एक्सप्लोरर

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो घर लाएं ये चीजें, भर जाएंगे धन के भंडार

Akshaya Tritiya 2023 Date: अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है. हालांकि अगर आप सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो कुछ और भी चीजें इस दिन घर में ला सकते हैं. इससे मां लक्ष्मी की कृपा होती है.

Akshaya Tritiya: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहा जाता है. अक्षय तृतीया को स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना गया है. अक्षय तृतीया का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी का दिन होता है. माना जाता है कि यह दिन हर किसी के जीवन में सौभाग्य बढ़ाता है. इस दिन अगर कोई नया काम शुरू किया जाए तो उसमें बरकत मिलती है. इस दिन किये गए जप, तप और दान से श्रेष्ठ फल मिलता है.

अक्षय तृतीया को अखा तीज के नाम से भी जाना जाता है. इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 22 अप्रैल, शनिवार को मनाया जाएगा.  अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर 23 अप्रैल  सुबह 07 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगी. किसी भी मांगलिक कार्य के लिए अक्षय तृतीया का दिन बहुत अच्छा माना जाता है. इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है. 

अगर आप सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो भी चिंता की कोई बात नहीं है. सोने के अलावा भी कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें अक्षय तृतीया के दिन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. इन चीजों का भी घर लाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. आइए जानते हैं अक्षय तृतीया के दिन सोने के अलावा आप और क्या चीजें घर में ला सकते हैं. 

अक्षय तृतीया के दिन घर लाएं ये चीजें

  1. माता लक्ष्मी को कौड़ी अत्यंत प्रिय है, इसलिए अगर आप अक्षय तृतीया के दिन सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो इस दिन कौड़ी जरूर खरीदें. इस दिन 11 कौड़ियां खरीदकर उनकी पूजा करें. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न  होकर धन के भंडार भर देती हैं.
  2. अक्षय तृतीया के दिन घर में दक्षिणावर्ती शंख लाएं. यह शंख दिव्‍य माना गया है. मान्यता है कि दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करने से लक्ष्मी माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है. पौराणिक कथा के अनुसार इस शंख की उत्पत्ति समुंद्र मंथन से हुई थी. इसे मां लक्ष्मी का भाई भी माना जाता है. घर में यह शंख रखने से मां लक्ष्मी का वास होता है.
  3. एकाक्षी नारियल को माता लक्ष्मी का रूप माना गया है. मान्यताओं के अनुसार जिन लोगों के पास एकाक्षी नारियल होता है उन लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है. इन लोगों के जीवन में कभी भी आर्थिक समस्या नहीं आती है. इसलिए अक्षय तृतीया के दिन लक्ष्मी मां की कृपा पाने के लिए घर में एकाक्षी नारियल जरूर लाएं. 
  4. घर में पारद शिवलिंग रखना बहुत शुभ होता है. अक्षय तृतीया पर पारद शिवलिंग को घर लाकर विधि-विधान से उसकी पूजा करनी चाहिए. पारद शिवलिंग की पूजा करने से भगवान शिव के साथ-साथ लक्ष्मी माता की भी कृपा बनी रहती है. घर में इसको रखने माता लक्ष्मी और कुबेर देवता का स्थायी वास होता है. इसलिए अक्षय तृतीया के दिन घर में पारद शिवलिंग जरूर लाएं.

ये भी पढ़ें

कब है अक्षय तृतीया? जानें सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त और इस दिन का महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 9 June 2026: कल मीन राशि में लगेगा चंद्रमा-शनि का खतरनाक विष दोष, मेष और सिंह राशि वाले भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती!
Kal Ka Rashifal: मंगलवार को मीन राशि में लगेगा चंद्रमा-शनि का खतरनाक विष दोष, मेष और सिंह सहित इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन!
Meen Saptahik Rashifal 8-14 June 2026: मीन राशि के लिए सुनहरा अवसर लाया यह सप्ताह, 1 खुशखबरी बदल देगी मूड
Meen Saptahik Rashifal 8-14 June 2026: मीन राशि के लिए सुनहरा अवसर लाया यह सप्ताह, 1 खुशखबरी बदल देगी मूड
Kumbh Saptahik Rashifal 8-14 June 2026: सप्ताह में छिपा है बड़ा मोड़, कुंभ राशि वालों को मिल रही है खास चेतावनी
Kumbh Saptahik Rashifal 8-14 June 2026: सप्ताह में छिपा है बड़ा मोड़, कुंभ राशि वालों को मिल रही है खास चेतावनी
Makar Saptahik Rashifal 8-14 June 2026: मकर राशि के लिए किस्मत खोलने वाला सप्ताह! मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
Makar Saptahik Rashifal 8-14 June 2026: मकर राशि के लिए किस्मत खोलने वाला सप्ताह! मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
Israel Iran War Live Updates: 'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान
Karuppu OTT Release:'करुप्पु' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे सूर्या और तृषा की ये धमाकेदार फिल्म?
करुप्पु' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
American Tourist in Bihar: US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
Embed widget