एक्सप्लोरर

Kundli: शादी में देरी का कारण बनता है कुंडली का यह दोष, इन उपायों से पाएं जल्द सुखी वैवाहिक जीवन

Kundli: विवाह में देरी होने के कई कारण हो सकते हैं. इनमें से एक ग्रह-नक्षत्रों की खराब स्थिति भी हो सकती है. जानते हैं कि कुंडली में किन दोष की वजह से विवाह में बाधा आती है और इसके क्या उपाय हैं.

Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shastra) के अनुसार, कुंडली में कुछ ऐसे ग्रह दोष (Grah Dosh) बन जाते हैं जो विवाह में देरी का कारण बनते हैं. इनकी वजह से या तो शादी नहीं हो पाती है या फिर बहुत देर से तय होती है. ज्योतिषीय योग भी विवाह में देरी का एक बड़ा कारण माना जाता है. 

ज्योतिष के कुछ उपायों से विवाह संबंधी (Late Marriage Astrology Remedies) इन बाधाओं को दूर किया जा सकता है. जानते हैं कि कुंडली में किस दोष की वजह से विवाह में रुकावटें आती हैं और किन उपायों से इसे दूर किया जा सकता है.

विवाह में बाधा बनते हैं ये दोष (Delay in Marriage According to Astrology)

कभी-कभी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की खराब स्थिति का असर वैवाहिक जीवन पर भी पड़ता है. इसकी वजह से जहां कुछ लोगों को विवाह में देरी का सामना करना पड़ता है तो वहीं कुछ लोगों को शादी के बाद भी कई परेशानियों से जूझना पड़ता है. 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर जन्म कुंडली के पहले, चौथे, सातवें, आठवें, बारहवें भाव में मंगल स्थित हो तब जन्म कुंडली में मांगलिक योग बनता है.  इसकी वजह से विवाह में विलंब होता है.

जन्म कुंडली के सातवें भाव में चंद्रमा स्थित हो तब विवाह के बाद समस्याएं उत्पन्न होती हैं. इसके अलावा जन्म कुंडली में अगर सातवें भाव में बृहस्पति ग्रह स्थिति हो तब भी विवाह में विलंब होता है. साथ ही, जन्म कुंडली में सातवें भाव में स्थित शुक्र के कारण भी वैवाहिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं. 

जब सभी ग्रह राहु और केतु के बीच में आ जाते हैं, तो कुंडली में काल सर्प दोष बनता है. यह दोष विवाह में कई बाधाएं उत्पन्न करता है. वहीं जब कुंडली में शुक्र ग्रह 6, 8 या 12वें भाव में स्थित होता है, तो कुंडली में शुक्र दोष बनता है. इस दोष से विवाह में कई तरह की समस्याएं आती हैं.

शीघ्र विवाह के ज्योतिष उपाय (Astro Remedies for Delay In Marriage)

ज्योतिष में शीघ्र विवाह के अचूक उपाय बताए गए हैं. मंगल के शुभ प्रभाव के लिए उज्जैन में स्थित मंगलनाथ मंदिर में जाकर ‘शांति भात पूजा’ करवानी चाहिए.  किसी प्राचीन हनुमान मंदिर में मंगलवार को जाकर चोला चढ़ाने से भी मंगल दोष दूर होता है. 

सोमवार के दिन दुग्ध मिश्रित जल से शिवलिंग का अभिषेक करने से सातवें भाव में स्थित चंद्रमा की शांति होती है और विवाह संबंधित बाधाएं दूर होती हैं. सातवें भाव में स्थित गुरु दोष से छुटकारा पाने के लिए गुरुवार को या त्रयोदशी के दिन शिव सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए. 

भगवान शिव के अभिषेक और विधि-विधान से पूजन से भी लाभ मिलता है. जन्म कुंडली के सातवें भाव में शुक्र स्थित हो, तब शुक्रवार को कच्चे दूध में जल मिलाकर भगवती दुर्गा या महालक्ष्मी स्वरूप का अभिषेक करें. देवी अथर्वशीर्ष स्तोत्रम का पाठ करना भी लाभकारी होता है.

काल सर्प दोष से बचने के लिए राहु-केतु की शांति करवाना चाहिए. इसके अलावा, महामृत्युंजय मंत्र का जाप, पितृदोष का निवारण, दान-पुण्य जैसे उपाय भी किए जा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें

एक गलत फैसला बर्बाद कर देता है सारी मेहनत, जरूरी निर्णय लेते समय रखें इन बातों का ध्यान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 1 March 2026: रविवार को बन रहे हैं खास योग, आर्थिक फैसलों में गलती पड़ सकती है भारी
Kal Ka Rashifal 1 March 2026: रविवार को बन रहे हैं खास योग, आर्थिक फैसलों में गलती पड़ सकती है भारी
हरिद्वार में रंगभरी एकादशी: साधु-संतों ने पंचगव्य से खेली होली, विश्व कल्याण की कामना!
हरिद्वार में रंगभरी एकादशी: साधु-संतों ने पंचगव्य से खेली होली, विश्व कल्याण की कामना!
Planetary Parade 2026: आज शाम सूर्यास्त के बाद आसमान में प्लेनेटरी परेड, बुध-शुक्र समेत 6 ग्रह एक कतार में दिखेंगे
Planetary Parade 2026: आज शाम सूर्यास्त के बाद आसमान में प्लेनेटरी परेड, बुध-शुक्र समेत 6 ग्रह एक कतार में दिखेंगे
Meen Weekly Rashifal 1 to 7 March 2026: मीन का वीकली राशिफल, क्रिएटिव काम दिलाएगा सम्मान और धन
मीन का वीकली राशिफल, क्रिएटिव काम दिलाएगा सम्मान और धन

वीडियोज

PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Trump on Iran War: ईरान में इजरायल के अटैक के बीच डोनाल्ड ट्रंप का पुराना ट्वीट वायरल, बराक ओबामा पर की थी भविष्यवाणी
ईरान में इजरायल के अटैक के बीच डोनाल्ड ट्रंप का पुराना ट्वीट वायरल, ओबामा पर की थी भविष्यवाणी
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
बारिश से रद्द हुआ पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें किसे फायदा और किसे नुकसान
बारिश से रद्द हुआ पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें किसे फायदा और किसे नुकसान
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
आम आदमी घर पर कितना सोना रख सकता है, क्या है इसको लेकर नियम?
आम आदमी घर पर कितना सोना रख सकता है, क्या है इसको लेकर नियम?
Embed widget