एक्सप्लोरर

Pineapple farming: सिर्फ 20,000 रुपये के निवेश में होगी लाखों की कमाई, इस तरीके से करें अनानास की खेती

Pineapple & Processing: कई किसान इसकी खेती के साथ-साथ इसके प्रोसेस्ड उत्पाद बनाकर बाजार में बेचते हैं, जिससे फसल उत्पादन की लागत कम और दोगुना आमदनी हो जाती है.

Pineapple Cultivation: भारत में ज्यादातर किसानों ने पारंपरिक खेती की जगह फल और सब्जियों (Fruit & Vegetable Farming) की तरफ रुख किया है. ये ऐसी फसलें हैं, जिनकी एक बार बुवाई या रोपाई करने पर कई सालों तक मोटी कमाई होती रहती है. अनानास की खेती (Pineapple Farming) भी इन्हीं फलों में से एक है. ये एक कैक्टस प्रजाति (Cactus Variety) का सदाबहार फल है, जिसकी खेती किसी भी महीने में कर सकते हैं, लेकिन बेहतर उत्पादन (Pineapple Production) लेने के लिये मई-जुलाई तक इसकी रोपाई करने की सलाह दी जाती है. आज भारत में करीब  92,000 हेक्टेयर पर अनानास की खेती हो रही है, जिससे हर साल 14 लाख 96 हजार टन की उपज मिलती है.  

किन राज्यों में उगायें अनानास (Pineapple Farming in India)
भारत के ज्यादातर इलाकों में अनानास की खेती मुख्य फसल के रूप में की जाती है. इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, केरल, त्रिपुरा, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और असम आदि शामिल है, यहां उगाये गये अनानास का स्वाद पूरी दुनिया चखती है. वहीं उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और बिहार के कुछ किसान अब बेहतर आमदनी की तलाश में अनानास की खेती की तरफ रुख कर रहे हैं. 

  • इसकी खेती के लिये जल निकासी वाली बलुई दोमट मिट्टी या रेतीली दोमट मिट्टी सबसे बेहतर मानी जाती है.
  • अनानास की रोपाई के समय बारिश और नमी का वातावरण होना चाहिये, क्योंकि अनानास को बढ़ने के लिये भरपूर पानी की जरूरत होती है.
  • कई गर्म इलाकों में नमी होने पर भी अनानास की खेती से अच्छे फलों का उत्पादन ले सकते हैं.
  • भारत में दो बार अनानास की रोपाई की जाती है, जिसमें पहले रोपाई जनवरी से मार्च के बीच और दूसरी मई से जुलाई के बीच की जाती है.
  • भारत में अनानास की रेड स्पैनिशइस प्रजाति सबसे ज्यादा फेमस है, क्योंकि इसकी फसल में कीड़े और बीमारियों की संभावना कम ही होती है.

Pineapple farming: सिर्फ 20,000 रुपये के निवेश में होगी लाखों की कमाई, इस तरीके से करें अनानास की खेती

ऐसे करें अनानास की खेती (How to Grow Pineapple) 
अनानास की खेती करने के लिये सबसे पहले खेतों को तैयार करना बेहद जरूरी है.

  • अनानास की बुवाई के लिये खेत में गहरी जुताईयां लगाकर सौरीकरण होने दें.
  • इसके बाद मिट्टी में गोबर की सड़ी खाद या कंपोस्ट खाद मिलाकर आखिरी जुताई का काम कर लें.
  • बता दें कि अनानास की खेती के लिये कोई बीज नहीं होता, बल्कि इसके फल के ऊपरी हिस्से यानी अनानास के ताज की रोपाई की जाती है, जिसे पायनेपल स्लीप या सकर भी कहते हैं.
  • ध्यान रखें कि रोपाई से पहले इस ताज को 0.2 प्रतिशत डाईथेन एम 45 नाम की दवाई के घोल में भिगोकर साफ कर लें. 
  • घोल से निकालने के बाद खेत में 25 सेंटीमीटर की दूरी पर हर सकर की रोपाई का कम कर लें.
  • मानसून या बारिश होने पर अनानास की रोपाई का काम नहीं करना चाहिये.
  • समय-समय पर फसल में निराई-गुड़ाई करते रहें, जिससे खरपतवारों का प्रकोप न रहे.
  • फसल में कीट-रोग प्रबंधन का काम भी करते रहें, इसके लिये जैविक साधनों का ही प्रयोग करें.

