एक्सप्लोरर

Dairy Excellence Center: इस राज्य में बनने जा रहा है डेयरी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, दूध बढ़ाने के लिए डेनमार्क दे रहा है अपनी 200 गाय

Dairy Farming: देश में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की कवायद तेज हो गई है. ऊना के बसाल में 44.12 करोड़ की लागत से इंडो-डैनिश सेंटर ऑफ एक्सीलेंस- डेयरी बनाया जा रहा है.

Indo-Danish Center of Excellence: डेनमार्क की सरकार के सहयोग अब जल्द भारत को अपना पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस- डेयरी फार्म मिलने वाला है. यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस-डेयरी फार्म हिमाचल प्रदेश के ऊना स्थित बसाल में बनाया जा रहा है. लगभग 44.12 करोड़ की लागत से तैयार होने वाला ये डेयरी फार्म आधुनिक मशीनरी और रोबोटिक तकनीक से लैस होगा, जहां गायों से दूध निकालने से लेकर साफ-सफाई, गोबर उठाना समेत सारे काम रोबोट और मशीनों द्वारा ही किए जाने है.

डेनमार्क सरकार के सहयोग से बनने वाले सेंटर फॉर एक्सीलेंस- डेयरी फार्म में किसान और पशुपालकों को ट्रेनिंग के साथ-साथ अच्छी नस्ल की गाय उपलब्ध करवाने और दूध उत्पादन बढ़ाने की योजना है. इसके लिए राज्य सरकार भी 12.92 करोड़ रुपये खर्च कर रही है.

200 गाय देगा डेनमार्क
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बसाल में बनने वाले पशुपालन विभाग के इंडो-डैनिश डेयरी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निर्माण की तैयारियां तेज हो गई है. इस प्रोजेक्ट को गति प्रदान करने के लिए डेनमार्क की बाईगरी और तकनीक फर्म से कंसलटेंट हैलज कोमन भी हिमाचल विजिट पर है.

हैलज कोमन ने पशुपालन विभाग के तमाम अधिकारियों से मुलाकात की और इस प्रोजेक्ट से जुड़े तमाम तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की. इसी मीटिंग के दौरान हैलज कोमन ने बताया कि ऊना के बसाल में बनने वाले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में डेनमार्क की ओर से 200 गाय भी उपलब्ध करवाई जाएंगी.

10 हेक्टेयर में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
ऊना में बनने वाले इस आधुनिक तकनीकों से लैस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से दूध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालकों को ट्रेनिंग के जरिए नई डेयरी तकनीकों से जोड़ने में खास मदद मिलेगी. इस प्रोजेक्ट को लेकर पशुपालन विभाग ऊना के उप निदेशक डा. जय सिंह सेन ने कहा कि डेनमार्क के सहयोग से बसाल की करीब 10 हेक्टेयर भूमि पर डेयरी उत्कृष्टता केंद्र का निर्माण होगा.

इसके लिए भारत और डेनमार्क सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी हुए हैं. इस तरह बसाल का डेयरी उत्कृष्टता केंद्र देश का पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस-डेयरी फार्म होगा.

आधुनिक तकनीकों से लैस
हिमाचल प्रदेश के ऊना में बनने वाले भारत के पहले डेयरी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को डेनमार्क की मशीनों, गाय और आधुनिक रोबोटिक से लैस बनाया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में डेनमार्क 200 गाय देगा, जिनकी देखभाल रोबोट और आधुनिक मशीनों से की जाएगी.

यह हिमाचल का पहला हाईटैक डेयरी फार्म होगा, जहां मैनुअल काम के बजाए मकैनिकल वर्क होगा. यहां गाय की साफ-सफाई, चारा डालना, दूध निकालना, गोबर हटाना जैसे सारे किसान रोबोटिक्स की मदद से होंगे.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- खूब खा रहे होंगे अंडा-चिकन, क्या मुर्गियों को लगने वाले एंटीबायोटिक-इंजेक्शन के बारे में जानते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रैक्टर पर 2.45 लाख सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
ट्रैक्टर पर 2.45 लाख सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
इस महीने करें इन फसलों की खेती, कमाएंगे बंपर मुनाफा
इस महीने करें इन फसलों की खेती, कमाएंगे बंपर मुनाफा
एमपी में 19 पर्सेंट कम बारिश, धान-सोयाबीन की फसलों पर संकट
एमपी में 19 पर्सेंट कम बारिश, धान-सोयाबीन की फसलों पर संकट
भारत में अब कितनी जमीन पर हो रही खेती, 50 साल में कितनी घटी
भारत में अब कितनी जमीन पर हो रही खेती, 50 साल में कितनी घटी

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget