एक्सप्लोरर

Agriculture Advisory: गेहूं, चना और सरसों की फसल के लिए ICAR की एग्रोमेट एडवायजरी, सब्जी फसलों में फटाफट कर लें ये सारे काम

Agromet Advisory: सर्द तापमान, कोहरा और शीतलहर के बीच ICAR ने भी किसानों के लिए एग्रोमेट एडवायजरी जारी की है, जिसमें गेहूं, चना, सरसों और सब्जी फसल की निगरानी करने की सलाह दी गई है.

Weather Forecast: नए साल के पहले सप्ताह में ही तापमान शुष्क रहने लगा है.देश के ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाए रहने का अनुमान है तो कुछ इलाकों में शीतलहर चलने का भी अनुमान है. ऐसे में मौसम वैज्ञानिक लगातार सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं. इन दिनों रबी सीजन की  गेहूं, चना और सरसों और सब्जी फसलों की खेती जारी है. तापमान में गिरावट का बुरा असर फसल पर ना पड़े, इसलिए समय-समय पर कृषि वैज्ञानिक कृषि आधारित एग्रोमेट एडवायजरी जारी करते हैं.

इसी कड़ी में भाकृअनुप - भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने 4 जनवरी तक के लिए रबी फसलों में प्रबंधन और निगरानी करने की सलाह दी है, ताकि शुरुआत से ही सावधानी बरतकर नुकसान को कम किया जा सके. किसानों को सलाह है कि जल्द से जल्द खेतों में यह सभी कृषि कार्य निपटा लें.

गेहूं की फसल में सिंचाई, बढ़ा दें निगरानी
खरीफ फसलों की देरी से कटाई के बाद कई किसानों ने गेहूं की पछेती बुवाई की है. यदि नवंबर के अंत या दिसंबर के पहले सप्ताह में गेहूं फसल की बुवाई की थी तो फसल 21 से 25 दिन की हो गई है, जिसमें शाम के समय हल्की सिंचाई का काम कर लें. 

  • फसल में पोषण की आपूर्ति करें, जिससे पौधों का ठीक तरह से विकास हो सके. इसके लिए नाइट्रोजन की आधी मात्रा को सिंचाई के 3 से 4 दिन बाद खेतों में फैला दें. 
  • यदि फसल में दीमक के लक्षण नजर आएं तो 20 किलो रेत के साथ क्लोरपाइरीफॉस 20 ईसी का  मिश्रण को शाम के समय 2.0 लीटर की दर से खेतों में लगा देना चाहिए.

सरसों और चना की फसल में प्रबंधन कार्य
रबी सीजन की प्रमुख तिलहनी फसल में सरसों भी शामिल है. पिछले साल कई किसानों ने सरसों की देर से बुवाई की थी, जिसमें इस समय तक खरपतवार उगने की संभावना बनी रहती है, इसलिए फसल में निराई-गुड़ाई करने की सलाह दी जा रही है. 

  • इन दिनों सरसों की फसल में एफिड और सफेद जंग की भी निरंतर निगरानी करते रहें. इन दिनों चना की फसल में भी पौधे विकसित हो रहे हैं. 
  • यदि फसल में 10 से 15 प्रतिशत फूल निकल आए हैं तो 3 से 4 साल की दर से फेरोमेन ट्रैप लगाएं, जिससे फसल को कीटों के आंतक से बचाया जा सके.

सब्जियों की खेती में प्रबंधन कार्य
इस रबी सीजन में देश के कई इलाकों में किसानों ने सीजनल सब्जियों की फसल लगाई है. इन दिनों तापमान में गिरावट तो रहती है, लेकिन सब्जी फसलों में कीटों का प्रकोप भी बढ़ जाता है. खासतौर पर मटर और टमाटर की फसल में फली छेदक की संभावना बढ़ जाती है, जिसके लिए प्रति एकड़ 3 से 4 जाल फेरोमेन ट्रैप के लगाने होंगे.

  • यदि पत्तागोभी, फूलगोभी, नॉलखोल की नर्सरी तैयार की थी, तो खेत की मेड़ों पर विकसित पौधों की रोपाई कर सकते हैं. 
  • किसान चाहें तो पारंपरिक फसलों के साथ खेत के एक हिस्से में पालक, धनिया और मेथी की बुवाई भी कर सकते हैं.
  • इन पत्तेदार सब्जियों के बेहतर विकास के लिए 20 किलो यूरिया प्रति एकड़ का पर्ण छिड़काव करने की सलाह दी जा रही है.
  • इन दिनों आलू और टमाटर की फसल में भी ब्लाइट का संक्रमण देखा जाता है, जिसकी निगरानी और समय पर रोकथाम बेहद जरूरी है. 
  • इन फसलों में ब्लाइट के लक्षण दिखने पर 1.0 ग्राम कार्बेंडाजिम या 2.0 ग्राम डाइथेन-एम-45 को प्रति लीटर पानी में घोलकर फसल पर छिड़काव करें.
  • मटर की फसल में फलियों के सही विकास और बेहतर उपज के लिए 2 प्रतिशत यूरिया का छिड़काव करें.
  • रबी सीजन में बोई गई प्याज की फसल में थ्रिप्स कीट और बैंगनी धब्बा के संक्रमण की निगरानी करें. इनके लक्षण दिखने पर चिपचिपी सामग्री (टिपोल 1.0 ग्राम/लीटर) के साथ 3 ग्राम प्रति लीटर पानी में डायथेन एम -45 का छिड़काव करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- सरकार से लाइसेंस लेकर आज ही चालू कर दें पशुओं से जुड़ा ये बिजनेस, सालभर में ही कमा लेंगे करोड़ों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Low-Cost Farming Ideas: 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं इस चीज की खेती, पहली फसल में ही कमा लेंगे लाखों
5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं इस चीज की खेती, पहली फसल में ही कमा लेंगे लाखों
UP Wheat Procurement 2026: यूपी में MSP पर गेहूं की खरीद शुरू, किसान भाई यहां करें रजिस्ट्रेशन; देखें पूरा प्रोसेस
यूपी में MSP पर गेहूं की खरीद शुरू, किसान भाई यहां करें रजिस्ट्रेशन; देखें पूरा प्रोसेस
Pashu jan Aushadhi kendra: यूपी में कैसे खोल सकते हैं पशु जन औषधि केंद्र, इसमें कितना आता है खर्चा?
यूपी में कैसे खोल सकते हैं पशु जन औषधि केंद्र, इसमें कितना आता है खर्चा?
Strawberry Cultivation: एक बीघे में कैसे शुरू कर सकते हैं स्ट्रॉबेरी की खेती, कितनी आती है लागत और कितना होगा मुनाफा?
एक बीघे में कैसे शुरू कर सकते हैं स्ट्रॉबेरी की खेती, कितनी आती है लागत और कितना होगा मुनाफा?

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US Israel War: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध में किस हथियार ने मचाया सबसे ज्यादा कहर? ड्रोन, मिसाइल या AI आखिर क्या?
ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध में किस हथियार ने मचाया सबसे ज्यादा कहर? ड्रोन, मिसाइल या AI?
UP Weather: यूपी में बादलों की आवाजाही का दौर, आज नोएडा से लखनऊ तक आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी
यूपी में बादलों की आवाजाही का दौर, आज नोएडा से लखनऊ तक आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी
IPL 2026: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के सामने 10 चैलेंज, वो कितने रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के सामने 10 चैलेंज, वो कितने रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?
वाराणसी में टूरिज्म पर बुरा असर, खाड़ी देशों में तनाव के बीच शिव की नगरी में कम हुए पर्यटक, भारी गिरावट
वाराणसी में टूरिज्म पर बुरा असर, खाड़ी देशों में तनाव के बीच शिव की नगरी में कम हुए पर्यटक
Amritsar News: अमृतसर में तेज धमाके से हड़कंप, थाने के पास ब्लास्ट से ग्रामीणों में दहशत, ग्रेनेड हमले की आशंका
अमृतसर में तेज धमाके से हड़कंप, थाने के पास ब्लास्ट से ग्रामीणों में दहशत, ग्रेनेड हमले की आशंका
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Rajasthan RBSE 12th Result 2026 Live: अब बस कुछ घंटों का इंतजार, सुबह 10 बजे RBSE जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, देखें पल पल की अपडेट
अब बस कुछ घंटों का इंतजार, सुबह 10 बजे RBSE जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, देखें पल पल की अपडेट
Pink Moon: ब्लड मून से कितना अलग होता है पिंक मून, असमान में कितने साल में एक बार होती है यह घटना?
ब्लड मून से कितना अलग होता है पिंक मून, असमान में कितने साल में एक बार होती है यह घटना?
Embed widget