एक्सप्लोरर

April 14 Special Day: 14 अप्रैल का दिन है बहुत खास, बन रहे हैं कई शुभ योग, इन कामों को करने से दूर होगी दरिद्रता

14 April 2023 Special Day: वैशाख में एक दिन ऐसा है जो बहुत खास माना जा रहा है. ये तारीख है 14 अप्रैल 2023 की. आइए जानते हैं इस दिन क्या विशेष है.

14 April 2023 Special Day: वैशाख का महीना 5 मई 2023 तक चलेगा. इसे माधव मास भी कहा जाता है. कहते हैं कि वैशाख में श्रीहरि की उपासना करने वालों को अक्षय फल की प्राप्ति होती है. अक्षय यानी कभी न खत्म होने वाला पुण्य. इस महीने में अक्षय तृतीया, वरुथिनी एकादशी, बुद्ध पूर्णिमा सहित कई बड़े व्रत और त्योहार आते हैं लेकिन इस साल वैशाख में एक दिन ऐसा है जो बहुत खास माना जा रहा है. ये तारीख है 14 अप्रैल 2023 की. आइए जानते हैं इस दिन क्या विशेष है.

14 अप्रैल 2023 के दिन क्या है खास ?

14 अप्रैल 2023 को मेष संक्रांति, बैसाखी, बाबा साहेब आंबेडकर जयंती, बिहू, खरमास की समाप्ति है. एक ही दिन कई शुभ योग का संयोग बनने से ये दिन बहुत ही शुभ माना जा रहा है. सूर्य और विष्णु जी की पूजा-पाठ करने से इस दिन सुख-धन में वृद्धि होगी. इस दिन से मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी हो जाएगी.

मेष संक्रांति 2023 (Mesh Sankranti 2023)

जिस दिन सूर्य देव मीन राशि के निकलकर मेष राशि में प्रवेश करते हैं तो उस दिन को मेष संक्रांति कहा जाता है. साल में मेष संक्रांति का विशेष महत्व है. मेष संक्रांति के दिन 14 अप्रैल को सूर्य देव दोपहर 03 बजकर 12 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. इस दिन से सौर वर्ष का आरंभ होता है. मेष संक्रांति के दिन सूर्य देव को अर्घ्य देने से आरोग्य का वरदान मिलता है.इस दिन  बिहार में सतुआनी, तमिलनाडु में पुथांदु, पश्चिम बंगाल में पोइला बैसाख, पंजाब में बैसाखी, केरल में विशु, आसाम में बोहाग बिहू, ओडिशा में पना संक्रांति के नाम से जाना जाता है.

बैसाखी 2023 (Baisakhi 2023)

बैसाखी मुख्य रूप से पंजाबी समुदाय का त्योहार है. बैसाखी को हिन्दु सौर कैलेंडर पर आधारित, सिख नव वर्ष के रूप में भी मनाया जाता है. बैसाखी के दिन किसान अनाज की पूजा करते हैं और फसल के कटकर घर आ जाने की खुशी में भगवान और प्रकृति का आभार प्रकट करते हैं. इसी दिन खालसा पन्थ की स्थापना हुई थी.

बिहू 2023 (Bihu 2023)

असम में मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार बिहू साल में तीन बार मनाया जाता है. अप्रैल के मध्य में बोहाग बिहू (Bohag Bihu) मनाया जाता है.इसमें लोग मौसम की पहली फसल को अपने देवी-देवता को अर्पित करते हैं और ईश्वर से भविष्य में फसलों की अच्छी पैदावार की कामना करते हैं.

खरमास 2023 (Kharmas 2023 End date)

सूर्य के मीन राशि में रहने पर एक माह तक खरमास लग जाते हैं. मेष संक्रांति से खरमास खत्म हो जाते हैं. इसके बाद सभी मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, सगाई, मुंडन और सभी 16 संस्कार शुरू हो जाते हैं.

आंबेडकर जयंती 2023 (Ambedkar Jayanti 2023)

हर साल 14 अप्रैल के दिन बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जाती है. बाबा साहब ने जाति व्यवस्था और हिंदू धर्म में व्याप्त वर्ण व्यवस्था को खत्म करने के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया. ऐसे में इस दिन को सामाजिक बुराइयों से लड़ने, समानता दिवस के रूप में मनाया जाता है.

Mesh Sankranti 2023: मेष संक्रांति कब? जानें हिंदू नववर्ष की पहली संक्रांति का महत्व, इस दिन खत्म होंगे खरमास

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal: सावधान! आज होलिका दहन पर 3 घंटे 27 मिनट का चंद्र ग्रहण, सुबह 06:20 से सूतक शुरू, जानें राशिफल
Aaj Ka Rashifal: सावधान! आज होलिका दहन पर 3 घंटे 27 मिनट का चंद्र ग्रहण, सुबह 06:20 से सूतक शुरू, जानें राशिफल
ईरान: आखिरी 24 घंटे! यरूशलेम दहला, खामेनेई का अंत और कल 'ब्लड मून'... क्या कल दुनिया का नक्शा बदल जाएगा?
ईरान: आखिरी 24 घंटे! यरूशलेम दहला, खामेनेई का अंत और कल 'ब्लड मून'... क्या कल दुनिया का नक्शा बदल जाएगा?
Holika Dahan Puja 2026: राशि अनुसार करें होलिका दहन पूजा, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और खुशहाली
Holika Dahan Puja 2026: राशि अनुसार करें होलिका दहन पूजा, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और खुशहाली
मार्च 2026 राशिफल: 12 राशियों के लिए करियर, प्यार और सेहत में बड़े बदलाव! जानें अपनी किस्मत
मार्च 2026 राशिफल: 12 राशियों के लिए करियर, प्यार और सेहत में बड़े बदलाव! जानें अपनी किस्मत

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget