एक्सप्लोरर

Agri Loan: किसानों को ब्याज मुक्त फसल लोन देगी ये सरकार...इस तारीख तक चुका सकते हैं पुराना कर्ज, मिलेगा 5% अनुदान

Agriculture Loan: पुराने फसल सीजन के बकाया पड़े लोन को चुकाने की अवधि 30 जून तक बढ़ा दी गई है. इस फसल ऋण पर सरकार ने 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान देने और ब्याज मुक्त नए फसल ऋण जारी करने का ऐलान किया है

Agri Loan Scheme: आजकल कृषि कार्यों को पूरा करने में पैसों की तंगी नहीं होती. सरकार ने विभिन्न योजनाओं के जरिए किसानों को ब्याज मुक्त फसल ऋण लेने की सुविधा दे दी है. इसके लिए राज्य सरकारें समय-समय पर किसानों के लिए नोटिफिकेशन जारी करती हैं और जरूरतमंद किसानों को ब्याज मुक्त फसल लोन जारी भी करती है. इस कड़ी में राजस्थान सरकार ने अपने नए साल के बजट में किसानों को ब्याज मुक्त शॉर्ट टर्म फसल लोन जारी करने की घोषणा की है यानी अब जो भी किसान छोटी अवधि के लिए लोन लेना चाहते हैं, उन्हें कोई ब्याज नहीं देना है. सिर्फ लोन की रकम चुकानी होगी.

इस योजना के तहत दिए जा रहे ब्याज अनुदान पर सरकार 736 करोड रुपये खर्च कर रही है. यदि सहकारी बैंक से लिए गए पुराने फसल लोन को किसान समय पर चुकता कर देते हैं तो यहां भी किसान को ब्याज अनुदान दिया जाएगा. नए नियमों के मुताबिक, अब किसानों को दीर्घकालीन फसल लोन पर 5 प्रतिशत अनुदाम मुहैया करवाया जाएगा.

ब्याज मुक्त फसल ऋण अनुदान योजना पर मिलेगा लाभ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ब्याज मुक्त फसल ऋण अनुदान योजना के तहत 560 करोड़ रुपये की अनुदान राशि और ऋतिपूर्ति ब्याज योजना के तगत 176 करोड़ रुपये की रकम को आधिकारिक मंजूरी प्रदान कर दी है. सरकार के आदेश लागू होते ही राज्य के किसान अब इस साल भी ब्याज मुक्त कृषि लोन ले पाएंगे.

पुराने लोन को चुकाने की तारीख बढ़ाई

खरीफ सीजन 2022 में अल्पकालीन फसल लोन का लाभ लेने वाले किसानों को भी राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है, जो किसान अल्पकालीन ऋण को समय पर नहीं चुका पा रहे थे, उनके लिए अंतिम तारीख को बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है. इससे पहले फसल लोन चुकता करने की लास्ट डेट 31 मार्च 2023 थी, लेकिन मौसम हो रहे अनिश्चितकानी बदलावों को देखते हुए तरीख को आगे बढ़ा दिया गया है.

लॉन्ग टर्म कृषि लोन पर 5 प्रतिशत अनुदान

राजस्थान सरकार ने किसानों को एक और तोहफा दिया है. अब लंबी अवधि के लिए जारी होने वाले फसल ऋण के ब्याज पर किसानों को 5 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा. ये अनुदान उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने सहकारी बैंकों से कृषि लोन लिया है. इसके अलावा अपने खेत पर घर बनवाने वाले किसानों को अब से आवास ऋण की भी सुविधा दी जाएगी. 

यह भी पढ़ें:- किसानों के खाते में कब आएगी 14वीं किस्त? इस बार इन लोगों को ही मिलेंगे 2,000 रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बगैर मिट्टी और कम पानी के भी तगड़ा मुनाफा देंगी ये फसलें, खुश कर देगी आपको ये खबर
बगैर मिट्टी और कम पानी के भी तगड़ा मुनाफा देंगी ये फसलें, खुश कर देगी आपको ये खबर
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
आज ही मार्केट से ले आएं गधे, फार्म हाउस पर शुरू करें डेयरी फार्म, 5 से 7 हजार रुपये लीटर है दूध की कीमत
आज ही मार्केट से ले आएं गधे, फार्म हाउस पर शुरू करें डेयरी फार्म, 5 से 7 हजार रुपये लीटर है दूध की कीमत
10 हजार में शुरू, 1 लाख महीना कमाई- जानिए क्या है माइक्रोग्रीन फार्मिंग
10 हजार में शुरू, 1 लाख महीना कमाई- जानिए क्या है माइक्रोग्रीन फार्मिंग

वीडियोज

Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar
Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pawan Singh News: एमएलसी कैंडिडेट बनने के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे पवन सिंह, बोले- 'पार्टी मेरी मां...'
पटना: एमएलसी कैंडिडेट बनने के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे पवन सिंह, बोले- 'पार्टी मेरी मां...'
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का बहरामपुर सीट छोड़ने का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
कप्तानी छीनी और टीम से भी कर दिया बाहर, सूर्यकुमार यादव पर क्या बोले चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर?
कप्तानी छीनी और टीम से भी कर दिया बाहर, सूर्यकुमार यादव पर क्या बोले चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर?
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
Explained: 'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर पड़ेगा?
'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर?
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
Embed widget