्छी मशरूम
हिमालय पर्वत की वादियों में कई औषधीय पौधे पाये जाते हैं, उन्हें उगाने की जरूरत नहीं होती. हिमालयी वन और जंगलों में ये पौधे प्रकृति के स्पर्श से ही पैदा होते हैं. प्रकृति के स्पर्श से उगने वाली इन्हीं औषधीय प्रजातियों में शामिल है गुच्छी मशरूम. इस मशरूम की खासियत है कि इसको उगाने के लिये खाद बीज नहीं डालना होता बल्कि ये मशरूम हिमालय की बर्फ के पिघलने से प्रकृति की गोद में ही उग आते हैं. विटामिन-बी, विटामिन-सी और अमीनो एसिड के गुणों से भरपूर गुच्छी मशरूम में चमत्कारी और औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जिसे हृदय रोगियों के लिये संजीवनी माना जाता है.

बाजार में मांग
गुच्छी मशरूम में मौजूद चमत्कारी गुणों के कारण सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी मांग बनी रहती है. यही कारण है कि कुदरती रूप से उगने वाले मशरूम को 30,000 रुपये किलो की कीमत में बेचा जाता है. हिमालय की वादियों के साथ-साथ गुच्छी मशरूम शिमला, कुल्लू, मनाली और चंबा समेत हिमाचल प्रदेश के जंगलों में फरवरी-अप्रैल में उगता है. जंगलों और झाड़ियों में उगने वाले इस संजीवनी मशरूम को यूरोप, अमेरिका, फ्रांस, स्विट्जरलैंड और इटली जैसे कई देशों में पसंद किया जाता है. यही कारण है कि यहां के स्थानीय निवासी और किसान इसे ढूंढने के लिये दिन-रात एक कर देते हैं.

जल्द ही खेतों में भी उगेगा कुदरती मशरूम
हिमालय बर्फ के पानी और बिजली गड़गड़ाहट से पैदा होने वाले गुच्छी मशरूम की खेती को जल्द ही किसान खेतों में उगाकर अच्छी तरक्की कर सकेंगे. दरअसल, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तहत काम करने वाली संस्था मशरूम अनुसंधान निदेशालय, सोलन ने गुच्छी मशरूम पर कई वर्षों तक रिसर्च की. साल 2021 में मशरूम अनुसंधान निदेशालय के वैज्ञानिकों ने इसकी कृत्रिम खेती करके सफलता हासिल कर ली है. जल्द गुच्छी मशरूम की कृत्रिम खेती की तकनीक को विकसित करके हिमालयी वनों में रहने वाले लोगों और पहाड़ी इलाकों में खेती करने वाले किसानों तक पहुंचाया जायेगा. 

इसे भी पढ़ें:-

Chemical Free Farming: फ्री में घर पर बनायें नीम का कीटनाशक, खेतों में डालने पर होंगे ये फायदे

Organic Fertilizer: कैमिकल से भी ज्यादा शक्तिशाली है जीवामृत, फसलों को देगा अमृत जैसी शक्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Kisan Installment: कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? जानें कैसे चेक कर पाएंगे स्टेटस
कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? जानें कैसे चेक कर पाएंगे स्टेटस
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
अब बाजार नहीं, घर पर उगाएं सेहत से भरा पपीता; जानें आसान तरीका
अब बाजार नहीं, घर पर उगाएं सेहत से भरा पपीता; जानें आसान तरीका
घर पर कैसे उगा सकते हैं कीवी? एक क्लिक में जान लें बेहद आसान तरीका  
घर पर कैसे उगा सकते हैं कीवी? एक क्लिक में जान लें बेहद आसान तरीका  

वीडियोज

Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU
Chitra Tripathi: बेटे के लिए नीतीश का 'रिटायरमेंट प्लान'? | Big Breaking | Nitish Kumar | Bihar CM
Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
Haldi Doodh Benefits: क्या रात में सोने से ठीक पहले हल्दी वाला दूध पीना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय
क्या रात में सोने से ठीक पहले हल्दी वाला दूध पीना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Embed widget