एक्सप्लोरर

Gajkesari Yog 2024: हाथी की ताकत और सोने की तरह चमकता है भाग्य, गजकेसरी योग कुंडली में हो तो मिलता है मान-सम्मान

Gajakesari Yoga Benefits: गजकेसरी योग जिस जातक की कुंडली में होता है वह व्यक्ति बहुत धनवान बनता है. यह राजयोग मान-सम्मान,समृद्धि,पैसा और सारी सुख-सुविधाएं दिलाता है.

Gajkesari Yoga Effects:  ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे शुभ योग बताए गए जिनके कुंडली में होने से जातकों को बेहद शुभ फल प्राप्त होते हैं. ये राजयोग हों तो व्यक्ति का पूरा जीवन सुख-सुविधाओं में बीतता है. इन शुभ योग में एक है गजकेसरी योग. यह योग हो तो व्यक्ति समाज में खूब मान-सम्मान कमाता है. कुंडली में गजकेसरी योग हो तो व्यक्ति राजा के समान जीवन जीता है और उसे हर तरह सुख-सुविधाएं मिलती है.जानते हैं कि गजकेसरी योग क्या होता है और यह कैसे लाभ पहुंचाता है.

कैसे बनता है गजकेसरी योग

कुंडली में बनने वाले सभी धन योगों में सबसे प्रबल गजकेसरी योग ही माना जाता है. यह योग धन के कारक गुरु और मन के कारक चंद्रमा से बनता है. यह योग बनने पर व्यक्ति को गज यानी हाथी के समान शक्ति और धन दौलत प्राप्त होती है. यह योग हो तो व्यक्ति को हर कदम पर किस्मत का साथ मिलता है. उसका भाग्य सोने की तरह चमकता है.  कुंडली में अगर केंद्र स्थान यानी लग्न,चौथे और दसवें भाव में गुरु-चंद्र साथ और बलवान हों तो यह योग बनता है. वहीं अगर चंद्रमा गुरु से केंद्र में हो या फिर चंद्र पर गुरु की कोई एक दृष्टि जा रही हो तो भी यह योग बनता है. 

ऐसे होते हैं गजकेसरी योग के जातक

जिस व्यक्ति की कुंडली में गजकेसरी योग होता है, वह अपने करियर में खूब तरक्की करता है. इस योग से जातक की हर महत्वकांक्षाएं पूरी होती हैं और समय-समय पर उसे धन-संपत्ति का लाभ होता है. इन लोगों के पास खुद का घर और वाहन होता है. गजकेसरी योग के शुभ प्रभाव से ये राजसी सुख पाते हैं. समाज में इन्हें मान-सम्मान की प्राप्ति होती है.ऐसे लोग अपनी सूझबूझ और अदम्य साहस के बल पर हर कार्य सिद्ध कर लेते हैं. 

इन लोगो में बुद्धि के साथ-साथ, चुस्ती-फुर्ती, लक्ष्य के प्रति सजगता और अदम्य साहस होता है. जिस व्यक्ति की कुंडली में गजकेसरी योग होता है,वह बलवान,बुद्धिमान, दूरदर्शी सोच वाला और बलवान होता है. सफलता इन लोगों के कदम चूमती है. ज्यादातर यह लोग उच्च पदों पर नियुक्त होते हैं. यह वाद-विवाद और भाषण कला में निपुण होते हैं. इन लोगों के पास जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है.

ये भी पढ़ें

शनि अस्त होते ही इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत, अटके काम बन जाएंगे

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Readings: सावधान! अपनों से ही मिलेगा बड़ा 'धोखा', टैरो कार्ड्स ने मीन और धनु राशि को किया आगाह, जानें 30 मार्च 2026 का राशिफल
टैरो कार्ड्स 30 मार्च 2026: सावधान! अपनों से ही मिलेगा बड़ा 'धोखा', टैरो कार्ड्स ने मीन और धनु राशि को किया आगाह
मीन राशिफल अप्रैल 2026: करियर, रिश्ते और किस्मत का खेल! जानें कैसे जीतें, चुनौतियां पार करें?
मीन राशिफल अप्रैल 2026: करियर, रिश्ते और किस्मत का खेल! जानें कैसे जीतें, चुनौतियां पार करें?
कुंभ राशिफल अप्रैल 2026: नौकरी, बिजनेस और रिश्तों में मिलेगा फायदा, बस रखें ये ध्यान! पढ़ें भविष्यफल?
कुंभ राशिफल अप्रैल 2026: नौकरी, बिजनेस और रिश्तों में मिलेगा फायदा, बस रखें ये ध्यान! पढ़ें भविष्यफल?
मकर राशिफल अप्रैल 2026: जातकों के लिए बड़ी चुनौतियां! बिजनेस, रिश्ते और स्वास्थ्य पर ध्यान दें, वरना होगी दिक्कत!
मकर राशिफल अप्रैल 2026: जातकों के लिए बड़ी चुनौतियां! बिजनेस, रिश्ते और स्वास्थ्य पर ध्यान दें, वरना होगी दिक्कत!

वीडियोज

Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu
Sandeep Chaudhary:युद्ध का 1 महीना पूरा , ट्रंप-नेतन्याहू का सपना रह गया अधूरा | Seedha Sawal
Iran-Israel War: बुशहर पर हमला, अरब देश की बढ़ी बेचैनी | Middle East | Iran-Israel War | abp News
Chitra Tripathi: विनर बन रहे 'लूजर्स'? | Trump | America | No Kings | Middle East War | Mahadangal
Iran- Israel War: ईरान युद्ध में बुरे फंसे ट्रंप, अपने ही देश में विरोध झेल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
महिलाओं-बुजुर्गों को 2000 रुपये महीना, फ्री बिजली और 35 लाख छात्रों को लैपटॉप... तमिलनाडु में DMK ने जारी किया मेनिफेस्टो
महिलाओं-बुजुर्गों को 2000 रुपये महीना, फ्री बिजली... तमिलनाडु में DMK ने जारी किया मेनिफेस्टो
बंगाली फिल्मों के अभिनेता राहुल अरुणोदय का निधन, ओडिशा के बीच पर डूबने से गई जान
बंगाली फिल्मों के अभिनेता राहुल अरुणोदय का निधन, ओडिशा के बीच पर डूबने से गई जान
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
Video: जू में गलती से खुला पिंजरे का दरवाजा, महिला जू कीपर के पीछे दौड़ा दरिंदा, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जू में गलती से खुला पिंजरे का दरवाजा, महिला जू कीपर के पीछे दौड़ा दरिंदा, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?
बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?
Embed widget