एक्सप्लोरर

Crop Management: इस साल दलहन की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, बस बुवाई से पहले जरूर कर लें ये उपाय

Pulses Cultivation: खेती पर हुये शोध में साबित हुआ है कि राइजोबियम कल्चर का इस्तेमाल करने पर अनाज, तिलहन, चारा, सब्जी, नकदी सहित अन्य फसलों पर काफई अच्छा असर होता है.

Rhizobium Culture in Pulses Farming: भारत में बाकी फसलों के मुताबले दलहनी फसलों की खेती को काफी बढावा मिल रहा है, ताकि भारत को दलहन उत्पादन (Pulses Production) के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना सकें. इस लक्ष्य को हासिल करने के लिये किसान भी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और दलहन का उत्पादन बढ़ाने के लिये हर तिकडम आजमा रहे हैं, क्योंकि कई मायनों में दलहनी फसलों की खेती सिर्फ किसानों के लिये ही नहीं, बल्कि मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और पशुओं के हरे चारे के लिये भी जरूरी है, इसलिये दलहनी फसलों की खेती (Pulses Cultivation) करने से पहले उन्नत किस्म के बीजों का चुनाव और बीजोपचार (Seed Treatment) करने की सालह दी जाती है. इस काम के लिये कृषि विशेषज्ञ राइजोबियम कल्चर (Rhizobium Culture to Improve Pulses Production)  का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं.

क्या है राइजोबियम कल्चर
राइजोबियम कल्चर एक जैव उर्वरक है, जिसका इस्तेमाल बीजों का उपचार करने के लिये किया जाता है. खेती पर हुये शोध में साबित हुआ है कि राइजोबियम कल्चर का इस्तेमाल करने पर अनाज, तिलहन, चारा, सब्जी, नकदी सहित अन्य फसलों पर काफी अच्छा असर होता है. इसकी मदद से फसलों को कीट-रोगों से सुरक्षा, बीजों का अंकुरण, पौधों का विकास और फसलों का बेहतरीन उत्पादन ले सकते हैं. दलहनी फसलों पर राइजोबियम कल्चर इस्तेमाल करने पर चमत्कारी बदलाव देखे जा रहे हैं.

कैसे करें राइजोबियम कल्चर का इस्तेमाल
बाजार में राइजोबियम कल्चर जैव उर्वरक को पैकेट में बेचा जाता है. प्रति हेक्टेयर फसल में बीज लगाने के लिये गुड़ और पानी के साथ करीब 500 ग्राम राइजोबियम कल्चर का इस्तेमाल करते हैं. इसी मिश्रण में बीजों का शोधन करके इस्तेमाल करने पर दलहनी फसलों की खेती से अच्छे रिजल्ट सामने आते हैं.

जानें पूरा प्रोसेस
सबसे पहले 1 लीटर पानी में 125 ग्राम गुड़ मिलाकर मध्यम आंच पर पका ले.

  • इस मिश्रण में 5 से 10 ग्राम साधारण गोंद का घोल जरूर मिलायें, जिससे ये मिश्रण बीजों पर चिपक सके.
  • इस घोल को पकाने के बाद ठंडा कर लें और 500 ग्राम राइजोबियम कल्चर डालकर दोबारा मिला लें.
  • अब इस मिश्रण में 1 हेक्टेयर पर खेती के लिये इस्तेमाल होने वाले बीजों को डाल दें और ठीक प्रकार से बीजों पर इसकी परत चढायें.
  • इन बीजों को 10 मिनट के लिये खुले स्थान पर सुखा लें और छिलका समेत खेतों में इनकी बुवाई का काम कर लें.

इन बातों का रखें खास ध्यान
भारत में कई दलहनी फसलों की खेती (Pulses Crop Farming) की जाती है और हर दलहनी फसल के अलग-अलग राइजोबियम कल्चर (Rhizobium Culture) का इस्तेमाल किया जाता है.

  • बाजार से राइजोबियम कल्चर खरीदते समय पैकेट पर फसल का नाम, उपयोग का तरीका और तरीख जरूर पढ़ ले.
  • राइजोबियम कल्चर जैव उर्वरक (Rhizobium Culture Bio Fertilizer) को सूरज की तपिश से दूर ठंडी जगह पर ही स्टोर करना चाहिये.
  • कृषि विशेषज्ञ की सलाह और बीजों की मात्रा के अनुसार ही राइजोबियम कल्चर (Rhizobium Culture) का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

एक ही खेत से निकलेंगी दो फसलें! बस हल्दी की फसल में कर लें ये छोटा-सा काम, हो जायेंगे मालामाल

Dhaincha Farming: फसल में यूरिया की जरूरत ही नहीं पडेगी, खेतों में उगाकर वहीं मिला सकते हैं ये वाली खाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
PM किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, करोड़ों किसानों के खाते में पहुंचे 2000 रुपये
PM किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, करोड़ों किसानों के खाते में पहुंचे 2000 रुपये
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय, जानें किन किसानों के खातों में ही आएंगे 2000 रुपये
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय, जानें किन किसानों के खातों में ही आएंगे 2000 रुपये
घर की बालकनी में उगाएं लाल-लाल चुकंदर, जानें आसान तरीका
घर की बालकनी में उगाएं लाल-लाल चुकंदर, जानें आसान तरीका

वीडियोज

Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
LPG Crisis: एलपीजी किल्लत के बीच सरकार पर भड़के संजय राउत, बोले- 'देश परेशान है और BJP...'
LPG किल्लत के बीच सरकार पर भड़के संजय राउत, बोले- 'देश परेशान है और BJP...'
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
IPL 2026 से पहले धोनी को चेतावनी! एक्स-CSK खिलाड़ी ने कहा - अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय
IPL 2026 से पहले धोनी को चेतावनी! एक्स-CSK खिलाड़ी ने कहा - अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय
'पहले पिता को किया अनफॉलो, अब हटाया सरनेम..' थलपित विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट
'पहले पिता को किया अनफॉलो, अब हटाया सरनेम..' थलपित विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
खाना तो सिलेंडर में ही बनेगा... LPG संकट के बीच बंदे ने सिलेंडर काटकर बना दिया देसी चूल्हा; वीडियो वायरल
खाना तो सिलेंडर में ही बनेगा... LPG संकट के बीच बंदे ने सिलेंडर काटकर बना दिया देसी चूल्हा; वीडियो वायरल
MP में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका
MP में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका
Embed widget