एक्सप्लोरर

Mithun Rashifal 2025: मिथुन राशिफल 2025, धन और करियर को लेकर नहीं मिल रहे अच्छे संकेत

Mithun Rashifal 2025: वार्षिक राशिफल मिथुन राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है. साल 2025 धन, करियर, सेहत आदि के लिए कैसा रहेगा, जानें मिथुन राशिफल 2025 (Yearly Horoscope 2025).

Gemini Horoscope 2025: राशिफल 2025, मिथुन राशि वालों के लिए कुछ मामलों में परेशानी लेकर आ रहा है. मिथुन राशिफल 2025 (Mithun Rashifal 2025) धन के मामलों में दिक्कते ला सकता है. नव वर्ष 2025 में क्या खास होने जा रहा है, जानते हैं आपका वार्षिक राशिफल (Yearly Horoscope 2025-

मिथुन राशिफल 2025 (Yearly Horoscope 2025 Gemini)

साल 2025 में आप देव गुरु बृहस्पति से प्रभावित रहने वाले हैं. क्योंकि नये साल में बृहस्पति ग्रह का गोचर आपकी राशि में होने वाला है. जनवरी 2025 में आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है. शेयर बाजार से भी मनचाहा लाभ मिलता नहीं दिख रहा है, इसलिए इस महीने बहुत सोच समझकर ही निवेश करें. फरवरी 2025 का महीना करियर के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है. यदि जॉब बदलना चाहते हैं तो कहीं से अच्छा ऑफर आ सकता है. मीडिया से जुड़े लोगों को लिए यह महीना अच्छा साबित हो सकता है.

जीवन में उथल-पुथल होगी (Mithun Rashi 2025)

मार्च 2025 में मिथुन राशि वालों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है. इस दौरान जीवन में उथल-पुथल की स्थिति बनती दिख रही है. जो लोग जॉब करते हैं उनके ट्रांसफर की खबर आ सकती है. प्रमोशन की स्थिति भी बन सकती है. इस दौरान दांतों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. अप्रैल 2025 में गुरु आपके वित्तीय मामलों को प्रभावित कर सकते हैं, 10 अप्रैल के बाद लेनदेन में सावधानी बरतें. इस महीने कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात का भी योग बन रहा है, जो किसी क्षेत्र में विशेष नॉलेज या महारत रखते हैं. इनकी संगत का लाभ उठाने का प्रयास करें.

मिथुन राशि वालों के लिए मई 2025 का महीना विशेष होने जा रहा है. इस महीने यानि 14 मई 2025 को गुरु को गोचर आपकी राशि में होगा. साल 2025 का ये सबसे बड़े राशि परिवर्तन में से एक है. साल 2025 में गुरु दो बार आपकी राशि में प्रवेश करेंगे. गुरु का पहला गोचर आपकी राशि में 14 मई को होगा तो दूसरी बार गुरु का गोचर 5 दिसंबर 2025 को होगा. गुरु का यह परिवर्तन आपके जीवन में विशेष प्रभाव डालेगा. 

तनाव से बचकर रहें (Mithun Rashi 2025 Mein Kaisi Rahegi)

जून 2025 का महीना आपके लिए कुछ मामलों में तनाव ला सकता है. बेटी की ससुराल को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती है. पेट संबंधी रोग आपको परेशान कर सकते हैं. इसलिए इस महीने आपको अपनी सेहत पर विशेष फोकस रखना होगा. विद्यार्थियों को कोर्स को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी. मनचाहे परिणाम पाने के लिए आपकी अपनी प्लानिंग में बदलाव करने होंगे.

मिथुन राशि वालों के जुलाई 2025 का महीना मिलाजुला रहने वाला है. ये महीना उन लोगों के लिए अच्छी खबर ला सकता है, जिनके विवाह में देरी हो रही है या अच्छा वर नहीं मिल रहा है. जुलाई के महीने में अच्छे रिश्ते आने की प्रबल संभावना दिख रही है.

2025 में मतभेद उभर सकते हैं (Mithun Rashifal 2025)

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, जो भाषा-बोली, कॉमर्स,गणित, संचार आदि का कारक है. भौतिक चीजें भी बुध से प्रभावित रहती हैं. साल 2025 में आपका ध्यान इन चीजों की तरफ कम जाएगा. जिस कारण आपके परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद भी देखने को मिल सकती हैं. अगस्त 2025 में आपकी रुचि धार्मिक कामों में अधिक रहेगी. आपके दृष्टिकोण में भी बदलाव देखने को मिलेगा. सितंबर 2025 में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. अधिक यात्रा करने से सेहत संबंधी कुछ दिक्कते हैं हो सकती हैं.

गुड न्यूज 2025 लाइफ बदल देगी (Mithun Rashifal 2025 Kaisa Rahega)

अक्टूबर 2025 में मिथुन राशि वालों को करियर को लेकर गुड न्यूज आ सकती है. जो लोग मल्टी नेशनल कंपनी में कार्य करते हैं उनके हाथ कुछ अच्छे अवसर आ सकते हैं. इंटर्नशिप करने वालों को अधिक मेहनत करनी होगी. अपने मैनेजर से झूठ बोलने के कारण आपकी इंटर्नशिप समय से पहले ही समाप्त हो सकती है. नवंबर 2025 में धन का अधिक व्यय हो सकता है. नया घर, नई प्रॉपर्टी या कोई कार-बाइक खरीद सकते हैं. इस महीने आप अपने शौक को पूरा करने के लिए अधिक आतुर नजर आएंगे. दिसंबर  2025 का महीना आपके लिए तनाव लेकर आ रहा है. संतान की तरफ से कुछ दिक्कत आ सकती है. दांपत्य जीवन में भी कुछ परेशानी का योग बन रहा है, जिन लोगों की नई शादी है, वे सतर्क रहें. कोई गलती न करें, एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें.

यह भी पढ़ें- Mesh Rashifal 2025: मेष राशिफल 2025, नए साल में शनि की रहेगी आप पर नजर, आ सकती हैं ये समस्याएं

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. वर्तमान में CJP आंदोलन को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होंगे पाकिस्तान के बुरे दिन? कुंडली ने खोला सत्ता, सीमा और संकट का राज
कल से शुरू होंगे पाकिस्तान के बुरे दिन? कुंडली ने खोला सत्ता, सीमा और संकट का राज
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 14 अगस्त 2026 मिथुन और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मेष को धन लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
टैरो राशिफल 14 अगस्त 2026 मिथुन और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मेष को धन लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget