एक्सप्लोरर

टमाटर बेचकर ये किसान कैसे बन गया करोड़पति, जानिए कामयाबी के पीछे का राज़

मीडिया से बात करते हुए किसान ने बताया कि वो और उनकी पत्नी 12 एकड़ जमीन पर पिछले पांच साल से टमाटर की खेती कर रहे हैं और इस बार जब टमाटर के भाव 300 तक गए तो उन्हें मोटा मुनाफा हुआ.

भारत में जहां किसान बहुत मेहनत करने के बाद भी अपनी फसल और मेहनत का पूरा दाम भी जल्दी नहीं निकाल पाते हैं, वहां एक किसान ने टमाटर बेचकर करोड़ों रुपये मुनाफा कमा लिया. सबसे बड़ी बात कि ये मुनाफा 2.8 करोड़ रुपये का है.  सोचिए इतना मुनाफा तो लोग सोना चांदी, जमीन, और बड़े बड़े बिजनेस में भी इतनी जल्दी नहीं कमा पाते. चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे इतनी कमाई कर सकते हैं और इस किसान ने कैसे इतना मुनाफा कमाया.

क्या दावा है किसान कारोबारी का?

जब देश में टमाटर के दाम आसमान छू रहे थे और कई जगह वो 300 के पार बिक रहे थे, तो कई लोगों ने इसमें खूब मुनाफा कमाया. हालांकि, किसी ने अब तक इतना बड़ा दावा नहीं किया, जितना बड़ा दावा पुणे के एक किसान ने कर दिया. दरअसल, पुणे के एक कारोबारी ने कहा कि उसने टमाटर बेच कर 2.8 करोड़ रुपये कमाए हैं. सबसे बड़ी बात की इतना टमाटर बेचने के बाद भी अभी उसके पास 4 हजार कैरेट टमाटर स्टॉक में है, जो उसकी कमाई को 3 करोड़ के पार ले जा सकते हैं.

कौन हैं ये किसान

हम जिस किसान की बात कर रहे हैं वो पुणे में रहते हैं और इनका नाम है ईश्वर गायकर. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वो और उनकी पत्नी 12 एकड़ जमीन पर पिछले पांच साल से टमाटर की खेती कर रहे हैं और इस बार जब टमाटर के भाव 300 तक गए तो उन्होंने अपने टमाटरों को बेचना शुरू किया और इसकी वजह से उन्हें इस बार बहुत मोटा मुनाफा हुआ. हालांकि, उन्होंने बताया कि साल 2021 में उन्हें इन्हीं टमाटरों ने 18 से 20 लाख का नुकसान भी कराया था.

अभी और मुनाफा कमाएंगे

ईश्वर गायकर का कहना है कि अभी वो और मुनाफा कमाएंगे. दरअसल, उनके पास अभी भी चार हजार कैरेट टमाटर पड़े हैं. हालांकि, उन्हें अब टमाटरों की उतनी कीमत नहीं मिलेगी, लेकिन फिर भी उन्हें इसमें मुनाफा होगा. गायकर का कहना था कि उन्हें अनुमान था कि उनके टमाटर तीस रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकेंगे. हालांकि, इस बार कीमत इतनी बढ़ी कि उनकी चांदी हो गई.

ये भी पढ़ें: टमाटर तो 100 रुपये किलो है... मगर हर रोज काम में आने वाली ये सब्जी 400 रुपये किलो है!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब बाजार नहीं, घर पर उगाएं सेहत से भरा पपीता; जानें आसान तरीका
अब बाजार नहीं, घर पर उगाएं सेहत से भरा पपीता; जानें आसान तरीका
घर पर कैसे उगा सकते हैं कीवी? एक क्लिक में जान लें बेहद आसान तरीका  
घर पर कैसे उगा सकते हैं कीवी? एक क्लिक में जान लें बेहद आसान तरीका  
India AI Impact Summit 2026: छोटे किसानों की भी मदद कर रहा एआई, मिट्टी से लेकर फसल तक के बारे में मिलती है जानकारी
छोटे किसानों की भी मदद कर रहा एआई, मिट्टी से लेकर फसल तक के बारे में मिलती है जानकारी
किसानों के लिए बड़ी राहत, किसान क्रेडिट कार्ड को और आसान बनाएगा RBI; पढ़ें क्या है मामला
किसानों के लिए बड़ी राहत, किसान क्रेडिट कार्ड को और आसान बनाएगा RBI; पढ़ें क्या है मामला

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget