एक्सप्लोरर

Broken Rice Export: बहुत बड़ा है टूटे चावल का बिजनेस, निर्यात बंद होने से पहले 3 गुना एक्सपोर्ट कर रहा था भारत

Rice Export: चावल की घरेलू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने ब्रोकन राइस के एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया है. इधर कॉमर्स मिनिस्ट्री ने बताया कि 4 साल में टूटे चावल का निर्यात 3 गुना तक बढ़ गया था.

Agri Export: पिछले कुछ सालों में भारत का कृषि निर्यात काफी बढ़ गया है. फल, सब्जी, चाय, कॉफी से लेकर भारत का गेहूं-चावल तक अंतर्राष्ट्रीय बाजार की डिमांड लिस्ट में होता है. वाणिज्य एंव उद्योग मंत्रालय के आंकड़ो से पता चला है कि भारत के ब्रोकन राइस तक की डिमांड विदेशों में बनी रहती है, जिसके चलते टूटे चावल के निर्यात में भी देश ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. आंकड़े बताते हैं कि टूटे चावल का निर्यात बैन करने से पहले चार साल के अंदर ब्रोकन राइस का निर्यात 3 गुना तक बढ़ गया है. हाल ही में जारी वाणिज्य मंत्रालय ने आंकड़ों  में बताया गया है कि साल 2018-19 में भारत से करीब 12.21 लाख मीट्र‍िक टन चावल का निर्यात हुआ था, जो साल 2022-23 में बढ़कर 38.90 लाख टन पर पहुंच गया है. बेशक सरकार ने अभी टूटे चावल के निर्यात पर रोक लगा दी है, लेकिन कई देशों में अभी भी इसकी काफी ज्यादा डिमांड है.

किन देशों में हो रहा निर्यात
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की ताजा रिपोर्ट में बताया है कि दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादन होने के बावजूद चीन ही भारत के ब्रोकन राइस का सबसे बड़ा ग्राहक है. इसके बाद अफ्रीकी देशों में भी टूटे चावल का निर्यात हो रहा था, लेकिन कोरोना महामारी और अफ्रीकी देशों की घरेलू नीतियों की वजब से साल 2019-20 से निर्यात में थोड़ी सुस्ती भी देखने को मिली.

बढ़ते निर्यात को लेकर एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दूसरे देशों की तुलना में भारत का ब्रोकन राइस करीब 25 से 30 फीसदी सस्ता है. वहीं वाण‍िज्य और उद्योग मंत्रालय का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भू-राजनीतिक कारणों से चलते भी टूटे चावल की मांग ज्यादा है.

साबुत चावल को लेकर भी कुछ मिले -जुले रुझान हैं. भारत का बासमती चावल दूसरे देशों से सस्ता है, इसलिए यूरोपीय और अरब देशों में डिमांड काफी है. आंकड़ों की मानें तो साल 2021-22 (अप्रैल-सितंबर) तक चावल का निर्यात 17.86 लाख मीट्रिक टन था. ये साल 2022-23 (अप्रैल-सितंबर) तक बढ़कर 23.82 लाख मीट्रिक टन हो गया है यानी एक साल में ही चावल का निर्यात 33 प्रतिशत बढ़ गया है.

किस काम आता है टूटा चावल
वाणिज्य मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, टूटे चावल का इस्तेमाल शराब, इथेनॉल, पशु आहार और नूडल्स बनाने में किया जाता है, हालांकि इसके अलावा भी कई चीजों में टूटे चावल का इस्तेमाल होता है. जलवायु परिवर्तन के कारण भारत में खुद चावल का उत्पादन गिरता जा रहा है, जिसकी वजह से अब सरकार को भी टूटे चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने पर मजबूर होना पड़ा. ये घरेलू खाद्य आपूर्ति के लिए भी आवश्यक है. इससे पहले कृषि मंत्रालय के आर्थिक और सांख्यिकी निदेशालय द्वारा जारी 2022-23 के प्रथम अग्रिम अनुमान में बताया था कि चालू फसल वर्ष में  चावल का उत्पादन निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले कम हो सकता है.  

एक्सपर्ट्स ने बताया घातक
चावल के वैश्विक एक्सपोर्ट  में भारत की हिस्सेदारी 45 फीसदी है, जिसे सरकार तो अपनी सफलता मानती है, लेकिन एक्सपर्ट्स इस बात ये इत्तेफाक रखते हैं. कई कृषि वैज्ञानिक बताते हैं कि चावल के उत्पादन में बाकी फसलों से ज्यादा संसाधन खर्च होते हैं. उदाहरण के लिए एक किलो चावल उगाने के लिए 3,000 लीटर पानी की खपत होती है, जिससे जल संकट भी बढ़ता जा रहा है. यही वजब है कि अब कृषि वैज्ञानिक और कई राज्य सरकारें चावल की खेती की बजाए बागवानी फसलों के उत्पादन पर जोर दे रही है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: क्या है ये स्कीम, जिसके जरिए महिलाएं गांव में रहकर ही कमा सकती हैं अच्छा पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब बाजार नहीं, घर पर उगाएं सेहत से भरा पपीता; जानें आसान तरीका
अब बाजार नहीं, घर पर उगाएं सेहत से भरा पपीता; जानें आसान तरीका
घर पर कैसे उगा सकते हैं कीवी? एक क्लिक में जान लें बेहद आसान तरीका  
घर पर कैसे उगा सकते हैं कीवी? एक क्लिक में जान लें बेहद आसान तरीका  
India AI Impact Summit 2026: छोटे किसानों की भी मदद कर रहा एआई, मिट्टी से लेकर फसल तक के बारे में मिलती है जानकारी
छोटे किसानों की भी मदद कर रहा एआई, मिट्टी से लेकर फसल तक के बारे में मिलती है जानकारी
किसानों के लिए बड़ी राहत, किसान क्रेडिट कार्ड को और आसान बनाएगा RBI; पढ़ें क्या है मामला
किसानों के लिए बड़ी राहत, किसान क्रेडिट कार्ड को और आसान बनाएगा RBI; पढ़ें क्या है मामला

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget