एक्सप्लोरर

Astrology : 12 दिसंबर को सूर्य पूजा का बन रहा है विशेष संयोग, सूर्य पूजा से शरीर रहता है निरोग, मिलती है आगे बढ़ने की ऊर्जा

Astrology : 12 दिसंबर 2021 को रविवार का दिन है. रविवार का दिन सूर्य पूजा के लिए उत्तम माना गया है. पूजा करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है.

Panchang 12 December 2021, Surya Dev Puja Vidhi: पंचांग के अनुसार 12 दिसंबर 2021, रविवार को मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. इस दिन चंद्रमा का गोचर मीन राशि में हो रहा है. सूर्य इस दिन वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे. जहां पर मंगल और केतु भी विराजमान हैं. रविवार का दिन सूर्य पूजा के लिए अतिउत्तम माना गया है. रविवार के दिन सूर्य पूजा से क्या लाभ मिलता है और पूजा कैसी की जाती है आइए जानते हैं-

हिंदू धर्म में सूर्य देव को जीवन का कारक बताया गया है. सूर्य से प्रकाश और ऊर्जा प्राप्त होती है. हिंदू धर्म में सूर्य देव की पूजा का प्रचलन है. रविवार का दिन सूर्य की पूजा के लिए समर्पित होता है. मान्यता है कि रविवार को सूर्य देव की पूजा और व्रत रखने से कई प्रकार के रोगों से छुटकारा मिलता है और बल बुद्धि का तेजी से विकास होता है. सभी देवों में सूर्य और चंद्रमा ही ऐसे देव हैं जिन्हें आंखों से देख सकते हैं. सूर्य की रोशनी कई बीमारियों से बचाती है.

धार्मिक मान्यता है कि अगर कोई सूर्य देव की पूजा हर रोज नही कर पाता है तो वो रविवार के दिन विधि पूर्वक पूजा कर लाभ प्राप्त कर सकता है.इस दिन पूजा करने से उसे बाकी दिनों का भी फल प्राप्त कर सकते है. सूर्य देव की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है. इससे घर परिवार में शांत और निरोगी वातावरण बना रहता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूर्य देव की पूजा करने से बुद्धि, विवेक, बल और वैभव की भी प्राप्ति होती है. सूर्य को आत्मा का भी कारक माना गया है. सूर्य सभी ग्रहों के राजा हैं. इसके साथ ही सूर्य को सरकारी नौकरी में सफलता और मान सम्मान का कारक भी बताया गया है.

रविवार के दिन करें ये उपाय
रविवार के दिन गाय को रोटी खिलाने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं. इस लिए सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए हर गाय को रोटी खिलाना चाहिए. यदि हर रोज गाय को रोटी ना खिला पायें, तो रविवार के दिन अवश्य खिलाएं. रविवार के दिन रोटी खिलाने से बाकी दिनों का भी पुण्य मिलता है.

सूर्य देव को ऐसे दें अर्घ्य
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य भगवान को लाल रंग बहुत पसंद है. सूर्य देव को अर्घ्य देते समय जल से भरे कलश में चुटकी भर कुमकुम डाल कर अर्घ्य देना चाहिए, इसके साथ ही लाल चंदन का भी प्रयोग कर सकते हैं.  इसदिन सूर्य देव को लाल रंग का पुष्प अर्पित करना चाहिए. रविवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से भी सूर्य की शुभता में वृद्धि होती है. ऐसा करने से जॉब आदि में आने वाली परेशानियां दूर होती है और संपन्नता और शांति आती है.

रविवार के दिन न करें ये काम
रविवार को तेल और नमक के सेवन से बचना चाहिए.
रविवार के दिन तांबे से बनी वस्तुओं को खरीदना या बेचना नहीं चाहिए.

सूर्य मंत्र का जाप करें
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:

यह भी पढ़ें:
New Year 2022 : साल 2022 का आगाज करने जा रहे हैं तो इन बातों पर एक बार जरूर गौर कर लें, सफलता चूमेगी कदम

2022 में धन हानि से बचने के लिए ये राशि वाले करें ये काम, लक्ष्मी जी रहेंगी प्रसन्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal: 9 मार्च 2026, व्यापार में लाभ या स्वास्थ्य में गिरावट? जानें सोमवार का मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल
कल का राशिफल 9 मार्च 2026: व्यापार में लाभ या स्वास्थ्य में गिरावट? जानें सोमवार का मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल
Makar Weekly Rashifal 2026: मकर राशि के लिए चुनौतियों भरा है सप्ताह, आने वाले 7 दिन रखें धैर्य
Makar Weekly Rashifal 2026: मकर राशि के लिए चुनौतियों भरा है सप्ताह, आने वाले 7 दिन रखें धैर्य
Numerology: मूलांक 3 से जुड़े खास उपाय, जो दिला सकते हैं पैसा और सफलता!
Numerology: मूलांक 3 से जुड़े खास उपाय, जो दिला सकते हैं पैसा और सफलता!
Women's Day 2026: आज की महिला है करियर-ओरिएंटेड, इंडिपेंडेंट और फेवरलेस, इन ग्रहों की मजबूती बनाती है इन्हें Boss Lady
Women's Day 2026: आज की महिला है करियर-ओरिएंटेड, इंडिपेंडेंट और फेवरलेस, इन ग्रहों की मजबूती बनाती है इन्हें Boss Lady

वीडियोज

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट युद्ध में नया मोर्चा, लड़ाई में उतरे कुर्द | Donald Trump | War
Iran Israel War: मरीना इलाके की सड़क पर भारी मात्रा में मलबा गिरने से लगा जाम | Trump | Breaking
Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
Punjab Budget 2026: पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने के लिए एक्साइटेड हैं सिंगर फाल्गुनी पाठक, बोलीं- दो रातों से नहीं सोई हूं
टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने के लिए एक्साइटेड हैं सिंगर फाल्गुनी पाठक, बोलीं- दो रातों से नहीं सोई हूं
Kuwait Oil Cut: कुवैत के फैसले से पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन! ईरान युद्ध के बीच ऐसा क्या हुआ कि परेशान हो गए शहबाज?
कुवैत के फैसले से पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन! ऐसा क्या हुआ कि परेशान हो गए शहबाज?
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
ICAI CA 2026: CA फाउंडेशन और इंटर नतीजे जारी, यहां देखें अपना ऑनलाइन स्कोरकार्ड तुरंत
ICAI CA फाउंडेशन और इंटर नतीजे जारी, यहां देखें अपना ऑनलाइन स्कोरकार्ड तुरंत
Human Lifespan 150 Years: क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस
क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस
Embed widget