एक्सप्लोरर

Paddy Cultivation: कम पानी में भी मिलेगी धान की बंपर पैदावार, खेत में तुरंत शुरु कर दें ये जरूरी काम

Crop management in Paddy:फसल और किसानों को नुकसान से बचाने के लिये कृषि विशेषज्ञों ने कुछ सुझाव साझा किये हैं, जिससे कि कम बारिश वाले इलाकों में सही प्रबंधन के जरिये धान की सही पैदावार ले सकें.

Paddy cultivation in shortage of Rain: भारत में इस साल मानसून (Monsoon 2022) का रुख साफ नहीं रहा. कही तेज बारिश के कारण फसलें बर्बाद हो गईं तो कुछ इलाकों में कम बारिश के कारण फसलों की खेती में ही देरी देखी गई. कुछ इलाकों में पर्याप्त बारिश न होने के कारण किसान धान की रोपाई (Paddy Cultivation) का काम भी समय से नहीं करपाये, जिसके कारण धान की नर्सरी (Paddy Nursery)  लगभग खराब होने की कगार पर है. ऐसी स्थिति में फसल और किसानों को नुकसान से बचाने के लिये कृषि विशेषज्ञों ने कुछ सुझाव साझा किये हैं, जिससे कि कम बारिश वाले इलाकों में सही प्रबंधन के जरिये धान की सही पैदावार (Paddy Production in Shortage of rain)  ले सकें.

इस तरह बचायें धान का बिचड़ा (Save the plants of Paddy) 
जिन किसानों ने धान की रोपाई नहीं की है या खेत में धान की रोपनी के बाद बारिश की कमी के कारण सिंचाई नहीं हो पाई है. ऐसी स्थिति में कृतिम साधनों से हल्की सिंचाई का काम जारी रखें, जिससे धान के खेत मे दरारें न पड़े.

  • धान के जो बिचड़े 45 से 50 दिन या उससे अधिक उम्र के हैं, उनकी रोपाई सिर्फ 10 -10 से.मी.की दूरी पर 4 से 5 बिचड़ों का इस्तेमाल करके करें. 
  • रोपाई के समय धान के पौधों की लंबाई सिर्फ 8 से 9 इंच रखें, अधिक लंबाई होने पर इन्हें शीर्ष से काटकर ही  रोपाई करें. 
  • किसान चाहें तो कम उम्र वाली धान की किस्मों की बिजाई करके भी कम समय में सही उपज ले सकते हैं.


Paddy Cultivation: कम पानी में भी मिलेगी धान की बंपर पैदावार, खेत में तुरंत शुरु कर दें ये जरूरी काम

सीधी बिजाई करें (Direct Seeding of Paddy)
किसान चाहें तो बारिश की कमी वाले इलाकों में धान की सीधी बिजाई भी कर सकते हैं. ऐसी स्थिति में खेतों में पानी भरने पर सीड ड्रिल मशीन से बीजों को सीधा खेतों में छोडें. 
बुवाई से पहले बीजों का उपचार करें और 24 घंटे तक पानी और सोल्यूशन में बीजों को भिगो दें. इससे बीजों का अंकुरण तेजी से होगा.

खेतों में करें पोषण प्रबंधन (Fertilizer Management in Paddy Crop) 
धान के जिन खेतों में पोषण की कमी है या खाद-उर्वरक (Fertilizer in Paddy) और नाइट्रोजन (Nitrogen in Paddy) का अभाव है, वहां 20 ग्राम यूरिया (Urea for Paddy) को प्रति लीटर पानी घोलकर फसल पर छिड़काव करें.

  • फसल में जिंक की कमी के कारण खैरा रोग (Khaira Disease in Paddy) लग जाता है, जिसकी रोकथाम के लिये 5 किलोग्राम जिंक सल्फेट और 2.5 किलोग्राम बुझा हुआ चुना को 1300 से 1500 लीटर पानी में घोलकर प्रति हैक्टेयर की दर से फसल पर छिड़काव करें.
  • फसल में लौह तत्व की कमी और इससे जुड़े लक्षण दिखने पर 10 ग्राम फेरस सल्फेट और 2 ग्राम साईट्रिक अम्ल प्रति लीटर पानी में घोलकर फसल पर छिड़काव करें.
  • किसान चाहें तो जीवामृत (Jeevamrit for Paddy) का पतला घोल बनाकर भी फसलों की जड़ों में डाल सकते हैं, जिससे फसलों को पोषण मिलेगा और पोषण की कमी के कारण होने वाली समस्याओं से मुक्ति मिलेगी. 


Paddy Cultivation: कम पानी में भी मिलेगी धान की बंपर पैदावार, खेत में तुरंत शुरु कर दें ये जरूरी काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Farming Technique: बाढ़ग्रस्त इलाकों में भी खेती कर सकेंगे किसान, अच्छा उत्पादन दिलायेंगी खेती की ये खास तकनीकें

Weed Management: धान की फसल से तुरंत करें खरपतवारों का सफाया, नुकसान से पहले अपनायें ये खास तरकीब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Kisan Installment: कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? जानें कैसे चेक कर पाएंगे स्टेटस
कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? जानें कैसे चेक कर पाएंगे स्टेटस
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
अब बाजार नहीं, घर पर उगाएं सेहत से भरा पपीता; जानें आसान तरीका
अब बाजार नहीं, घर पर उगाएं सेहत से भरा पपीता; जानें आसान तरीका
घर पर कैसे उगा सकते हैं कीवी? एक क्लिक में जान लें बेहद आसान तरीका  
घर पर कैसे उगा सकते हैं कीवी? एक क्लिक में जान लें बेहद आसान तरीका  

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget