एक्सप्लोरर

Straw Waste Management: इस घोल से 24 घंटे में जलेगी पराली, वैज्ञानिकों ने की तैयारी, गोमूत्र की भी दिखेगी ताकत

अब भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के एक प्रोजेक्ट के तहत पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (PAU) ने ऐसा ही घोल तैयार किया है, जिससे 24 घंटे के अंदर पराली को जलाया जा सकेगा.

Straw Problem : पराली किसानों के लिए बड़ा संकट है. इससे जहां स्मॉग का खतरा पैदा होता है. वहीं फसलों का उत्पादन भी घटता है. पंजाब, हरियाणा, यूपी में बड़ी संख्या में किसान पराली को जलाते हैं. इसके जलने से कार्बनयुक्त धुआं आसमान में छा जाता है. इससे चारों तरफ महीनों तक अंधेरा रहता है. लोगों का सांस लेना दूभर हो जाता है और जो पहले से ही अस्थमा से प्रभावित हैं उनको दिक्कत अधिक होने लगती है. अब भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के एक प्रोजेक्ट के तहत पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (PAU) ने ऐसा ही घोल तैयार किया है, जिससे 24 घंटे के अंदर पराली को जलाया जा सकेगा खेतों में यह घोल किस तरीके से काम करेगा. इसी पर बात करते हैं.

सिलिका को तोड़ता है घोल

साइंटिस्ट ने जून में ही इस पर रिसर्च शुरू कर दी थी. रिसर्च में सामने आया कि पराली में सिलिका की मात्रा अधिक होती है. इसकी मात्रा अधिक होने के कारण पराली अधिक मजबूत होती है. वो खेतों में आसानी से गल नहीं पाती. किसानों को मजबूरी में यह पराली जलानी पड़ती है.

वैज्ञानिकों ने जैविक बायो डीकंपोजर का घोल तैयार किया और इसे सिलिका के साथ मिलाकर देखा. लैब टेस्ट में सामने आया कि सिलिका के साथ घोल के मिलने से वह 90 से 92% तक गल गई. पराली पर जब प्रयोग किया गया तो यह घोल 95% तक इफेक्टिव मिला. साइंटिस्ट का कहना है कि यदि इस घोल के साथ गोमूत्र मिला दिया जाए तो यह और ज्यादा इफेक्टिव होगा.

24 घंटे में ही गल जाएगी पराली

अभी तक जो दवाएं तैयार की है. उनका नेगेटिव फीडबैक ले रहा की पराली को गलने में कई दिन का वक्त लग जाता था. लेकिन इस डीकंपोजर घोल की विशेषता यह है कि पराली पर छिड़कने के बाद केवल 24 घंटे में गल जाएगी. वैज्ञानिकों का कहना है कि किसानों को 1 लीटर घोल में 25 लीटर पानी मिलाना होगा. उसे फसल पर स्प्रे कर दिया जाएगा और 24 घंटे के लिए छोड़ दिया जाएगा. 24 घंटे के बाद ही पराली अपने आप ही टुकड़ों में टूट जाएगी. किसान 24 घंटे बाद खेतों में ट्रैक्टर ले जाकर जुताई कर सकता है. इससे भूमि में मौजूद न्यूट्रिशन को नुकसान नहीं होगा.

1500 रुपये आएगा खर्च

अब तक जो दवाई बाजार में मौजूद है, वह पराली को काफी हद तक गला तो देती है, लेकिन काफी महंगी है. वैज्ञानिकों ने जो एक घोल तैयार किया है. वह 15 सौ रुपए में 1 एकड़ पराली को गला देगा. इतनी जल्दी और सस्ती पराली गले से किसानों को काफी फायदा होगा.

खेतों में भी किया जाएगा टेस्ट

साइंटिस्ट ने घोल तैयार कर लिया है. जल्द ही भूमि पर इसका परीक्षण किया जाएगा. यदि परीक्षण में डीकंपोजर घोल कामयाब होता है तो इसे पेटेंट कराने की कवायद शुरू कर दी जाएगी. बाद में इस भूल को मार्केट में भी उतार दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें :

Paddy Purchase: इन दो राज्यों में आज से धान खरीद शुरू, मंडी में धान लेकर पहुंचे किसान

Seed minikit scheme: इस राज्य में 3 लाख हेक्टेयर में बोई जाएगी सरसों, फ्री मिलेगा बीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'

वीडियोज

Mayank Agarwal : 'नए वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की चांदी' । Ideas Of India Summit
Ganga Sambhaji Kadam : गंगा संभाजी कदम की कहानी रुला देगी ! । Ideas Of India Summit
Pankaj Tripathi : बोले पंकज त्रिपाठी...अब मैं घमंडी बनूंगा । Ideas Of India Summit
A.S. Dulat And Asad Durrani : कैसे सुलझेगी भारत-पाक की लड़ाई ? । Ideas Of India Summit
Siddhant Chaturvedi : बलियाब्वॉय सिद्धांत का शानदार इंटरव्यू । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget