एक्सप्लोरर

Home Gardening: नवंबर है सबसे परफेक्ट टाइम, घर पर ही उगा लें ये सब्जियां, खरीदने की टेंशन खत्म

Urban Farming: शहरों में तो अब वेजिटेबल गार्डनिंग का ट्रेंड बढ़ रहा है. इस ट्रेंड को आप भी फॉलो करें तो बाजार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. भर सर्दी में घर पर ही सब्जियों को ताजा प्रोडक्शन मिल जाएगा

Vegetable Gardening: इंडिया में नवंबर के महीनेसे सर्दियां आ जाती है. इन दिनों ही लोग अपने गार्डन, छत, बालकनी और आंगन में नए पौधे लगाते हैं. ये सीजन की शुरुआत है, इसलिए सब्जियां भी कुछ महंगी मिलती है. इन्हीं दिनों में लोग सब्जियों के पौधे भी लगाती है, जिससे दिसंबर-जनवरी तक सब्जियां खाने लायक हो जाती है. अब आप सोच रहे होंगे कि जब बाजार में सब्जियां मिलती हैं तो गार्डनिंग क्यों?

दरअसल गार्डनिंग अब शौक के साथ-साथ काम बनता जा रहा है. इससे रसोई के लिए ताजा सब्जियां भी मिल जाती है और नेचर से जुड़ी एक नई हॉबी भी डेवलप होती है. शहरों में तो अब गार्डनिंग का ट्रेंड बढ़ रहा है. इस ट्रेंड को आप भी फॉलो करें तो बाजार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. भर सर्दी में घर पर ही सब्जियों को ताजा प्रोडक्शन मिल जाएगा. आइए जानते हैं कि सर्दियों में किन सब्जियों के पौधे लगाने से फायदा हो सकता है.

टमाटर का पौधा
टमाटर साल भर खाई जाने वाली सब्जी है, इसलिए घर पर इसका एक पौधा होना तो लाजमी है. आप चाहें तो नर्सरी से पौधा खरीदकर ला सकते हैं या सीड्स के साथ खुद एक पौधा उगा लें. बाजार में टमाटर के दाम भी ऊंचे-नीचे रहते हैं, इसलिए पौधे की अच्छी देखभाल करके कई दिनों तक ताजा टमाटर की हार्वेस्टिंग ले सकते हैं.  

अदरक का पौधा
देश में चाय के शौकीन भरे पड़े हैं. इस बीच रोजाना एक अदरक वाली चाय ही सुकून का जरिया होती है. इन दिनों बाजार में अदरक भी महंगी हो जाती है, लेकिन आप घर पर ही गमले में अदरक उगा सकते हैं. इसके लिए किचन से ही अदरक का छोटा टुकड़ा लेकर गमले की गहराई में लगा दें. इसके कुछ ही दिनों में पौधा निकल आएगा और जो टुकड़ा लगाया था, उससे कई गुना ज्यादा अदरक भी मिल जाएगी.

हरी मिर्च का पौधा
इंडिया में शायद ही ऐसा कोई खान-पान होगा, जिसमें मिर्च का इस्तेमाल ना होता हो. सर्दियों में तो खाने के साथ मिर्च का तड़का जैसे खाने की शोभा ही बढ़ा देता है. अब मिर्च को फ्री में मांगने या खरीदने के लिए बाजार जाने की कोई जरूरत नहीं, जीरो बजट में गार्डनिंग के लिए रसोई से ही मिर्च के बीज लेकर गमले में लगा दें. चाहें तो नर्सरी से एक पौधा भी खरीद सकते हैं. 

प्याज का पौधा
सर्दियों में सूप, सलाद और कुछ चाइनीज बनाने में स्प्रिंग अनियन यानी हरा प्याज खूब काम आता है. इसे भी घर पर बेहद आसानी से उगा सकते हैं. हरा प्याज उगाने के लिए गमले की भी कोई जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि पानी के कंटेनर में ही प्याज की अच्छी ग्रोथ हो जाती है. बस प्याज का ऊपरी और निचला हिस्सा फेंके नहीं, बल्कि इसे गमले या पानी से भरे कंटेनर में लगा दें.

धनिया-पालक-मेथी
क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में धनिया, पालक और मेथी सबसे तेजी से ग्रो करते हैं. इनके बीज लाकर गमले में आसानी से किलो-दो किलो प्रोडक्शन मिल सकता है. इन्हें उगाने के लिए मशक्कत भी नहीं करनी पड़ती. सिर्फ गमले में प्लांट मिक्स तैयार करके मिट्टी के ऊपर बीज फैला दें. इसके 25 से 45 दिनों के अंदर ही हार्वेस्टिंग कर सकते हैं. इन पत्तेदार सब्जियों को ऊंचाई से काटना चाहिए, ताकि 15 दिन के गैप पर 3 से 4 बार प्रोडक्शन मिल सके.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- बिना धूल-मिट्टी के इस तरह उगाएं डेली की सब्जियां, आप भी बनाएं ऐसा मिनी वर्टिकल फार्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Home Gardening Pistachio: बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
घर पर उगाएं सस्ती और सेहतमंद हरी भाजी, पूरी गर्मी मिलेगा ताजा साग
घर पर उगाएं सस्ती और सेहतमंद हरी भाजी, पूरी गर्मी मिलेगा ताजा साग
घर के छोटे से बगीचे में कैसे उगाएं आम का पेड़? यहां जानें पूरा तरीका
घर के छोटे से बगीचे में कैसे उगाएं आम का पेड़? यहां जानें पूरा तरीका
घर की छत या बालकनी में उगाएं ताजी ब्रोकली, आसान तरीके से करें शुरुआत
घर की छत या बालकनी में उगाएं ताजी ब्रोकली, आसान तरीके से करें शुरुआत

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: जंग के बीच ईरान का पावर शो! ग्राउंड वॉर के लिए लाखों लोगों को कर रहा तैयार, जानें खतरनाक प्लान
जंग के बीच ईरान का पावर शो! ग्राउंड वॉर के लिए लाखों लोगों को कर रहा तैयार, जानें खतरनाक प्लान
UP Weather: यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
Home Gardening Pistachio: बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
Embed widget