एक्सप्लोरर

Hariyali Teej 2023 Date: इस दिन मनाई जाएगी हरियाली तीज, पति की दीर्घायु के लिए इस शुभ मुहूर्त में होगी पूजा

Hariyali Teej Shubh Muhurt: हरियाली तीज के दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और माता पार्वती के साथ गणेश जी और भगवान शिव की पूजा करती हैं. हरियाली तीज देश भर में मनाई जाती हैं.

Hariyali Teej: हिंदू धर्म में हर तीज-त्योहार का काफी महत्व होता है. वहीं श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है. हरियाली तीज का व्रत करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. इस पर्व को नाग पंचमी से दो तिथि पूर्व मनाया जाता है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास ने बताया कि हरियाली तीज 19 अगस्त को मनाई जाएगी. 

हरियाली तीज को श्रावणी तीज के नाम से भी जाना जाता हैं. हरियाली तीज सावन मास का सबसे महत्वपूर्ण पर्व हैं. महिलाएं इस दिन का पूरे वर्ष इंतजार करती हैं. हरियाली तीज सौंदर्य और प्रेम का पर्व हैं. यह उत्सव भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता हैं. 

यह पर्व प्रकृति से जुड़ने का पर्व हैं. हरियाली तीज का जब पर्व आता है तो हर तरफ हरियाली छा जाती हैं. पेड़ पौधे उजले- उजले नजर आने लगते हैं. हरियाली तीज का पर्व श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता हैं. हरियाली तीज या श्रावणी तीज, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को कहते हैं.

हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 18 अगस्त शुक्रवार रात 8:01 मिनट से शुरू हो रही है और 19 अगस्त शनिवार रात 10:19 मिनट पर समाप्त होगी. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हरियाली तीज की पूजा के लिए 3 शुभ मुहूर्त के योग बन रहे हैं. 

इस दिन महिलाएं सुबह 07:30 मिनट से 09:08 मिनट तक पूजा कर सकती हैं. इसके बाद आप दोपहर 12:25 मिनट से शाम 05:19 मिनट कर शुभ मुहूर्त में पूजा कर सकती हैं.

सुहागन स्त्रियां रखती हैं व्रत

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि हरियाली तीज पर सुहागन स्त्रियां पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं. महिलाएं इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करती हैं. इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं. हाथों में मेहंदी लगाती हैं, सावन मास के गीत गाती हैं. महिलाएं हरियाली तीज को एक उत्सव के तौर पर मनाती हैं.

इन मंत्रों से करें माता पार्वती की  आराधना 

ऊं उमायै नम:, ऊं पार्वत्यै नम:, ऊं जगद्धात्र्यै नम:, ऊं जगत्प्रतिष्ठयै नम:, ऊं शांतिरूपिण्यै नम:, ऊं शिवायै नम:

भगवान शिव की आराधना का मंत्र

डॉक्टर अनीष व्यास ने बताया कि भोलेनाथ के लिए ऊं हराय नम:, ऊं महेश्वराय नम:, ऊं शम्भवे नम:, ऊं शूलपाणये नम:, ऊं पिनाकवृषे नम:, ऊं शिवाय नम:, ऊं पशुपतये नम:, ऊं महादेवाय नम: का जाप करें.

ये भी पढ़ें

सावन का शनिवार है बेहद खास, इन उपायों से शांत होता है शनि देव का प्रकोप

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 4 March 2026: होली के हुड़दंग में कहीं भारी न पड़ जाए राहु काल! धुलेंडी पर मेष से मीन तक का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: होली के हुड़दंग में कहीं भारी न पड़ जाए राहु काल! धुलेंडी पर मेष से मीन तक का राशिफल
Kal Ka Rashifal 4 March 2026: होली पर आपकी राशि में क्या लिखा है? जानें अपना शुभ अंक और लकी कलर
4 मार्च राशिफल: कल होली पर आपकी राशि में क्या लिखा है? जानें अपना शुभ अंक और लकी कलर
Aaj Ka Rashifal: सावधान! आज होलिका दहन पर 3 घंटे 27 मिनट का चंद्र ग्रहण, सुबह 06:20 से सूतक शुरू, जानें राशिफल
Aaj Ka Rashifal: सावधान! आज होलिका दहन पर 3 घंटे 27 मिनट का चंद्र ग्रहण, सुबह 06:20 से सूतक शुरू, जानें राशिफल
ईरान: आखिरी 24 घंटे! यरूशलेम दहला, खामेनेई का अंत और कल 'ब्लड मून'... क्या कल दुनिया का नक्शा बदल जाएगा?
ईरान: आखिरी 24 घंटे! यरूशलेम दहला, खामेनेई का अंत और कल 'ब्लड मून'... क्या कल दुनिया का नक्शा बदल जाएगा?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के साथ मिलकर इजरायल हमारे खिलाफ...', मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ख्वाजा आसिफ का तीखा बयान, क्या बोले PAK रक्षा मंत्री?
'भारत के साथ मिलकर इजरायल हमारे खिलाफ...', मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ख्वाजा आसिफ का तीखा बयान, क्या बोले PAK रक्षा मंत्री?
Holi 2026: देशभर में मनाई जा रही होली, बसपा चीफ मायावती ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा?
देशभर में मनाई जा रही होली, बसपा चीफ मायावती ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा?
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
राज कपूर से अमिताभ बच्चन तक, ऐसी होती थी बॉलीवुड सितारों की शानदार होली पार्टियां
राज कपूर से अमिताभ बच्चन तक, ऐसी होती थी बॉलीवुड सितारों की शानदार होली पार्टियां
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
Holi 2026: भारत के अलावा कहां-कहां खेली जाती है होली, देख लीजिए लिस्ट
भारत के अलावा कहां-कहां खेली जाती है होली, देख लीजिए लिस्ट
Holi Special Recipe: इस होली घर पर बनाएं ट्रेडिशनल कांजी वड़ा, जानिए आसान रेसिपी
Holi Special Recipe: इस होली घर पर बनाएं ट्रेडिशनल कांजी वड़ा, जानिए आसान रेसिपी
Airtel का सबसे सस्ता सालभर वाला प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग-SMS और डेटा के साथ मिलते हैं कई शानदार बेनिफिट्स 
Airtel का सबसे सस्ता सालभर वाला प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग-SMS और डेटा के साथ मिलते हैं कई शानदार बेनिफिट्स 
Embed widget