लागत और कमाई (Expenses & Income through Pineapple Farming)
भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अनानास (Pineapple) की काफी मांग रहती है. भारत खुद तो अनानास का बड़ा उत्पादक (Pineapple Producer)  है ही, साथ ही दूसरे देशों में इसका निर्यात (Pineapple Export)  भी होता है. कई किसान इसकी खेती के साथ-साथ इसके प्रोसेस्ड फूड(Pineapple Processing)  बनाकर बाजार में बेचते हैं, इसलिये इसकी खेती फायदे का सौदा साबित हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक हेक्टेयर खेत में अनानास की खेती करने के लिये करीब  16 से 17 हजार पौधों की रोपाई की जाती है, जिससे करीब 3 से 4 टन अनानास के फलों का उत्पादन मिलता है. इसकी रोपाई में शुरुआती लागत 20,000 रुपये तक आती है, वहीं पहली उपज की बिक्री से लाखों की आमदनी हो सकती है. अनानास का एक ही फसल करीब 2 किलो का होता है, जो बाजार में 150-200 रुपये की कीमत पर बेचा जाता है. 

Pineapple farming: सिर्फ 20,000 रुपये के निवेश में होगी लाखों की कमाई, इस तरीके से करें अनानास की खेती

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Herbal Farming: भिंडी-टमाटर नहीं, ये 5 अनोखी फसलें दिलायेंगी लाखों का मुनाफा, जानें बंपर कमाई वाली फसलों के बारे में

Dragon Fruit Cultivation: विदेशी बाजारों में बढ़ी भारत के ड्रैगन फ्रूट की मांग, गर्म-रेतीली मिट्टी में उगाकर कमायें बंपर मुनाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MSP पर गेहूं बेचने के कितने दिन में हो जाना चाहिए पेमेंट, क्या है नियम?
MSP पर गेहूं बेचने के कितने दिन में हो जाना चाहिए पेमेंट, क्या है नियम?
Animal ambulance service: गाय-भैंस हो जाए बीमार तो बुला सकते हैं एंबुलेंस, बस डायल करना होगा यह नंबर; पशुपालक जानें जरूरी बात
गाय-भैंस हो जाए बीमार तो बुला सकते हैं एंबुलेंस, बस डायल करना होगा यह नंबर; पशुपालक जानें जरूरी बात
Low-Cost Farming Ideas: 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं इस चीज की खेती, पहली फसल में ही कमा लेंगे लाखों
5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं इस चीज की खेती, पहली फसल में ही कमा लेंगे लाखों
UP Wheat Procurement 2026: यूपी में MSP पर गेहूं की खरीद शुरू, किसान भाई यहां करें रजिस्ट्रेशन; देखें पूरा प्रोसेस
यूपी में MSP पर गेहूं की खरीद शुरू, किसान भाई यहां करें रजिस्ट्रेशन; देखें पूरा प्रोसेस

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
यूपी में आज रात 12 बजे से बदल जाएंगे ये नियम, किसानों को होगा बंपर फायदा, स्कूलों में भी बदलाव
यूपी में आज रात 12 बजे से बदल जाएंगे ये नियम, किसानों को होगा बंपर फायदा, स्कूलों में भी बदलाव
'बर्बाद होगी अर्थव्यवस्था, थमेगी इन देशों की रफ्तार', जंग पर IMF ने दी खतरनाक चेतावनी, क्या लिया भारत का भी नाम?
'बर्बाद होगी अर्थव्यवस्था, थमेगी इन देशों की रफ्तार', जंग पर IMF ने दी खतरनाक चेतावनी, क्या लिया भारत का भी नाम?
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
सिद्धार्थ मल्होत्रा नहीं साउथ के इस एक्टर के लिए धड़कता था कियारा का दिल! एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा
साउथ के इस एक्टर के लिए धड़कता था कियारा का दिल! एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
Protein Condom Truth: अब मार्केट में आ गया प्रोटीन कंडोम, क्या इससे सच में बढ़ जाती है परफॉर्मेंस?
अब मार्केट में आ गया प्रोटीन कंडोम, क्या इससे सच में बढ़ जाती है परफॉर्मेंस?
Punjab School SMS alert System: बच्चा या टीचर गैरहाजिर तो पैरेंट्स को जाएगा SMS, पंजाब के स्कूलों में 1 अप्रैल से नई व्यवस्था
बच्चा या टीचर गैरहाजिर तो पैरेंट्स को जाएगा SMS, पंजाब के स्कूलों में 1 अप्रैल से नई व्यवस्था
Embed widget