एक्सप्लोरर

Hairstyle Based on Zodiac: हेयर स्टाइल बनाएंगे आपको भाग्यशाली, जानें राशि के अनुसार अपना लकी हेयर स्टाइल

Hairstyle Based on Zodiac: आपका हेयरस्टाइल कैसा है, इसका प्रभाव केवल आपके लुक ही नहीं बल्कि भाग्य पर भी पड़ता है. जी हां, आपके हेयर स्टाइल से आपका भाग्य और जीवन भी प्रभावित होता है.

Hairstyle Based on Zodiac Sign: सभी के लिए उसके बाल बहुत महत्वपूर्ण होते हैं. शास्त्रों में भी बालों की महत्ता के बारे में बताया गया है. यही कारण है कि, हिंदू धर्म में कई संस्कारों के साथ ही मुंडन संस्कार भी एक है, जिसमें बाल कटवाने के समय कई नियम और विधियां होते हैं, जिसका पालन न करने पर उन्नति में बाधा उत्पन्न हो सकती है. इसलिए समय-समय पर अपने बालों को कटवाते रहें.

पुरुष हो या महिला सभी को अपने बास बहुत पसंद होते हैं और वो अपने बालों पर तरह-तरह के डिजाइन कराते रहते हैं. लोग आकर्षक दिखने के लिए बालों को कलर भी कराते हैं. क्योंकि बाल आपकी सुंदरता और पर्सनैलिटी में चार चांद लगा देता है.

लेकिन आपका हेयरस्टाइल कैसा है, इसका काफी हदतक प्रभाव आपके भाग्य और जीवन पर भी पड़ता है. जी हां, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशि के अनुसार हेयरस्टाइल रखने से आपको लाभ हो सकता है. जानते हैं राशि के अनुसार कैसा होना चाहिए आपका हेयरस्टाइल.

  • मेष राशि (Aries): मेष राशि वाले लोगों के बाल आमतौर पर मजबूत होते हैं. अगर आप पुरुष हैं तो आपको बहुत छोटे (सैनिकों की तरह) बाल रखने चाहिए. वहीं अगर आप महिला हैं तो आपके लिए स्टेप कट कटिंग शुभ रहेगा.
  • वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि वाली लड़कियां अपने बालों पर खूब एक्सपेरिमेंट करती हैं और समय-समय पर बदलाव करती हैं. इन्हें लंबे के बजाय छोटे बाल ज्यादा पंसद होते हैं. आप अपने बालों की कटिंग कंधे से कुछ नीचे रखें तो आपको लाभ होगा. वहीं पुरुषों को थोड़े लंबे बाल रखना पसंद होता है.
  • मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि वाले पुरुष और महिला दोनों को ही लंबे बाल पसंद होते हैं. ज्योतिष के अनुसार, लंबे बाल रखना आपके लिए फायदेमंद होगा.
  • कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि वाले लोगों को बाल से जुड़ी परेशानियां रहती हैं. हालांकि ये अपने बाल को साफ-सुथरा रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते. कर्क राशि वाले महिलाओं को अपने गर्दन तक बाल कटवाने चाहिए. आप यू कट हेयरस्टाइल भी रख सकती हैं. वहीं पुरुषों के लिए छोटे बाल लाभकारी रहेगा.
  • सिंह राशि (Leo): इस राशि के स्वामी सूर्य हैं, जिसे बालों कारक माना जाता है. ऐसे में कुंडली में सूर्य की स्थिति अच्छी न रहने पर इन्हें गंजेपन की समस्या का सामना करना पड़ता है. वहीं महिलाएं भी बालों की समस्या से परेशान रहती हैं. हेयरस्टाइल की बात करें पुरुषों को अपने बाल छोटे कटवाने चाहिए और महिलाओं को बहुत अधिक लंबे बाल की जगह गर्दन तक ही बाल रखने चाहिए.
  • कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि वाले लोग ना ही ज्यादा लंबे बाल पसंद करते हैं और ना ही ज्यादा छोटे. इन्हें सामान्य लंबाई के बाल पसंद आते हैं. कन्या राशि की महिलाएं सीधे बाल बहुत पसंद करती हैं वहीं पुरुष भी सामान्य लंबाई में ही बाल रखते हैं.
  • तुला राशि (Libra): तुला राशि वाली महिलाओं को लेयर कट करवाना अच्छा होता है. इस राशि के लोगों पर मध्यम लंबाई के बाल अच्छे लगते हैं.
  • धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि वाली महिलाओं को सीधे और लंबे बाल पसंद होते हैं, जोकि इनके लिए शुभ भी हैं. पुरुष भी अपने बाल थोड़े लंबे रख सकते हैं.
  • मकर राशि (Capricorn): मकर राशि वालों के लिए भी लंबे बालों को शुभ माना जाता है. इस राशि की महिलाओं के लिए लंबे बाल के साथ ही लेयर कट लाभदायक होता है. वहीं पुरुष भी सामान्य से लंबे बाल रख सकते हैं.
  • कुंभ राशि (Aquarius): कुंभ राशि की महिलाओं को भी लंबे बाल पसंद होते हैं. लेकिन इन्हें अपने बालों को खुला रखने के बजाय तरह-तरह की चोटियां और जूड़े बनाकर संवारना चाहिए. इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. वहीं पुरुषों भी बाल की देख-रेख पर विशेष ध्यान देना चाहिए.
  • मीन राशि (Pisces): मीन राशि वाली महिलाओं के लिए कंधे तक और घुंघराले बाल शुभ माने जाते हैं. वहीं पुरुषों को भी घुंघराले बाल रखना अच्छा होता है.

