एक्सप्लोरर

Gem : रत्नों को धारण करने से सोई किस्मत जाग जाती है, जानें मूंगा,माणिक्य और पुखराज कौन धारण कर सकता है

Gem Astrology : ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का विशेष महत्व बताया गया है. रत्न से भी भाग्य को चमकाया जा सकता है. राशि के अनुसार कौन सा रत्न उपयोगी होता है, आइए जानते हैं.

Astrology, Gemstones : रत्न का किस्मत से गहरा नाता है. शास्त्रों में रत्नों के प्रयोग से भाग्य को चमकाया जा सकता है. आदि काल से ही मनुष्य रत्नों का प्रयोग करता आया है. ये सौंदर्य को तो निखराता ही है साथ-साथ भाग्य की भी वृद्धि करता है. विज्ञान भी रत्न के महत्व को मानता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रत्न धारण करने से ग्रहों की शुभता को बढ़ाया जा सकता है वहीं ग्रहों की अशुभता को भी दूर किया जा सकता है. किस राशि के लिए कौन सा रत्न उत्तम है, आइए जानते हैं.

माणिक्य (Ruby)- इसे अंग्रेजी में रूबी कहते हैं. ये हल्का लाल या गुलाबी रंग का होता है. माणिक्य ग्रहों के राजा सूर्य का रत्न होने के कारण नवरत्नों का राजा है. माणिक्य सिंह राशि में जन्मे लोगों का राशि रत्न है. बृहत्संहिता के अनुसार माणिक्य को धारण करने वालों को विष भय और रोग नहीं सताता है. माणिक्य के प्रभाव से धारक के शत्रुओं का नाश करता है. यह रत्न प्लेग की बीमारी से भी रक्षा करता है.

सिंह, धनु सहित इन राशियों के लिए है लकी
माणिक्य रत्न सिंह लग्न या सिंह राशि, धनु लग्न या धनु राशि, वृश्चिक लग्न या वृश्चिक राशि एवं मेष लग्न या मेष राशि वालों के लिए शुभ होता है. इस रत्न को रविवार के दिन अनामिका उंगली में सोना या तांबा में बनवाकर पहनना चाहिए. किसी विद्वान की सलाह से ही रत्न धारण करना चाहिए.

पुखराज (Topaz)- इसे अंग्रेजी में टोपाज कहते हैं. यह गुरु का रत्न हैं. पुखराज को धारण करने से पेट की बीमारियां और आंखों की बीमारियां नहीं होती है. गुरु का रत्न होने के कारण इसको धारण करने से व्यक्ति सात्विक गुणों और सदाचार की भावना से युक्त होने लगता है. यह रत्न धारण कर्ता को यश और समृद्धि प्रदान करता है. पुखराज संतान दाता भी है. इसको धारण करने से शरीर में वात की मात्रा अधिक  होने लगती है, अतः जिनके शरीर में वात अधिक हो उन्हें पुखराज नहीं धारण करना चाहिए. 

Rahu Transit 2022 : 18 साल बाद 'मेष' राशि आ रहे हैं 'राहु' भूमि-भवन से कराएंगे लाभ, बस न करें ये काम, जानें राशिफल

वृश्चिक, कुंभ और इस राशि वालों को देता है लाभ ही लाभ
पुखराज रत्न वृश्चिक लग्न या वृश्चिक राशि, धनु लग्न या धनु राशि, कुंभ लग्न या कुंभ राशि एवं मीन लग्न या मीन राशि वालों के लिए शुभ होता है. इस रत्न को बृहस्पतिवार के दिन तर्जनी उंगली में सोना में बनवाकर पहनना चाहिए. किसी विद्वान की सलाह से ही रत्न धारण करना चाहिए.

मूंगा (Coral) - इसे अंग्रेजी में कोरल कहते हैं. देसी मूंगा सिंदूरी रंग का होता है. यह मंगल का रत्न है और मंगल ग्रह में सेनापति होता है. मूंगा धारण करने से उत्साह में वृद्धि हो जाती है. मूंगा की माला दुर्भाग्य और नजर से बचाने तथा हमेशा स्वस्थ रहने के लिए धारण की जाती है और हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए भी इसे धारण करना चाहिए. 

मेष, कर्क वालों को देता है शुभ फल
मूंगा रत्न मेष लग्न या मेष राशि, कर्क लग्न या कर्क राशि एवं वृश्चिक लग्न या वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ होता है. इस रत्न को मंगलवार के दिन अनामिका उंगली में सोना या तांबा में बनवाकर पहनना चाहिए. किसी विद्वान की सलाह से ही रत्न धारण करना चाहिए.

Jupiter Transit 2022 : आज शाम सबसे बड़े ग्रह 'बृहस्पति' का होने जा रहा है राशि परिवर्तन, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 4 March 2026: होली के हुड़दंग में कहीं भारी न पड़ जाए राहु काल! धुलेंडी पर मेष से मीन तक का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: होली के हुड़दंग में कहीं भारी न पड़ जाए राहु काल! धुलेंडी पर मेष से मीन तक का राशिफल
Kal Ka Rashifal 4 March 2026: होली पर आपकी राशि में क्या लिखा है? जानें अपना शुभ अंक और लकी कलर
4 मार्च राशिफल: कल होली पर आपकी राशि में क्या लिखा है? जानें अपना शुभ अंक और लकी कलर
Aaj Ka Rashifal: सावधान! आज होलिका दहन पर 3 घंटे 27 मिनट का चंद्र ग्रहण, सुबह 06:20 से सूतक शुरू, जानें राशिफल
Aaj Ka Rashifal: सावधान! आज होलिका दहन पर 3 घंटे 27 मिनट का चंद्र ग्रहण, सुबह 06:20 से सूतक शुरू, जानें राशिफल
ईरान: आखिरी 24 घंटे! यरूशलेम दहला, खामेनेई का अंत और कल 'ब्लड मून'... क्या कल दुनिया का नक्शा बदल जाएगा?
ईरान: आखिरी 24 घंटे! यरूशलेम दहला, खामेनेई का अंत और कल 'ब्लड मून'... क्या कल दुनिया का नक्शा बदल जाएगा?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
उत्तराखंड: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget