एक्सप्लोरर

PM Kisan Samman Nidhi: केंद्र सरकार ने बिल्कुल साफ कर दिया... प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि बढ़ेगी या नहीं?

किसानों में इसको लेकर चक्कलस थी कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि की धनराशि बढ़ेगी या नहीं. कृषि मंत्री ने इस संबंध में लोकसभा में बयान दिया है.

PM Kisan Scheme: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के खाते में आने का किसान बेसब्री से इंतजार करते हैं. 13 वीं किस्त खाते में नहीं पहुंची है. किसानों को इस किस्त का इंतजार है. केंद्र की ओर से किस्त जारी करने को लेकर अधिकारिक तौर पर कोई बयानबाजी नहीं की गई है. हालांकि फरवरी में ही किस्त के आने की संभावना जताई जा रही है. दूसरी ओर से किसानों को किस्त की धनराशि बढ़ने का भी इंतजार था. केंद्र सरकार के बजट में भी इसको लेकर घोषणा नहीं की गई थी. 

बजट में वित्त मंत्री ने नहीं दी राहत

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण ने एक पफरवरी को बजट पेश किया था. बजट में किसानों को उम्मीद थी कि किस्तों की संख्या 3 से बढ़ाकर 4 की जा सकती है. अभी तक किसानों को 6 हजार रुपये मिलते हैं. किस्त बढ़ने पर किसानों को 8 हजार रुपये मिलना शुरू हो जाएंगे. केंद्र सरकार ने बजट पेश करने की लंबी अवधि के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर इस संबंध में कोई चर्चा नहीं की. 

नहीं बढ़ेगी पीएम सम्मान निधि की धनराशि

बजट में बेशक पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर घोषणा न की गई हो, लेकिन लोकसभा में कार्यवाही के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किस्त बढ़ाए जाने को लेकर तस्वीर एकदम साफ कर दी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कृषि मंत्री तोमर ने लोकसभा में अपने जवाब में कहा है कि पीएम किसान सम्मान निधि की पिफलहाल कोई धनराशि नहीं बढ़ाई जाएगी. कृषि मंत्री के इस बयान से किस्त बढ़ने की उम्मीद पाले बैठे करोड़ों किसानों को झटका लगा है. 

केंद्र सरकार ही उठाती है योजना का पूरा खर्चा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि केंद्र की योजना है. यह राजनीतिक और आर्थिक रूप से बहुत ही कारागर योजना साबित हुई है. इस योजना का पूरा खर्चा केंद्र सरकार के स्तर से उठाया जाता है. राज्य सरकार इस योजना में किसी तरह की आर्थिक रूप से भागीदारी नहीं करती है. वर्ष 2018-19 के अंत में इस योजना को शुरू कर दिया गया था. 

11.5 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2.24 लाख करोड़ रुपये

हाल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में कितनी धनराशि देश के किसानों के खाते में भेजी गई है. इसको लेकर केंद्र सरकार की ओर से संसद में जानकारी पेश की गई. रिकॉर्ड अनुसार, 11.5 करोड़ किसानों के खातों में 2.24 लाख करोड़ रुपये भेजे गए हैं. इस धनराशि में से कोविड के दौरान बड़ा अमाउंट किसानों के खाते में भेजा गया. करीब 1.7 लाख करोड़ रुपये स्थानांतरित किए गए हैं. इससे देश के किसानों को महामारी के दौरान अपने दैनिक खर्चों को चलाने में बहुत मदद मिली है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- Millets Year: अब दिल्ली के एम्स में खुलेगी मिलेट कैंटीन, जहां मिलेगा मोटे अनाज से मिलेगा खाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget