एक्सप्लोरर

Bharat Gaurav: भारत के महान संत, आध्यात्मिक गुरु और विचारक रामकृष्ण परमहंस के बारे में कितना जानते हैं आप

Bharat Gaurav: रामकृष्ण परमहंस भारत के महानतम संतों में एक थे. वे स्वामी विवेकानंद के गुरु रह चुके हैं. उनके ज्ञान और विचारों से समाज की कुरीतियों व बुराईयों से बचा जा सकता है.

Bharat Gaurav, Ramakrishna Paramahamsa: बंगाल के कामारपुकुर गांव में जन्मे रामकृष्ण परमहंस भारत के महान संत, आध्यात्मिक गुरु और विचारक थे. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सर्वधर्म एकता पर जोर दिया. इसलिए उन्हें मानवता का पुजारी कहा जाता है. हिंदू ही नहीं बल्कि इस्लाम और ईसाई आदि जैसे अन्य धर्मों के प्रति भी उनकी श्रद्धा थी.

उनकी श्रद्धा में इतनी शक्ति थी कि उन्हें बचपन में ही ऐसा विश्वास हो गया था कि उन्हें ईश्वर के दर्शन हो सकते हैं. इसके लिए उन्होंने कठोर साधना और भक्ति की. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन चितंन में व्यतीत किया. उन्हें सांसारिक सुख, भौतिक सुख और धन-दौलत का कोई लोभ नहीं था. सनातन धर्म परंपरा के ऐसे साक्षात प्रतिमूर्ति कहे जाने वाले महात्मा रामकृष्ण परमहंस के जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण और रोचक बातों को जानते हैं.

 रामकृष्ण परमहंस का जन्म और प्रारंभिक जीवन (Ramakrishna Paramahamsa Birthday)

रामकृष्ण परमहंस का जन्म 18 फरवरी 1836 को बंगाल के हुगली जिले के कामारपुकुर गांव में हुआ था. पंचांग के अनुसार उनकी जन्मतिथि फाल्गुन शुक्ल की तृतीया तिथि मानी जाती है. उनके बचपन का नाम गदाधर चट्टोपाध्याय था. उनके पिता नाम का खुदीराम चट्टोपाध्याय और माता का नाम चंद्रमणि देवी था.

आध्यात्म की ओर उनकी रुचि बचपन से ही थी. उन्हें अंग्रेजी, संस्कृत या अन्य भाषा का ज्ञान नहीं था. लेकिन गुरुओं, ऋषियों और पुजारियों से वे लोक-परलोक, देवी-देवता और पौराणिक कहानियां सुना करते थे.

1843 में गदाधर के पिता खुदीराम चट्टोपाध्याय की मृत्यु हो गई. परिवार के भरण-पोषण के लिए उनके बड़े भाई रामकुमार ने कलकत्ता की ओर रुख किया. बड़े भाई ने कलकत्ता में ही संस्कृत की शिक्षा के लिए एक स्कूल खोला और इसमें एक पुजारी के रूप में कार्य करने लगे. इधर रामकृष्ण परमहंस का विवाह पड़ोस के गांव की ही पांच वर्षीय कन्या शारदामणि मुखोपाध्याय से कर दिया गया.

उस वक्त रामकृष्ण परमहंस की आयु 23 वर्ष थी. उनका विवाह 1859 में हुआ था. लेकिन जब तक शारदामणि 18 वर्ष की नहीं हुई तब तक दंपति अलग रहे. अठारह वर्ष होने पर शारदामणि दक्षिणेश्वर में रामकृष्ण परमहंस के साथ जुड़ गईं.


Bharat Gaurav: भारत के महान संत, आध्यात्मिक गुरु और विचारक रामकृष्ण परमहंस के बारे में कितना जानते हैं आप

रामकृष्ण परमहंस की धार्मिक यात्रा (Ramakrishna Paramahamsa Biography )

1856 में रामकृष्ण परमहंस दक्षिणेश्वर में काली मंदिर जोकि जेनबाजार कलकत्ता में था, उसके प्रधान पुजारी बन गए. इसके बाद 1861-1863 के दौरान उन्होंने महिला साधु व गुरु भैरवी ब्राह्मणी से तंत्र साधाना की बारीकियां सीखी और तंत्र के सभी 64 साधना को पूरा किया. 1864 में उन्होंने गुरु जटाधारी के संरक्षण में वैष्णव आस्था, 1865 में तोतोपुरी से अद्वैत वेदांत, हिंदू दर्शन की शिक्षा ली.

कैसे और कब हुई रामकृष्ण परमहंस की मृत्यु (Ramakrishna Paramahamsa Spiritual Journey)

रामकृष्ण परमहंस के गले में कैंसर हो गया था. समय के साथ-साथ उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा और स्थिति बिगड़ती चली गई. 16 अगस्त 1886 को कोसीपोर के बाग घर में उन्होंने अंतिम सांस ली.

रामकृष्ण परमहंस के प्ररेणादायक उपदेश (Ramakrishna Paramahamsa Quotes)

  • जिस तरह किसी मिट्टी के खिलौने का हाथी या फल देखने से असली हाथी या फल की याद आती है. ठीक उसी तरह ईश्वर के चित्र या मूर्तियों को देखने से भी उस परमात्मा की याद आती है जोकि सनातन और सर्वव्यापी है.
  • जरूरी चीज है छत तक पहुंचना. तुम पत्थर की सीढ़ी से चढ़कर जा सकते हो, बांस की सीढ़ी से चढ़कर जा सकते हो या फिर रस्सी से भी चढ़कर जा सकते हो. इसी तरह परमात्मा को किसी भी मार्ग से प्राप्त किया जा सकता है. सभी धर्म के मार्ग सत्य है.
  • हम कष्ट और दुर्गति भोगते हैं क्योंकि भगवान तो सबके मन में हैं लेकिन सबका मन भगवान में नहीं लगा है.
  • यदि एक बार गोता लगाने से तुम्हें मोती न मिले, तो तुम्हें यह निष्कर्ष बिल्कुल नहीं निकालना चाहिए कि समुद्र में रत्न ही नहीं होते है.
  • कौन किसका गुरु है? एकमात्र ईश्वर ही सबके और ब्रह्मांड के गुरु हैं.

ये भी पढ़ें: Pongal 2023: साल 2023 में पोंगल कब है? ग्रहों के राजा सूर्य से जुड़ा है ये चार दिवसीय अनूठा पर्व

Disclaimer:यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो कार्ड रीडिंग 26 मार्च 2026: गुरुवार को इन राशियों के चमकेंगे सितारे, मेष से मीन तक की पढ़ें सटीक भविष्यवाणियां
टैरो कार्ड रीडिंग 26 मार्च 2026: गुरुवार को इन राशियों के चमकेंगे सितारे, मेष से मीन तक की पढ़ें सटीक भविष्यवाणियां
इस्लाम में 4 शादियां करना शौकिया नहीं, बल्कि... इमाम उमर अहमद इलियासी ने बताया इसके पीछे का सच?
इस्लाम में 4 शादियां करना शौकिया नहीं, बल्कि... इमाम उमर अहमद इलियासी ने बताया इसके पीछे का सच?
Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी कब है कन्या पूजन? जानें महत्व, पूजा विधि और हर उम्र की कन्या का फल!
Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी कब है कन्या पूजन? जानें महत्व, पूजा विधि और हर उम्र की कन्या का फल!
राम नवमी पर अयोध्या यात्रा की योजना बना रहे हैं? इन ज़रूरी बातों का ध्यान रखें, वरना हो सकती है मुसीबत!
राम नवमी पर अयोध्या यात्रा की योजना बना रहे हैं? इन ज़रूरी बातों का ध्यान रखें, वरना हो सकती है मुसीबत!

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge | Danish Iqbal Interview, बड़े साहब से दाऊद तक, सब पर खुलासा!
Dhurandhar: The Revenge | Danish Pandor AKA Uzair Baloch Negative PR से लेकर फिल्म की सफलता तक
खार्ग द्वीप बना नया रणक्षेत्र...ईरान ने तैनात की मिसाइलें!
अब EV पर मिलेगा बड़ा फायदा! नई EV Policy में ₹1 लाख तक सब्सिडी | Auto Live
ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'मेरे धुरंधर 2 में 6 सीन थे, सारे काट दिए', आदित्य धर पर भड़के एक्टर, बोले- मुझसे क्या दुश्मनी है
'मेरे धुरंधर 2 में 6 सीन थे, सारे काट दिए', आदित्य धर पर भड़के एक्टर, बोले- मुझसे क्या दुश्मनी है
कौन हैं RCB के नए चेयरमैन आर्यमान बिरला? IPL ऑक्शन में लग चुकी है बंपर बोली
कौन हैं RCB के नए चेयरमैन आर्यमान बिरला? IPL ऑक्शन में लग चुकी है बंपर बोली
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
Homemade Raisins: घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
Rinku Singh: रिंकू सिंह बने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी? जानिए पूरी डिटेल
रिंकू सिंह बने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी? जानिए पूरी डिटेल
How To Keep Home Cool Without AC: AC का बिल आएगा जीरो! बिना बिजली खर्च किए घर को बर्फ जैसा ठंडा रखने के 5 'जादुई' तरीके
AC का बिल आएगा जीरो! बिना बिजली खर्च किए घर को बर्फ जैसा ठंडा रखने के 5 'जादुई' तरीके
Embed widget