एक्सप्लोरर

Leo Yearly Horoscope 2025: सिंह वार्षिक राशिफल 2025, ढैय्या होगी शुरू बढ़ेंगे संघर्ष

Leo Yearly Horoscope 2025: सिंह राशि वालों के करियर, कारोबार, सेहत, यात्रा, शिक्षा, प्रेम और पारिवारिक जीवन को लेकर नववर्ष 2025 कैसा रहने वाला है. आइये जानते हैं Singh Rashi Varshik Rashfal in Hindi.

Leo Yearly Horoscope 2025: सिंह राशि वालों के लिए यह साल संघर्ष भरा रहने वाला है. क्योंकि 2025 में सिंह राशि पर ढैया शुरू हो जाएगा और यह अशुभ प्रभाव देने वाला है. शुभ कार्यों में विलंब हो जाएगा घरेलू परेशानियों अधिक होगी तथा माता के स्वास्थ्य के लिए भी यह वर्ष अच्छा नहीं रहेगा.

इस समय संतान पक्ष से अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे और कार्य क्षेत्र में उन्नति के योग मिलेंगे. वैवाहिक जीवन भी अच्छा चल रहेगा लेकिन धन संपत्ति में स्थिरता कम रहेगी और शत्रुओं से बार-बार उलझना पड़ेगा. पेट तथा गले के रोग परेशान कर सकते हैं आंख और गले में विशेष तौर से इंफेक्शन की संभावना बनी रहेगी.

जनवरी-फरवरी:- जनवरी तथा फरवरी का महीना मिला-जुला रहेगा. शुरुआत में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन जनवरी के मध्य भाग के बाद से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे तथा मान सम्मान में वृद्धि होगी और कमाई के साधन बनते रहेंगे. इस समय व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए व्यवसाय वृद्धि के अवसर मिलेंगे. नौकरी करने वाले जातकों के लिए प्रमोशन की संभावनाएं बनेगी तथा उच्च अधिकारियों से लाभ मिलेगा. सहकर्मियों का भी भरपूर सहयोग मिलता रहेगा.

मार्च-अप्रैल:- मार्च तथा अप्रैल के महीने में शुरुआती समय बहुत अच्छा रहेगा. इस समय विदेश यात्रा के योग भी बनेंगे तथा वहां और प्रॉपर्टी के लाभ के योग भी बनेंगे. लेकिन कुछ अज्ञात भय भी बना रहेगा. शत्रुओं के द्वारा किसी षड्यंत्र में फसाने का प्रयास किया जा सकता है. अप्रैल के महीने में खर्च अधिक बढ़ेंगे , जिससे आर्थिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ता रहेगा, लेकिन कमाई पर्याप्त होती रहेगी.

मई-जून:- मई तथा जून के महीने में कुछ पारिवारिक क्लेश की संभावनाएं बनी रहेगी. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. पीठ पीछे की जाने वाली बुराइयां सामने आ सकती हैं. कोई गुप्त चिंता परेशान करेगी और अपने भी पराये व्यवहार कर सकते हैं. जून के अंत में किसी गंभीर झगड़े की संभावना है तथा वाहन दुर्घटना के भी प्रबल योग हैं, इसलिए इस समय सावधानी रखने की विशेष आवश्यकता होगी.

जुलाई-अगस्त:- जुलाई तथा अगस्त का महीना खर्च वाला रहेगा. इस समय स्वास्थ्य भी कुछ नरम रहेगा. पेट और गले के रोग दिक्कत दे सकते हैं. किसी करीबी व्यक्ति के द्वारा विश्वासघात किया जा सकता है तथा पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी कुछ चिंताएं हो सकती हैं. शत्रुओं के द्वारा परिवार में क्लेश जैसा माहौल उत्पन्न किया जा सकता है तथा कार्य क्षेत्र में भी प्रतिष्ठा को गिराने के प्रयास किया जा सकते हैं.

सितंबर-अक्टूबर:- सितंबर तथा अक्टूबर का महीना धन प्राप्ति के लिए अच्छा कहा जाएगा. इस समय शेयर मार्केट से पैसा कमाने वाले लोगों के लिए अच्छा समय होगा और व्यवसाय करने वाले जातक नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं. नौकरी वाले जातकों के लिए प्रमोशन की संभावनाएं बनेगी. अत्यधिक दौड़धूप करने के भी लाभ ही मिलेंगे. पुरानी अटकी हुई योजनाएं सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी तथा बिगड़े कार्य भी बनेंगे.

नवंबर-दिसंबर:- नवंबर तथा दिसंबर का महीना क्रोध की कुछ अधिकता वाला रहेगा और निकट संबंधियों से कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. व्यर्थ की यात्रा करना पड़ सकती हैं तथा यात्रा में स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है, लेकिन इस समय परिवार का अच्छा सहयोग मिलेगा तथा दिक्कतों में जीवनसाथी का भी भरपूर सहयोग मिलने के लाभ हैं. संतान के द्वारा किसी प्रकार का लाभ दिया जा सकता है तथा शिक्षा वाले जातकों के लिए यह मान प्रतिष्ठा वाला समय रहेगा.

उपाय - आदित्यहृदय स्तोत्र का नियमित पाठ करें.

ये भी पढ़ें: Cancer Yearly Horoscope 2025: कर्क वार्षिक राशिफल 2025, थोड़ा संघर्ष-थोड़ा लाभ वाला रहेगा साल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: पूर्णिमा के बाद बदलेगा दिन, मेष से मीन तक पढ़ें गुरुवार का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: पूर्णिमा के बाद बदलेगा दिन, मेष से मीन तक पढ़ें गुरुवार का राशिफल
Aaj ka Meen Rashifal 2 April 2026: मीन राशि पार्टनरशिप मजबूत होगी, करियर और लव लाइफ में संतुलन के साथ लाभ के योग
मीन राशि पार्टनरशिप मजबूत होगी, करियर और लव लाइफ में संतुलन के साथ लाभ के योग
Aaj ka Kumbh Rashifal 2 April 2026: कुंभ राशि विवाद के संकेत, बिजनेस और करियर में सतर्क रहना बेहद जरूरी
कुंभ राशि विवाद के संकेत, बिजनेस और करियर में सतर्क रहना बेहद जरूरी
Aaj ka Makar Rashifal 2 April 2026: मकर राशि भाग्य का पूरा साथ, जॉब और बिजनेस में सफलता के साथ विदेश से जुड़े शुभ समाचार
मकर राशि भाग्य का पूरा साथ, जॉब और बिजनेस में सफलता के साथ विदेश से जुड़े शुभ समाचार

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अपने दरवाजे पर हो रहे धमाके, देश की क्या करेंगे सुरक्षा’, BJP ऑफिस ब्लास्ट पर ममता ने शाह को घेरा
‘अपने दरवाजे पर हो रहे धमाके, देश की क्या करेंगे सुरक्षा’, BJP ऑफिस ब्लास्ट पर ममता ने शाह को घेरा
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
LSG vs DC: दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप
दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप
'अगर ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा', TMC पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती
'ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा', TMC पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती
'भगवान राम के रोल में दिव्य लगे रणबीर', 'रामायण' की नई झलक का रिव्यू आया सामने
'भगवान राम के रोल में दिव्य लगे रणबीर', 'रामायण' की नई झलक का रिव्यू आया सामने
Middle East Crisis: हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
Muslim Chaturvedi: कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
Fatty Liver Without Alcohol: बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
Embed widget