एक्सप्लोरर

Numerology: इस्लाम में 786 को क्यों मानते हैं शुभ अंक, अल्लाह का क्या है इस अंक से वास्ता?

Numerology: मुसलमान (Muslim) 786 अंक को बहुत शुभ मानते हैं. इसलिए घर और दुकान के बाहर शुभता के लिए इस अंक को लिखवाते हैं. इस्लाम (Islam) में अल्लाह (Allah) को 786 से जोड़ा जाता है.

Numerology: 786 अंक देखते ही सबसे पहले यही ख्याल आता है यह एक इस्लामिक नंबर (Islamic Number) है. लेकिन क्या सच में इस्लाम या मुस्लिम धर्म (Muslim) से इस नंबर का वास्ता है या यह महज एक नंबर है. 786 अंक को लेकर लोगों में विभिन्न तरह की धारणाएं हैं. मुस्लिम धर्म से जुड़े लोग इस अंक को बहुत ही पवित्र और शुभ मानते हैं.

हिंदू धर्म (Hindu Dharma) में जिस तरह लोग शुभ-लाभ (Shubh Labh), स्वास्तिक (Swastika) को शुभ चिह्न मानकर घर के बाहर इसे शुभता के प्रतीक के तौर पर लगाते हैं. ठीक इसी तरह मुस्लिम धर्म से जुड़े लोग भी घर और दुकान के बाहर 786 अंक लिखवाते हैं. लेकिन इस अंक का मतलब क्या है. क्या इसका संबंध अल्लाह से है या फिर यह महज एक अंक मात्र ही है, आइये जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

बिस्मिल्लाह अल-रहमान अल-रहीम का योग है 786

इस्लाम धर्म (Islam) से जुड़े लोग 786 अंक को बिस्मिल्लाह अल-रहमान अल-रहीम (BISMILLAH AR-RAHMAN AR-RAHEEM) का योग मानते हैं. मतलब बिस्मिल्लाह अल-रहमान अल-रहीम लिखने से इसका जोड़ 786 आता है. इसलिए इसे पाक (पवित्र) अंक माना जाता है. बता दें कि बिस्मिल्लाह अल-रहमान अल-रहीम का अर्थ है ‘अल्लाह’ (Allah) जोकि बेहद पाक, दयालु और रहम दिल हैं.

इसलिए बिस्मिल्लाह अल-रहमान अल-रहीम को अल्लाह से जोड़ा जाता है. 7+8+6= 21 होता है और 21 का जोड़ यानी 2+1= 3 होता है. तीन अंक को कई धर्मों में शुभ अंक माना गया है.

हालांकि इस्लाम में अंक ज्योतिष (Numerology) में इस जोड़ का जिक्र नहीं मिलता. बल्कि लोगों द्वारा कुछ अरबी अक्षरों को जोड़कर 786 को इस्लाम के प्रचलन में लाने की बात कही जाती है.

मुस्लिम 786 अंक को सकारात्मकता (Positivity), भाग्य और समृद्धि से जोड़कर भी देखते हैं. घर और दुकान पर इस अंक का इस्तेमाल करने के साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोग शादी के कार्ड में भी इस अंक को छपवाते हैं. कई लोगों को अगर इस अंक की नोट मिल जाए तो वह इसे बेशकीमती मानकर सहेजकर रखते हैं.

फिल्मों में भी 786 अंक का जिक्र

बॉलीवुड (Bollywood) में बनी कई फिल्मों में भी 786 अंक का जिक्र किया गया है. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की कुली में ‘बिल्ला नंबर 786’ शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की वीर जारा में ‘कैदी नंबर 786’, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ‘खिलाड़ी 786’ आदि जैसी कई फिल्मों में इस अंक का इस्तेमाल कर फिल्मों को हिट बनाया गया.

लेकिन जैसा कि हमने ऊपर ही बताया कि 786 अंक को लेकर लोगों में कई मत, मान्यताएं और धारणाएं हैं. कुछ लोगों का मानना है कि 786 अन्य अंकों की तरह केवल एक अंक ही है और इसका इस्लाम से कोई वास्ता नहीं और ना ही धार्मिक ग्रंथ में इसका जिक्र मिलता है. अरब मुल्क, जहां इस्लाम का जन्म हुआ यहां लोग 786 अंक से जुड़ी मान्यताओं को जानते तक नहीं.

कई मुस्लिम धर्म गुरु बिस्मिल्लाह की जगह 786 लिखने को केवल रियाजी जबान मानते हैं. लेकिन फिर भी तमाम मुसलमान बिस्मिल्लाह के बजाय 786 अंक लिखते हैं. इसे लेकर कुछ लोगों का ये भी मानना है कि अल्लाह का नाम पूरा और पूरी इबादत के साथ लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Numerology: हिंदू धर्म में चार अंक का है बहुत खास महत्व, जानिए आखिर कैसे

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Numerology: जन्मतिथि बताएगी आपके दुश्मन अंक! जानें किस मूलांक से नहीं बैठता आपका तालमेल
जन्मतिथि बताएगी आपके दुश्मन अंक! जानें किस मूलांक से नहीं बैठता आपका तालमेल
Guru Gochar 2026: 31 अक्टूबर तक गुरु गोचर से किस मूलांक को होगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क?
31 अक्टूबर तक गुरु गोचर से किस मूलांक को होगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क?
Aaj Ka Ank Rashifal 2 June 2026: जून में पैदा हुए लोग करोड़पति बनते हैं या कर्जदार? मूलांक 1 से 9 तक का खुला राज
क्या जून में जन्मे लोगों के हाथ में टिकता है पैसा? जानें सभी 1 से 9 मूलांकों की आर्थिक सोच, पढ़ें 2 जून 2026 का अंक राशिफल
चारधाम यात्रा में साइबर ठगों का जाल, हेली टिकट और VIP दर्शन के नाम पर लूट; बिहार से दो को दबोचा
चारधाम यात्रा में साइबर ठगों का जाल, हेली टिकट और VIP दर्शन के नाम पर लूट; बिहार से दो को दबोचा

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 'Vasudha' ने फिर मारी बाजी, इस हफ्ते भी नंबर 1 पर रहकर रचा इतिहास! #sbs
Bollywood News: सलमान की टीम के लीगल नोटिस पर 'काला हिरण' मेकर्स का पलटवार, विवाद ने पकड़ी रफ्तार (04.06.26)
स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल 2.0 लाने पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क
डिलिमिटेशन बिल 2.0 पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
दर्द से तड़प उठा पाकिस्तानी खिलाड़ी, सिर पर लगी भयंकर चोट; मैदान छोड़कर गया बाहर
दर्द से तड़प उठा पाकिस्तानी खिलाड़ी, सिर पर लगी भयंकर चोट; मैदान छोड़कर गया बाहर
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
Explained: 4 मई से 4 जून तक... फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता बनर्जी?
फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता?
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
Embed widget