एक्सप्लोरर

Janmashtami 2022: किसने किया था भगवान श्रीकृष्ण का नामकरण? जानें यह रोचक कहानी

Krishna Naamkaran: इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 18 और 19 अगस्त को मनाया जाएगा. इस दिन पूरे धूमधाम से कान्हा की पालकी सजाई जाती है. आइए जानते हैं कि आखिर भगवान कृष्ण का नामकरण किसने किया था.

Janmashtami 2022 Date: भगवान श्री कृष्ण ने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मध्यरात्रि में रोहिणी नक्षत्र में जन्म लिया था. हर साल भादो मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी मनाई जाती है. इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 18 और 19 अगस्त को मनाया जाएगा. इस दिन पूरे धूमधाम से कान्हा की पालकी सजाई जाती है और उनका श्रृंगार किया जाता है. कृष्ण ने माता देवकी के गर्भ से जन्म लिया था लेकिन उनका लालन-पालन यशोदा मां ने किया था. आइए जानते हैं कि आखिर भगवान कृष्ण का नामकरण (Krishna Naamkaran) किसने किया था.

कुलगुरु ऋषि गर्ग ने किया था कृष्ण का नामकरण

ऋषि गर्ग यदुवंश के कुलगुरु थे. श्रीमदभागवत पुराण के वर्णन अनुसार उन्होंने ने ही कृष्ण भगवान का नामकरण किया था. एक बार ऋषि गर्ग गोकुल में पधारे जहां नंदबाबा और यशोदा मां ने उनका खूब आदर सत्कार किया. ऋषि गर्ग ने बताया कि वो पास के गांव में एक बालक का नामकरण करने आएं हैं और रास्ते में मिलने के लिए इधर आ गए. यह सुनकर यशोदा मां ने उनसे अपने बालक का भी नाममकरण करने का अनुरोध किया. कहा जाता है कि नामकरण से पहले बाल-गोपाल की मनमोहक छवि को देखकर ऋषि गर्ग अपनी सुधबुध खो बैठे थे.

ऐसे हुआ कृष्ण का नामकरण

पहली नजर में ही ऋषि गर्ग को पता लग गया था कि यह कोई साधारण बालक नहीं है. उन्होंने यशोदा मां से कहा कि आपका बालक अपने कर्मों के अनुसार कई नामों से जाना जाएगा. वो समझ गए थे कि बाल-गोपाल के रूप में साक्षात ईश्वर ने जन्म लिया है लेकिन उन्होंने यह भेद सबके सामने नहीं खोला. ऋषि गर्ग ने कहा कि यह बालक अब तक कई अवतार ले चुका है और इस बार इसका जन्म काले रूप में हुआ है इसलिए इसका नाम कृष्ण होगा. मां यशोदा को यह नाम पसंद नहीं आया और उन्होंने ऋषि से कोई और नाम रखने को कहा. तब ऋषि ने कहा कि आप इन्हें कन्हैया, कान्हा, किशन या किसना कहकर भी बुला सकते हैं. तभी से कृष्ण को इन नामों से जाना जाने लगा.

 

Shakun Apshakun: अपशकुन मानी जाती हैं यह 5 बातें, जानें किन घटनाओं का मिलता है संकेत

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, प्रसन्न होंगे कृष्ण भगवान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 1 March 2026: रविवार को बन रहे हैं खास योग, आर्थिक फैसलों में गलती पड़ सकती है भारी
Kal Ka Rashifal 1 March 2026: रविवार को बन रहे हैं खास योग, आर्थिक फैसलों में गलती पड़ सकती है भारी
हरिद्वार में रंगभरी एकादशी: साधु-संतों ने पंचगव्य से खेली होली, विश्व कल्याण की कामना!
हरिद्वार में रंगभरी एकादशी: साधु-संतों ने पंचगव्य से खेली होली, विश्व कल्याण की कामना!
Planetary Parade 2026: आज शाम सूर्यास्त के बाद आसमान में प्लेनेटरी परेड, बुध-शुक्र समेत 6 ग्रह एक कतार में दिखेंगे
Planetary Parade 2026: आज शाम सूर्यास्त के बाद आसमान में प्लेनेटरी परेड, बुध-शुक्र समेत 6 ग्रह एक कतार में दिखेंगे
Meen Weekly Rashifal 1 to 7 March 2026: मीन का वीकली राशिफल, क्रिएटिव काम दिलाएगा सम्मान और धन
मीन का वीकली राशिफल, क्रिएटिव काम दिलाएगा सम्मान और धन

वीडियोज

Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: भारत से अमेरिका अपना हाथ खींच रहा ? । Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: America के मूड के हिसाब से भारत को बदलना होगा ? । IOI

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
30 साल के हैं तो कितना लगेगा प्रीमियम, जानें सैलरी के हिसाब से टर्म इंश्योरेंस
30 साल के हैं तो कितना लगेगा प्रीमियम, जानें सैलरी के हिसाब से टर्म इंश्योरेंस
कॉमर्स से 12वीं करने के बाद आप कर सकते हैं ये डिप्लोमा कोर्स, जल्दी मिलेगी नौकरी
कॉमर्स से 12वीं करने के बाद आप कर सकते हैं ये डिप्लोमा कोर्स, जल्दी मिलेगी नौकरी
Embed widget