ये भी पढ़ें: Surya Dev Arghya: बारिश के कारण नहीं हो रहे सूर्य देव के दर्शन तो न लें टेंशन, ऐसे दें अर्घ्य, मिलेगा पूर्ण लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Love Horoscope 7 to 13 June 2026: पार्टनर के साथ अक्सर होता है झगड़ा? इस हफ्ते करें ये अचूक उपाय, मेष से मीन तक का लव राशिफल
तुला और मीन राशि वालों को इस हफ्ते मिल सकता है शादी का प्रपोजल, जानें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक लव राशिफल
Kal Ka Rashifal 7 June 2026: कल कुंभ राशि में लगेगा चंद्रमा-राहु का ग्रहण दोष, कर्क और वृश्चिक सहित इन 3 राशियों पर मंडराएंगे संकट के बादल!
कल का राशिफल 7 जून 2026 कुंभ राशि में लगेगा चंद्रमा-राहु का ग्रहण दोष, कर्क और वृश्चिक सहित इन 3 राशियों पर मंडराएंगे संकट के बादल!
Tarot Weekly Horoscope 7 to 13 June 2026: करियर, प्रेम और धन के लिए क्या कहते हैं कार्ड्स, जानें 12 राशियों का राशिफल
Tarot Weekly Horoscope 7 to 13 June 2026: करियर, प्रेम और धन के लिए क्या कहते हैं कार्ड्स, जानें 12 राशियों का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 6 June 2026: सुबह 10:03 तक ऐन्द्र योग का साया, जानें अपनी राशि के लिए भाग्य बदलने वाला 'सटीक समय
Aaj Ka Rashifal 6 June 2026: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर लाभ

वीडियोज

Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 फाइटर जेट का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर अमेरिका-यूरोप को जमकर सुनाया
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर US-यूरोप को सुनाया
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
Explained: सड़कों, चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
MLC चुनाव: LJPR से कैंडिडेट की घोषणा पर उपेंद्र कुशवाहा की पहली प्रतिक्रिया, 'गणित हम भी…'
MLC चुनाव: LJPR से कैंडिडेट की घोषणा पर उपेंद्र कुशवाहा की पहली प्रतिक्रिया, 'गणित हम भी…'
Home Remedies for Phlegm: इन तीन घरेलू नुस्खों से एक बार में निकल जाएगा फेफड़ों में जमा कफ, यहां जानिए
इन तीन घरेलू नुस्खों से एक बार में निकल जाएगा फेफड़ों में जमा कफ, यहां जानिए
Embed widget