एक्सप्लोरर

कहीं आपके किचन में भी तो नहीं है झाड़ू वाला नकली जीरा...जानिए असली जीरा कैसे पहचानें

नकली जीरा एक तरफ जहां आपके पेट में जाकर वहां का सिस्टम बिगाड़ता है, वहीं इसकी वजह से आप पथरी के भी शिकार हो सकते हैं. नकली जीरे से आपको स्किन संबंधी समस्या भी हो सकती है.

आज हर चीज में आपको मिलावट देखने को मिल जाएंगी. खाने-पीने से लेकर क्रीम, पाउडर और तेल तक में मिलावट होने लगी है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मसाले में मिलावट की कहानी बताएंगे, जो हर घर की रसोंईं में मिल जाएगा. दरअसल, हम बात कर रहे हैं जीरा की. जी हां, जीरा में इन दिनों जम कर मिलावट किया जा रहा है. आपको जीरा बता कर झाड़ू वाला जीरा दिया जा रहा है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है.

कैसे पहचानें नकली जीरा

आपको बता दें जो नकली जीरा आपको खिलाया जा रहा है वो घास के फूलों से बनाया जाता है. ये एक प्रकार की घास है जो नदियों के किनारे अपने आप उगती है और इसेस फूल वाली झाड़ू बनाया जाता है. मिलावट खोर इस घास को गुड़ के पानी में उबाल कर उसे सुखा लेते हैं जो सूखने के बाद जीरे जैसा दिखने लगता है, फिर इसमें जीरे की खुशबू वाला सेंट मिलाकर इसे बाजार में बेच दिया जाता है. इसमें सप्लाई वाले से लेकर दुकानदार तक शामिल होते हैं और भोलेभाले ग्राहकों को बेवकूफ बना कर उन्हें नकली जीरा बेच देते हैं.

कितना खतरनाक है ये नकली जीरा

नकली जीरा एक तरफ जहां आपके पेट में जाकर वहां का सिस्टम बिगाड़ता है, वहीं इसकी वजह से आप पथरी के भी शिकार हो सकते हैं. नकली जीरे से आपको स्किन संबंधी समस्या भी हो सकती है. और तो और ये नकली जीरा आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी कम कर सकता है. इसलिए आज ही घर में मौजूद जीरे को जा कर देखें और असली नकली में फर्क करें. अगर आपके घर में नकली जीरा है तो तुरंत उसे फेंक दें, क्योंकि यह आपकी सेहत के लिए किसी जहर से कम नहीं है.

असली जीरे में क्या गुण पाए जाते हैं

असली जीरे में एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर, आयरन, कॉपर, पोटैशियम, मैगनीज, कैल्शियम, जिंक, मैगनीशियम और कई तरह के विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. वहीं असली जीरे का सेवन आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में सहायक होता है. जबकि, नकली जीरा खाने से आपकी सेहत पर कई तरह के नुकसान भी देखने को मिल सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर की बालकनी में उगाएं लाल-लाल चुकंदर, जानें आसान तरीका
घर की बालकनी में उगाएं लाल-लाल चुकंदर, जानें आसान तरीका
PM Kisan Installment: कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? जानें कैसे चेक कर पाएंगे स्टेटस
कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? जानें कैसे चेक कर पाएंगे स्टेटस
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
अब बाजार नहीं, घर पर उगाएं सेहत से भरा पपीता; जानें आसान तरीका
अब बाजार नहीं, घर पर उगाएं सेहत से भरा पपीता; जानें आसान तरीका

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार, भारत न्यूज़ीलैंड में किसका पलड़ा भारी?
वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार, भारत-न्यूजीलैंड में से किसका पलड़ा भारी?
UP News: 'यह बनावट है...', आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
'यह बनावट है...', आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने के लिए एक्साइटेड हैं सिंगर फाल्गुनी पाठक, बोलीं- दो रातों से नहीं सोई हूं
टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने के लिए एक्साइटेड हैं सिंगर फाल्गुनी पाठक, बोलीं- दो रातों से नहीं सोई हूं
Kuwait Oil Cut: कुवैत के फैसले से पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन! ईरान युद्ध के बीच ऐसा क्या हुआ कि परेशान हो गए शहबाज?
कुवैत के फैसले से पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन! ऐसा क्या हुआ कि परेशान हो गए शहबाज?
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
ICAI CA 2026: CA फाउंडेशन और इंटर नतीजे जारी, यहां देखें अपना ऑनलाइन स्कोरकार्ड तुरंत
ICAI CA फाउंडेशन और इंटर नतीजे जारी, यहां देखें अपना ऑनलाइन स्कोरकार्ड तुरंत
Human Lifespan 150 Years: क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस
क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस
Embed widget