एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2024: इस साल कब-कब लगेगा चंद्र ग्रहण? यहां जानें ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी

Lunar Eclipse 2024 Date: भारत में चंद्र ग्रहण को लेकर कई प्रकार की मान्यताएं हैं. इस साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन 25 मार्च को लगेगा. जानते हैं कि इस ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी

Lunar Eclipse 2024: जब-जब ग्रहण लगता है तब-तब इसका खगोलीय और धार्मिक महत्व विशेष रूप से माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण की घटना को काफी खास माना जाता है. वर्ष 2024 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे जिसमें 2 चंद्र ग्रहण होंगे जबकि 2 सूर्य ग्रहण होंगे. साल का पहला ग्रहण 25 मार्च को लगेगा जो चंद्र ग्रहण होगा. 25 मार्च को चंद्र ग्रहण लगने पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद होंगे जहां पर पहले से राहु विराजमान होंगे. 

होली पर लगेगा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2024)

इस बार चंद्र ग्रहण के दौरान होली का त्योहार मनाया जाएगा. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास ने बताया कि हिंदी पंचांग के मुताबिक फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी सोमवार 25 मार्च 2024 को चंद्र ग्रहण लगेगा. यह चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगेगा. साल का पहला चंद्रग्रहण सुबह 10:23 मिनट से शुरू हो जाएगा जो दोपहर 03:02 मिनट तक रहेगा. 

हालांकि इस चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा जिस कारण से इसका सूतककाल मान्य नहीं होगा. यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, जापान, रूस के कुछ हिस्से, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हॉलैंड, बेल्जियम, दक्षिणी नॉर्वे और स्विट्जरलैंड में दिखाई देगा.

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2024 में चार ग्रहण लगेंगे. पहला चंद्र ग्रहण सोमवार 25 मार्च को लगने जा रहा है. वहीं  दूसरा चंद्र ग्रहण  बुधवार 18 सितंबर को लगेगा. इसके अलावा पहला सूर्य ग्रहण सोमवार 8 अप्रैल और दूसरा सूर्य ग्रहण  बुधवार 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है.

24 को होलिका दहन और 25 को धुलंडी 

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि रविवार 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और सोमवार 25 मार्च को धुलंडी यानी रंगों से होली खेली जायेगी. 25 मार्च को ही प्रातः 10:23 से दोपहर 3:02 तक चंद्र ग्रहण रहेगा.

चंद्र ग्रहण के साए में होली 

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि पंचांग की गणना के मुताबिक साल 2024 में होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा और इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लगेगा. वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को रात 09:57 मिनट से आरंभ हो जाएगी जिसका समापन 25 मार्च को रात्रि के 12:32 मिनट पर होगा. इस तरह से 25 मार्च को चंद्र ग्रहण के साए में होली का त्योहार मनाया जाएगा. 

25 मार्च को 2024 का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan Date 2024)

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि नए साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा, जो 25 मार्च 2024 को लगेगा. यह ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा और इसका भी सूतक काल मान्य नहीं होगा. इस दौरान चंद्रमा केवल पृथ्वी की छाया के बाहरी किनारों से होकर गुजरता है. इस दौरान ग्रहण काफी कमजोर होगा, जिस कारण इसे पूर्ण या आंशिक ग्रहण की तुलना में नग्न आंखों से देखना कठिन हो जाता है. इस दौरान चंद्रमा गहरी छाया में प्रवेश नहीं करता. 

चंद्र ग्रहण समय:  प्रातः काल 10: 23 मिनट से लेकर दोपहर 03: 02 मिनट तक है
चंद्र ग्रहण की कुल अवधि: 04 घंटे 36 मिनट तक

भारत में दिखाई नहीं देगा पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan In India 2024)

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस वर्ष पड़ने वाले चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे. भारत में ग्रहण ना दिखने की वजह से इसका असर भी नहीं होगा इसलिए सूतककाल भी यहाँ मान्य नहीं होगा. जिससे होली के दिन बिना किसी परेशानी पूजा आदि के कार्य करने में कोई परेशानी नहीं है. 

ये भी पढ़ें

मीन राशि में बना विपरीत राजयोग 4 राशियों की चमकाएगा किस्मत, धन लाभ और उन्नति के योग

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में रंगभरी एकादशी: साधु-संतों ने पंचगव्य से खेली होली, विश्व कल्याण की कामना!
हरिद्वार में रंगभरी एकादशी: साधु-संतों ने पंचगव्य से खेली होली, विश्व कल्याण की कामना!
Planetary Parade 2026: आज शाम सूर्यास्त के बाद आसमान में प्लेनेटरी परेड, बुध-शुक्र समेत 6 ग्रह एक कतार में दिखेंगे
Planetary Parade 2026: आज शाम सूर्यास्त के बाद आसमान में प्लेनेटरी परेड, बुध-शुक्र समेत 6 ग्रह एक कतार में दिखेंगे
Meen Weekly Rashifal 1 to 7 March 2026: मीन का वीकली राशिफल, क्रिएटिव काम दिलाएगा सम्मान और धन
मीन का वीकली राशिफल, क्रिएटिव काम दिलाएगा सम्मान और धन
Kumbh Weekly Rashifal 1 to 7 March 2026: कुंभ का वीकली राशिफल, सामाजिक संपर्कों में सक्रिय रहना लाभकारी रहेगा
कुंभ का वीकली राशिफल, सामाजिक संपर्कों में सक्रिय रहना लाभकारी रहेगा

वीडियोज

Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab | Breaking
Noida Breaking: 50 हजार का इनामी बदमाश Pawan उर्फ कल्लू हुआ ढेर | UP | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
'ना दूरी है ना खाई है, Modi हमारा भाई है', प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में पहुंचा मुस्लिम समुदाय
'ना दूरी है ना खाई है, Modi हमारा भाई है', प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में पहुंचा मुस्लिम समुदाय
Vadh 2 Lifetime Collection: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी नीना गुप्ता-संजय मिश्रा की 'वध 2', जानें- कितना हुआ मेकर्स को नुकसान
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी नीना गुप्ता-संजय मिश्रा की 'वध 2', जानें- कितना हुआ मेकर्स को नुकसान
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
Embed widget