एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव में BJP कितनी सीटें जीत रही है? इस एस्ट्रोलॉजर ने बता दिया नंबर

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: एग्जिट पोल (Exit Poll 2024) आने के बाद सरकार कौन बनाएगा? इसका उत्तर 4 जून को मिलेगा, लेकिन ज्योतिष के जानकार और उनकी गणना क्या कहती है, जानते हैं.  

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं. लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) सभी चरणों की वोटिंग समाप्त हो चुकी है. सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है. सही नतीजे 4 जून को आएंगे जब मतों की गिनती होगी. लेकिन एग्जिट पोल कितना सच साबित हो सकता है? 

लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है. इस चुनाव में राजनैतिक दलों की आपस में कांटे की टक्कर देखी गई. आईये ग्रहों के आधार पर देखते हैं कि इस चुनावों में किस पार्टी का पलड़ा भारी रहेगा?

सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की जन्म कुंडली (Kundli) देखते हैं. जन्म 17 सितंबर 1950, समय सुबह 11:00 बजे, स्थान मेहसाना गुजरात का जन्म है. वृश्चिक लग्न और वृश्चिक राशि की जन्म कुंडली है.

लग्न में चंद्र मंगल, चतुर्थ भाव में बृहस्पति, पंचम भाव में राहु दशम भाव में शुक्र शनि, तथा एकादश भाव में सूर्य बुध केतु हैं. वर्तमान समय में मंगल महादशा में शनि की अंतर्दशा मैं 2025 तक चल रही है. लग्न में मंगल रूचक महापुरुष योग बन रहा है. 

दशम भाव में तृतीय एवं चतुर्थ भाव का स्वामी शनि सप्तम और द्वादश भाव के स्वामी शुक्र के साथ विराजमान है जिस पर द्वितीय तथा पंचम भाव के स्वामी बृहस्पति की सातवीं दृष्टि है.

वर्तमान समय में वृश्चिक राशि पर शनि का ढैया भी चल रहा है. इन सभी बिंदुओं को कैलकुलेट करके देखें तो यह समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 60 प्रतिशत अनुकूल रहने वाला है तथा 40 प्रतिशत समय उलझन आदि का रहेगा.

दूसरी कुंडली भारतीय जनता पार्टी (BJP) की स्थापना कुंडली है जो 6 अप्रैल 1980, सुबह 11:40, स्थान दिल्ली (Delhi) की है.

यह मिथुन लग्न और वृश्चिक राशि की कुंडली है, जिसमें तृतीय भाव में मंगल बृहस्पति शनि और राहु, छठे भाव में चंद्रमा, नवम भाव में बुध केतु, दशम भाव में सूर्य तथा द्वादश भाव में स्वराशि का शुक्र है.

इस कुंडली (Kunldi) में वर्तमान समय में चंद्रमा की महादशा में बुध की अंतर्दशा सितंबर 2025 तक चल रही है तथा वृश्चिक राशि पर शनि का ढैया चल रहा है और इस कुंडली के अनुसार ढैया काफी नकारात्मक प्रभाव देने वाला है. फलस्वरूप भारतीय जनता पार्टी को विरोधी दल की कड़ी टक्कर मिलने वाली है.

तीसरी कुंडली राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की है जो 19 जून 1970, समय सुबह 5:05, दिल्ली की कुंडली है. यह वृषभ लग्न और वृश्चिक राशि की कुंडली है.

लग्न में बुध, द्वितीय भाव में मंगल सूर्य, तृतीय भाव में शुक्र, चतुर्थ भाव में केतु, षष्टम भाव में बृहस्पति, सप्तम भाव में चंद्रमा, दशम भाव में राहु तथा द्वादश भाव में शनि है.

वर्तमान समय मैं मंगल महादशा में चंद्रमा की अंतर्दशा अक्टूबर 2024 तक चल रही है. मंगल और चंद्रमा का षडाष्टक योग बना हुआ है. यह राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के लिए विपरीत फल देने वाला है तथा चुनाव  की दृष्टि से देखें तो सारे परिणाम प्रतिकूल है मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं.

चौथी कुंडली कांग्रेस पार्टी (Indian National Congress) की है जो 26 नवंबर 1969, समय सुबह 9:57 बजे, बेंगलुरु की है.

यह कुंडली धनु लग्न तथा मिथुन राशि की है. द्वितीय भाव में मंगल, तृतीय भाव में राहु, पंचम भाव में शनि, सप्तम भाव में चंद्रमा, नवम भाव में केतु, एकादश भाव में बृहस्पति तथा शुक्र और द्वादश भाव में सूर्य और बुध है.

इस कुंडली में बुध की महादशा में बुध की अंतर्दशा फरवरी 2026 तक चल रही है. कुंडली में बुध अस्त है तथा सप्तम और दशम भाव का स्वामी होकर बारहवें स्थान में बैठा हुआ है.

यह एक कमजोर योग कहा जाएगा जो कि इस समय महादशा के अनुसार सत्ता देने में असफल प्रतीत हो रहा है.

इन सभी कुंडलियों का विश्लेषण करने से परिणाम निकलता है कि इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को अपने उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने में कुछ कमी रहेगी लेकिन दशा और अंतर्दशा को देखते हुए प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार पुनः जीत जाएंगे.

क्या 400 पार होंगी सीटें

सभी कुंडलियों के विश्लेषण से परिणाम निकलता है कि 400 पर कर पाना बहुत मुश्किल है लेकिन 320 से 360 के आसपास सीटें मिल सकती है नरेंद्र मोदी पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में इस बार राम मंदिर का मुद्दा कितना प्रभावी रहा? ज्योतिषी ने की बड़ी भविष्यवाणी

नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. यह ज़रूरी नहीं है कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal: सावधान! आज होलिका दहन पर 3 घंटे 27 मिनट का चंद्र ग्रहण, सुबह 06:20 से सूतक शुरू, जानें राशिफल
Aaj Ka Rashifal: सावधान! आज होलिका दहन पर 3 घंटे 27 मिनट का चंद्र ग्रहण, सुबह 06:20 से सूतक शुरू, जानें राशिफल
ईरान: आखिरी 24 घंटे! यरूशलेम दहला, खामेनेई का अंत और कल 'ब्लड मून'... क्या कल दुनिया का नक्शा बदल जाएगा?
ईरान: आखिरी 24 घंटे! यरूशलेम दहला, खामेनेई का अंत और कल 'ब्लड मून'... क्या कल दुनिया का नक्शा बदल जाएगा?
Holika Dahan Puja 2026: राशि अनुसार करें होलिका दहन पूजा, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और खुशहाली
Holika Dahan Puja 2026: राशि अनुसार करें होलिका दहन पूजा, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और खुशहाली
मार्च 2026 राशिफल: 12 राशियों के लिए करियर, प्यार और सेहत में बड़े बदलाव! जानें अपनी किस्मत
मार्च 2026 राशिफल: 12 राशियों के लिए करियर, प्यार और सेहत में बड़े बदलाव! जानें अपनी किस्मत

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget