एक्सप्लोरर

Crop Insurance: इन किसानों को नहीं मिलेगा फसल बीमा का कवरेज, बीमा कराने से पहले ही जान लें

PM Fasal Beema Yojana: जिन घटनाओं में फसल को बर्बाद होने से बचाव, रोकथाम या बचाव के उपाय हो सकते थे, ऐसे संकट भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल नहीं हैं.

Crop Insurance Coverage Updates: फसलों को तमाम जोखिमों से सुरक्षा कवच (Insurance Coverage)  प्रदान करने के लिये फसल का बीमा (Crop Insurance) करवाया जाता है. इस समय खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई हो चुकी है, इसलिये ज्यादा से किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri Fasal Beema Yojana) के तहत अपनी फसलों का बीमा करवा रहे हैं. फसल बीमा करवाने से पहले ये जानना जरूरी है कि कई जोखिमों और परिस्थितियों में फसल बर्बाद होने पर किसानों को बीमा का कवरेज यानी भुगतान नहीं किया जाता. इन घटनाओं में न्यूक्लीयर जोखिम, दुर्भावनापूर्ण नुकसान और गृह-विश्व युद्ध आदि शामिल है. जिन घटनाओं में फसल को बर्बाद होने से बचाव, रोकथाम या बचाव के उपाय हो सकते थे, ऐसे संकट भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल नहीं हैं. 

किन किसानों को मिलेगा फसल बीमा का कवरेज (Crop Insurance Coverage)
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जमीन के मालिक और जमीन को पट्टे पर लेकर कांट्रेक्ट फार्मिंग (Contract Farming) करने वाले किसानों को बीमा का कवरेज मिल जायेगा.

  • जिन किसानों ने खेती के साथ-साथ दूसरे जरूरी कामों के लिये लोन यानी ऋण लिया है, वो भी इच्छानुसार फसल का बीमा करवा सकते हैं.
  • बता दें कि अधिसूचित फसलों में नुकसान होने पर किसानों को बीमा कंपनी की ओर से 90% राशि का भुगतान दिया जाता है.
  • हालांकि कई स्थितियों में बीमा की कवरेज राशि का भुगतान पिछली फसल की पैदावार से आकलन के बाद किया जाता है.

Crop Insurance: इन किसानों को नहीं मिलेगा फसल बीमा का कवरेज, बीमा कराने से पहले ही जान लें

इन स्थितियों में मिलेगा फुल बीमा कवरेज (Crop Insurance)
खेती-किसानी को अनिश्चितताओं का काम कहते हैं, जिसमें सबसे ज्यादा जोखिम मौसम का ही होता है. इसलिये प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल में बिजली कड़कने से लगी आग या किसी प्राकृतिक आपदा (Natural Disaster) जैसे- तूफान, ओलावृष्टि, चक्रवात, टॉरनेडो, बाढ़, भूस्खलन, सूखा, बीमारी आदि कारणों से फसल बर्बाद होने पर ही किसानों को पैसे दिये जाते हैं.

मोबाइल पर करें फसल का बीमा
आधुनिकता के दौर में अब किसान भी मोबाइल जैसी टेक्नोलॉजी से जुड़ चुके हैं, जिससे फोन पर ही तमाम जानकारियों के साथ सरकारी योजनाओं (Government Scheme) लाभ लेना आसान हो गया है. किसान चाहें तो अपनी फसल का बीमा भी मोबाइल फोन पर ही कर सकते हैं. 

  • गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर जाकर फसल बीमा यानी CROP INSURANCE APP को डाउनलोड और इंस्टॉल करें.
  • मोबाइल एप (Crop Insurance Mobile App)पर अपना नंबर और संबंधित जानकारी डालकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद किसान अपनी फसल का बीमा घर बैठे ही कर सकते हैं.
  • अधिक जानकारी के लिये प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmfby.gov.in/ पर जाकर भी लाभ ले सकते हैं. 

Crop Insurance: इन किसानों को नहीं मिलेगा फसल बीमा का कवरेज, बीमा कराने से पहले ही जान लें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

FPO Subsidy Offer: किसानों को मिलेंगे 15 लाख रुपये, जल्दी इस योजना से जुड़ जाइये

Crop Insurance: खरीफ फसलों के किसान हो जायें सावधान, 31 जुलाई तक करवायें फसल का बीमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय, जानें किन किसानों के खातों में ही आएंगे 2000 रुपये
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय, जानें किन किसानों के खातों में ही आएंगे 2000 रुपये
घर की बालकनी में उगाएं लाल-लाल चुकंदर, जानें आसान तरीका
घर की बालकनी में उगाएं लाल-लाल चुकंदर, जानें आसान तरीका
PM Kisan Installment: कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? जानें कैसे चेक कर पाएंगे स्टेटस
कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? जानें कैसे चेक कर पाएंगे स्टेटस
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget