एक्सप्लोरर

Astro Tips: चांदी के गिलास में पानी पीने से कम होता है तनाव! क्या ज्योतिषीय उपाय से कम कर सकते हैं स्ट्रेस और डिप्रेशन, जानें

Astro Tips: मानसिक शांति मनुष्य की बहुमूल्य वस्तु है. ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में चंद्रमा की स्थिति खराब होने पर व्यक्ति मानसिक समस्याओं से घिर जाता है. कुछ उपायों से इसे कम किया जा सकता है

Astro Tips: ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में चंद्रमा की स्थिति अशुभ होने पर यह मानसिक तनाव का कारण बनता है. इसके अतिरिक्त राहु-केतु भी तनाव को बढ़ाने में भूमिका निभाते हैं. इससे तनाव के साथ ही भम्र की स्थिति भी पैदा होती है. इसी तरह शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से भी व्यक्ति के काम में बाधा उत्पन्न होती है, जिससे वो परेशान रहता है.

ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि, व्यक्ति का पूरा जीवन ग्रहों की चाल और स्थिति पर ही निर्भर करता है. ऐसे में ग्रहों की अशुभा के कारण व्यक्ति को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है. आइये जानते हैं तनाव, अवसाद या डिप्रेशन को कम करने के ज्योतीषीय उपाय.

अवसाद या डिप्रेशन के ज्योतिषीय उपाय (Astrological Remedies for Depression)

  • चांदी के गिलास में पानी पिएं (Drink Water in Silver Glass): मानसिक तनाव के ग्रसित लोगों को चांदी के ग्लास से पानी पीना चाहिए. डिप्रेशन को कम करने का यह सबसे सरल उपाय है, जिसे वैदिक ज्योतिष में भी फलदायी माना गया है. इसका कारण यह है कि, चंद्रमा को जल तत्व का कारक ग्रह भी माना जाता है. ऐसे में चांदी के पात्र में पानी रखने से चंद्रमा को बल मिलता है और इस जल का सेवन करने से सकारात्मक सोच और प्रसन्नता बढ़ती है.
  • भगवान शिव की पूजा (Worshipping Lord Shiva): डिप्रेशन जैसी स्थिति में भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए. आप सोमवार का व्रत भी रख सकते हैं. इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा. भगवान शिव ने चंद्रमा को अपने सिर में विराजमान रखा है. शिवजी की कृपा से चंद्रमा आपके मानसिक तनाव को कम करेंगे.
  • चांदी का कड़ा पहनें (Wearing Silver bracelet): ऐसे लोग जो मानसिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उन्हें अपने दाहिने हाथ में सोमवार के दिन चांदी का कड़ा धारण करना चाहिए. लेकिन यह सुनिश्चित कर लें कि इसमें कोई जोड़ न हो.
  • इस मंत्र का जाप करें (Chanting Om Namah Shivaya): सरल शिव मंत्र यानी ‘ऊँ नमः शिवाय’ का प्रतिदिन 108 बार जाप करना भी डिप्रेशन के रोगियों के लिए बहुत उपयोगी है. अवसाद को कम करने का यह भी बहुत सरल ज्योतिष उपाय है, जिससे सकारात्मक परिणाम मिलते हैं.
  • माता और बड़ों का सम्मान करें (Respect Mother or Elders): चंद्रमा किसी जातक की कुंडली में मां का कारक भी है. ऐसे में चंद्रमा को मजबूत रखने के लिए आपको मां का सम्मान करना चाहिए. यदि माता न हो तो आसपास किसी बुजुर्ग महिला का भी सम्मान करें. साथ ही सोमवार के दिन चावल,चीनी, दूध या सफेद रंग की मिठाई बांटें.
  • ध्यान (Meditation): अवसाद से पीड़ित लोगों के लिए ध्यान बहुत जरूरी है. इसलिए आपको जब भी समय मिले, हर दिन प्राणायाम और ध्यान करें. इससे आपके विचारों को नियंत्रित कर शरीर और आत्मा को आराम देकर आपके दिमाग को शांत करने में मदद मिलेगी. ध्यान में अवसाद के अलावा विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से भी आराम मिलता है.

ये भी पढ़ें: Geeta Jayanti 2023: गीता का हर किसी को करना चाहिए पाठ, लेकिन इस प्रकिया के बिना अधूरा रह जाएगा ज्ञान, जानें गीता पढ़ने का सही नियम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में रंगभरी एकादशी: साधु-संतों ने पंचगव्य से खेली होली, विश्व कल्याण की कामना!
हरिद्वार में रंगभरी एकादशी: साधु-संतों ने पंचगव्य से खेली होली, विश्व कल्याण की कामना!
Planetary Parade 2026: आज शाम सूर्यास्त के बाद आसमान में प्लेनेटरी परेड, बुध-शुक्र समेत 6 ग्रह एक कतार में दिखेंगे
Planetary Parade 2026: आज शाम सूर्यास्त के बाद आसमान में प्लेनेटरी परेड, बुध-शुक्र समेत 6 ग्रह एक कतार में दिखेंगे
Meen Weekly Rashifal 1 to 7 March 2026: मीन का वीकली राशिफल, क्रिएटिव काम दिलाएगा सम्मान और धन
मीन का वीकली राशिफल, क्रिएटिव काम दिलाएगा सम्मान और धन
Kumbh Weekly Rashifal 1 to 7 March 2026: कुंभ का वीकली राशिफल, सामाजिक संपर्कों में सक्रिय रहना लाभकारी रहेगा
कुंभ का वीकली राशिफल, सामाजिक संपर्कों में सक्रिय रहना लाभकारी रहेगा

वीडियोज

Panipat IOCL Refinery Strike: मजदूरों ने उठायी आवाज़ | Kumari Selja का ब्यान | Paisa Live
Devendra Fadnavis Full Interview: डिबेट के बीच किस मुद्दे पर भड़के फडणवीस? । Ideas Of India Summit
Delhi पुलिस पर भड़के JNU छात्र, कैंपस के बाहर भारी सुरक्षा तैनात! | Breaking | Santishree Pandit
Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
इजरायल हर साल 10 हजार भारतीयों को देगा नौकरी? PM मोदी और नेतन्याहू की बैठक में फैसला
इजरायल हर साल 10 हजार भारतीयों को देगा नौकरी? PM मोदी और नेतन्याहू की बैठक में फैसला
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
Embed widget