एक्सप्लोरर

Subsidy Offer: इस दीवाली घर ले आयें नया ट्रैक्टर, 50% तक सब्सिडी दे रही है सरकार

Kisan Tractor Scheme: इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के साथ-साथ छोटे और सीमांत किसानों को ट्रैक्टर की खरीद पर 20 से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है.

PM Kisan Tractor Yojana: खेती-किसानी को आसान बनाने के लिये मशीनीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है. इससे किसानों की मेहनत और संसाधनों की काफी बचत होती है. पिछले कुछ समय से खेती में ट्रैक्टर (Tractor in Agriculture) का इस्तेमाल भी बढ़ता जा रहा है. अब खेतों की जुताई से लेकर कटाई उपरांत फल प्रबंधन (Post Harvest Management) के लिये भी कृषि उपकरणों को ट्रैक्टर के साथ जोड़कर इस्तेमाल किया जाता है. इसके बाद भी फसलों को मंडी पहुंचाने के लिये ये ट्रैक्टर ढुलाई वाहन (Farm Tractor) भी बन जाते हैं.

इस तरह अब ट्रैक्टर की उपयोगिता तो बढ़ रही है, लेकिन इसकी अधिक कीमत के कारण छोटे और सीमांत किसानों के लिये ट्रैक्टर खरीद पाना लगभग ना मुमकिन सा ही होता है. कारणवश ज्यादातर किसान बैलों के सहारे ही पारंपरिक खेती-किसानी करनी पड़ती हैं. ऐसे में किसानों को राहत प्रदान करते हुये ट्रैक्टर सब्सिडी स्कीम (Subsidy on Tractor) चलाई जा रही है, जिसके तहत ट्रैक्टर की खरीद पर किसानों को 20 से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है. इस योजना का लाभ लेकर आर्थिक तौर पर कमजोर और छोटे-किसान को काफी फायदा हो सकता है. 

ट्रैक्टर पर सब्सिडी
प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना (PM Kisan Tractor Yojana 2022) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के साथ-साथ छोटे और सीमांत किसानों को ट्रैक्टर की खरीद पर 20 से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है. इस योजना के तहत सब्सिडी की राशि का भुगतान ट्रैक्टर की लागत मूल्य पर किया जाता है, जबकि इससे जुड़ी जीएसटी और अन्य खर्चे खुद किसानों को करने होते हैं. इस योजना के तहत अलग-अलग राज्य सरकारें किसानों से आवेदन आमंत्रित करती हैं. किसान चाहें तो सीधा केंद्र या राज्य सरकार की मदद से ट्रैक्टर पर सब्सिडी योजना का लाभ लेकर आधे दाम में ट्रैक्टर खरीद सकते हैं. 

योजना की पात्रता
पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के तहत ट्रैक्टर पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिये सरकार ने किसानों के लिये पात्रता निर्धारित की है, जिसके तहत सिर्फ खेतिहर किसानों को ही ट्रैक्टर की खरीद पर अनुदान दिया जायेगा.

  • किसान के पास खुद की खेती योग्य जमीन होना जरूरी है.
  • भारत के किसी बैंक में आधार-पैन से लिंक खाता होना चाहिये.
  • किसान परिवार की सालाना आय 1.5 लाख रुपये तक ही होनी चाहिये.
  • यदि पहले से ही किसान के पास ट्रैक्टर है तो वे योजना के लाभार्थी नहीं होंगे.
  • बता दें कि सब्सिडी का लाभ एक किसान को एक ही ट्रैक्टर की खरीद पर दिया जायेगा.

आवश्यक दस्तावेज

  • किसान का आधार कार्ड
  • किसान का पैन कार्ड
  • खेत की खसरा खतौनी की कॉपी
  • किसान का बैंक खाता-विवरण-पासबुक की कॉपी
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो  

यहां करें आवेदन
ट्रैक्टर सब्सिडी योजना (Tractor Subsidy Scheme 2022) के लिये योग्य किसान अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC Portal) की मदद से ऑनलाइ या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं,

  • किसान चाहें तो इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिये अपने जिले के नजदीकी कृषि विभाग (Agriculture Department) के कार्यलय में भी संपर्क कर सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Subsidy Offer: खड़ी फसल की मिनटों में कटाई-छटाई कर देती है ये मशीन, खरीद पर मिलेगी 60 हजार तक की सब्सिडी

Tree Farming: खेती-किसानी में भी होती है Fixed Deposit, किसानों को मिलता है ब्याज का मोटा पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब बाजार नहीं, घर पर उगाएं सेहत से भरा पपीता; जानें आसान तरीका
अब बाजार नहीं, घर पर उगाएं सेहत से भरा पपीता; जानें आसान तरीका
घर पर कैसे उगा सकते हैं कीवी? एक क्लिक में जान लें बेहद आसान तरीका  
घर पर कैसे उगा सकते हैं कीवी? एक क्लिक में जान लें बेहद आसान तरीका  
India AI Impact Summit 2026: छोटे किसानों की भी मदद कर रहा एआई, मिट्टी से लेकर फसल तक के बारे में मिलती है जानकारी
छोटे किसानों की भी मदद कर रहा एआई, मिट्टी से लेकर फसल तक के बारे में मिलती है जानकारी
किसानों के लिए बड़ी राहत, किसान क्रेडिट कार्ड को और आसान बनाएगा RBI; पढ़ें क्या है मामला
किसानों के लिए बड़ी राहत, किसान क्रेडिट कार्ड को और आसान बनाएगा RBI; पढ़ें क्या है मामला

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget