एक्सप्लोरर

Makar Lagna: समझदारी के मामले में इस राशि वालों का नहीं है कोई जवाब

Janam Kundli : जिन लोगों का जन्म मकर लग्न में होता है वे बहुत कर्मठ होते हैं. ऐसे व्यक्ति देखने में आलसी लगते हैं लेकिन जब तक इनका मकसद पूरा नहीं हो जाता तब तक ये अपने कार्य को बंद नहीं करते हैं.

Makar Lagna : मकर का अर्थ है मगर. मगर के स्वभाव से तो सभी परचित हैं. मगर एक आलसी जीव माना जाता है. लेकिन उसकी नजरें हमेशा अपने लक्ष्य पर रहती हैं. इनके हाथों की पकड़ भले ही बहुत अच्छी न हो लेकिन परमात्मा ने मुख और दाँत बहुत मजबूत दिये हैं. मगर जिस भी चीज को पकड़ लेता है फिर उसे कोई छुड़ा नहीं सकता है. स्किन मोटी होती है इसलिए संवेदनशील कम होते हैं.

शनि होते हैं इस राशि के स्वामी मकर राशि कालपुरुष की कुंडली में कर्म भाव में आती है. उतराषाढ़ा के तीन चरण, श्रवण के चार चरण और धनिष्ठा नक्षत्र के दो चरण से मिलकर इस राशि का निर्माण हुआ है. मकर राशि का स्वामी शनि होता है अर्थात इस लग्न वालों का लग्नेश शनि होता है. मकर राशि दक्षिण दिशा की स्वामी और पृथ्वी तत्व की सौम्य राशि  है. चर राशि होने के कारण मकर के जातकों को यात्रा करना बहुत भाता है. मकर राशि पर जब मंगल ग्रह आता है तो उच्च का हो जाता है और जब गुरु इस राशि में आता है, तो यह नीच का हो जाता है. मकर स्त्री राशि है तथा पीछे से इसका उदय होने के कारण इसे पृष्ठोदय कहते हैं. यह घुटने पर अपना प्रभाव डालती है. प्राय: देखा गया है कि मकर लग्न के जातक के शरीर का निचला हिस्सा दुबला पतला और निर्बल होता है. मकर वालों को हमेशा अपने पैरों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. इस लग्न वालों की लंबाई प्राय: सामान्य से कुछ ज्यादा ही होती है.

कर्मठ और आराम पसंद होते हैं मकर लग्न में जन्म लेने वाले

इस लग्न वाला व्यक्ति कर्मठ तो होता है लेकिन आराम पसंद भी जबरदस्त होता है. जिस प्रकार मगरमच्छ को भोजन करने के बाद आराम के सिवाय और कुछ नहीं सूझता है, ऐसी ही इस लग्न वाले व्यक्ति की भी प्रवृति होती है. मकर वाला व्यक्ति बहुत उत्साही होता है. यह अपने कर्म से कभी पीछे नहीं हटता है. प्राय: देखा गया है कि इनका सीना और सिर बड़ा होता है. जिन जातकों का सिर बड़ा होता है वह बहुत समझदार होते हैं.

चीजों को बहुत जल्दी समझ लेते हैं

मकर के जातको में एक विशेष गुण होता है कि यह जब भी किसी वस्तु को पकड़ लेते हैं तो उसे मगरमच्छ की तरह उदरस्थ कर लेते है. कहने का आशय है कि मकर वाला व्यक्ति किसी एक विषय पर महारत हासिल कर लेता है. मकर वालों के लिए शनि का बलवान होना बहुत जरूरी होता है, शनि के बलवान होने से जातक समझदार और नौकरी पसंद होता है. यह अपने मालिक की मन लगाकर ईमानदारी से सेवा करता है.

ज्यादातर समय ऑफिस में ही गुजारते हैं

इस लग्न वालों का कर्क, तुला, वृष, मकर, कुंभ वाले लोगों से अच्छा प्राकृतिक तालमेल होता है. बेहतरीन भोजन के बहुत शौकीन होते हैं. इनका कर्म क्षेत्र जिस विषय में होता है, उस विषय को यह बहुत अच्छी तरह से समझ लेते हैं. मकर वाला जातक औसत से कहीं ज्यादा समझदार होता है. ये लोग अपने जीवन का ज्यादातर समय ऑफिस में ही गुजार देते हैं. एक बात और मकर लग्न के बच्चों के अभिभावकों को उन्हें पढ़ने के विषय सोच-समझ कर दिलाएं, अच्छा तो यह है कि मकर वाला बच्चा खुद ही अपना विषय अपनी रुचि के अनुसार चुनें.

किसी एक विषय के जानकार होने पर मिलती है विशेष सफलता

एक बात और कि मकर वाले बच्चे को कभी बीच में साइड (संकाय) नहीं बदली चाहिए. मकर वालों को विषय रुचि के हिसाब से न मिले तो उसकी प्रगति नहीं हो पाती है. क्योंकि बीच में साइड चेंज कराना उसके भविष्य के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ होगा. मकर वालों के जीवन में अनेक कठिनाइयां आति हैं लेकिन यह उनका डटकर सामना करता है और विजयी भी होता है. इस लग्न वालों के साथ न भूलने की खास बात होती है, अगर कोई व्यक्ति इसको हानि पहुंचाता है तो उसको कभी भूलते नहीं हैं. यह गलतियां दोबारा कम करते हैं.

अच्छे मैनेजर होते हैं

यह प्रत्येक कार्य सावधानी के साथ करता है. अच्छे कर्मों को करने में रुचि रखता है. वह अपने अधीनस्थ लोगों से कार्य लेने में बहुत निपुण होता है. मकर वाला अपने काम को बहुत रस लेकर करता है. मकर वाला व्यक्ति भक्ति भी एक सीमा तक करता है, क्योंकि वह मूलत: भौतिकवादी होता है. इसे सांसारिक सुख में ज्यादा आनंद प्राप्त होता है. अपना काम निकालने के लिए वह कुछ भी कर सकता है. वह बहुत उच्चाभिलाषी होता है साथ ही अपने काम के दम पर समूह में प्रमुख स्थान पर पहुंचता है. मकर वालों का वैवाहिक जीवन सामान्य ही रहता है.

अच्छे रणनीतिकार होते हैं

मकर लग्न वाला जातक अपने आपको परिस्थिति के अनुसार बदल लेता है. धन के मामले में हमेशा गणित लगाता रहता है. अपने धन को योजनाबद्ध तरीके से खर्च करता है. मकर वालों के लिए शुक्र ग्रह हमेशा फल देने वाला योगकारी होता है. इस लग्न वालों को हीरा रत्न धारण करना चाहिए. बुध भाग्येश होने के कारण मकर वालों के भाग्य का स्वामी होता है और यदि कुंडली में बुध सही स्थिति में हो तो ऐसा जातक बहुत भाग्यशाली होता है. इस लग्न वालों को अपने आत्मबल और कर्मठता को बढ़ाने के लिए नीलम रत्न धारण करना चाहिए. इस लग्न वालों को सूर्य को जल भी देना चाहिए.

Janam Kundli : शुक्र ग्रह का गोचर इन राशियों के लिए लाने जा रहा है शुभ परिणाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो साप्ताहिक राशिफल 22-28 मार्च 2026: इस हफ्ते किस्मत देगी साथ या लेगी परीक्षा? जानिए 12 राशियों का हाल
टैरो साप्ताहिक राशिफल 22-28 मार्च 2026: इस हफ्ते किस्मत देगी साथ या लेगी परीक्षा? जानिए 12 राशियों का हाल
Mangal Shukra Threat: युद्ध को मंगल और तेल-गैस को लगेगी शुक्र की नजर! क्या और गहराएगा संकट?
Mangal Shukra Threat: युद्ध को मंगल और तेल-गैस को लगेगी शुक्र की नजर! क्या और गहराएगा संकट?
Tarot Prediction 25 March 2026: बुधवार को मां कालरात्रि का प्रभाव, इन राशियों की चमकेगी किस्मत या आएगा संकट?
Tarot Prediction 25 March 2026: बुधवार को मां कालरात्रि का प्रभाव, इन राशियों की चमकेगी किस्मत या आएगा संकट?
Kal Ka Rashifal 25 March 2026: नवरात्रि के सप्तम दिन मां कालरात्रि का आशीर्वाद किस राशि के साथ? पढ़ें कल का राशिफल
Kal Ka Rashifal 25 March 2026: नवरात्रि के सप्तम दिन मां कालरात्रि का आशीर्वाद किस राशि के साथ? पढ़ें कल का राशिफल

वीडियोज

Lamborghini Urus SE India review 2026 | Auto Live #urus #lamborghini
Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
दिल्ली: जिस्मफरोशी के सबसे चर्चित केस में सोनू पंजाबन को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने रद्द की सजा
दिल्ली: जिस्मफरोशी के सबसे चर्चित केस में सोनू पंजाबन को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने रद्द की सजा
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
यूट्यूबर अरमान मलिक बने पांचवीं बार पिता, पहली पत्नी पायल ने दिया बच्चे को जन्म
यूट्यूबर अरमान मलिक बने पांचवीं बार पिता, पहली पत्नी पायल ने दिया बच्चे को जन्म
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
Indian Railway: रेलवे ने रिफंड नियमों पर तोड़ी चुप्पी, बोला- यात्रियों पर नहीं पड़ेगा कोई अतिरिक्त बोझ
रेलवे ने रिफंड नियमों पर तोड़ी चुप्पी, बोला- यात्रियों पर नहीं पड़ेगा कोई अतिरिक्त बोझ
LPG महंगी हुई तो पुणे के होटल ने ट्रंप पर निकाला गुस्सा, ऑरेंज बाल वाला कहकर चिढ़ाया, अब हो रहा वायरल
LPG महंगी हुई तो पुणे के होटल ने ट्रंप पर निकाला गुस्सा, ऑरेंज बाल वाला कहकर चिढ़ाया, अब हो रहा वायरल
Embed widget