एक्सप्लोरर

जिन्ना ने अगर इस ज्योतिषी की बात मान ली होती तो पाकिस्तान के न होते ऐसे हालात!

पाकिस्तान जहां लोकतंत्र की बहाली एक सपना हो गया है. पाकिस्तान में आज जो हालात हैं, उसे लेकर एक भारतीय ज्योतिषी ने बहुत पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी.

सन 1947. देश अभी तक दो हिस्सों में नहीं बंटा था. लेकिन अंग्रेजों को देश छोड़ने की बहुत जल्दी थी. आखिरी गवर्नर जनरल लार्ड मांउटबेटन चाहते थे कि किसी तरह से दोनों देशों का बंटवारा हो जाए. 

20 फरवरी 1947 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री 'एटली' घोषणा करते हैं कि जून 1948 से पहले पहले ब्रिटिश हुकूमत भारत को सत्ता सौंप देगी.

23 मार्च 1947 को लॉर्ड माउंटबेटन का वाइसराय बनाकर भारत भेजा जाता है. इसी दिन मुस्लिम लीग 'पाकिस्तान दिवस' मनाती है. 3 जून 1947 को लार्ड माउंटबेटन भारत के विभाजन की घोषणा करते हैं.


जिन्ना ने अगर इस ज्योतिषी की बात मान ली होती तो पाकिस्तान के न होते ऐसे हालात!

लार्ड माउंटबेटन ने भारत और पाकिस्तान को 14 और 15 अगस्त में एक दिन आजादी की तिथि के रूप में निर्धारित करने को कहा. तो पाकिस्तान ने 14 अगस्त 1947 को अपनी स्वतंत्रता की औपचारिक घोषणा कर दी.

जबकि भारत ने स्वतंत्रता दिवस के 15 अगस्त 1947 की मध्यरात्रि का समय निर्धारित किया. स्वतंत्रता दिवस के लिए 'शुभ मुहूर्त' निकालने के जिम्मेदारी भारत के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सूर्य नारायण व्यास को सौंपी.

पंडित सूर्य नारायण व्यास ने ही स्वतंत्रता दिवस की तिथि और शुभ मुहूर्त निकाला था. ज्योतिषाचार्य ने जो समय निकाला, उसी मुहूर्त में अंग्रेजों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के हाथों में भारत का भाग्य सौंप दिया और ब्रिटिश सरकार ने भारतीय स्वतंत्रता एक्ट पर हस्ताक्षर कर दिए, तब उस दौरान रात के 12:00 बजे रहे थे.

वहीं पाकिस्तान की बात करें तो जब भारत में 12 बज रहे थे, तब पाकिस्तान की घड़ियां 11.30 बजा रही थी. क्योंकि पाकिस्तान का स्टैंडर्ड टाइम भारत से 30 मिनट पीछे है. जब दोनों मुल्क गहरी नींद में सो रहे थे, तब उनकी किस्मत तय हो रही थी.


जिन्ना ने अगर इस ज्योतिषी की बात मान ली होती तो पाकिस्तान के न होते ऐसे हालात!

पंडित सूर्य नारायण व्यास ज्योतिष शास्त्र के मर्मज्ञ थे, इसी वजह से उन्हें आजाद भारत की कुंडली बनाने की जिम्मेदारी दी गई. ज्योतिष शास्त्र के साथ-साथ वे साहित्यकार, इतिहासकार, स्वतंत्रता सैनानी व पत्रकार भी थे.

पंडित सूर्य नारायण व्यास ने 1930 में ही भारत के आजाद होने की भविष्यवाणी कर दी थी. भारत सरकार ने पंडित सूर्य नारायण व्यास को 1958 में पद्मभूषण सम्मान प्रदान किया. पंडित सूर्य नारायण व्यास महात्मा गांधी, राजेंद्र प्रसाद, सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहर लाल नेहरू के ज्योतिष सलाहकार थे.

बताते हैं कि पंडित सूर्य नारायण व्यास ने मोहम्मद अली जिन्ना को सलाह दी थी कि वे स्वतंत्रता दिवस के लिए 14 अगस्त की तारीख का चयन न करें. ये पाकिस्तान के लिए शुभ नहीं है.

पंडित सूर्य नारायण व्यास का मानना था कि इस दिन स्थिर लग्न नहीं है. पंचांग अनुसार उस दिन मेष लग्न बन रहा था जो कि एक चर लग्न था. लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्थिर लग्न को शुभ माना गया है. कहते हैं कि पंडित सूर्य नारायण व्यास ने यही सलाह मोहम्मद अली जिन्ना को दी थी. ज्योतिष ग्रंथों में चर लग्न वालों के लिए ग्यारवां भाव बाधक माना गया है. 

ज्योतिष ग्रंथों में 11वां भाव लाभ का भाव माना गया है. इससे आय, बड़े भाई-बहन, उपलब्धि, इच्छाओं की पूर्ति आदि का विचार किया जाता है. चर लग्न और ग्रह दोष के कारण पाकिस्तान में लोकतंत्र की स्थापना दूर का सपना रहेगा. 

पाकिस्तान जब से आजाद मुल्क बना है तभी से ही वहां पर सेना का हस्तक्षेप रहा है. आलम ये है कि वहां अबतक एक भी प्रधानमंत्री ढंग से अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है.

पंडित सूर्य नारायण व्यास ने कई भविष्यवाणी की थी, इसमें महात्मा गांधी की हत्या, भारत पर चीन का आक्रमण, लाल बहादुर शास्त्री का निधन को लेकर भी इनकी भविष्यवाणी सच साबित हुई.

पंडित सूर्य नारायण व्यास ने 1924 में एक काशी यानि बनारस से प्रकाशित एक समाचार पत्र में एक लेख लिखा जिसमें उन्होने लिखा था कि गांधी मरेंगे नहीं, मारे जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Independence Day 2024: भारत की कुंडली किस ज्योतिषी ने बनाई थी, क्या जानते हैं आप इनका नाम

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह- वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य | मीडिया रणनीतिकार | डिजिटल कंटेंट विशेषज्ञ

हृदेश कुमार सिंह 25 वर्षों से वैदिक ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय एक बहुआयामी विशेषज्ञ हैं. वर्तमान में वे ABP Live में Astro और Religion सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं, जहां वे ग्रहों की चाल को केवल पारंपरिक भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रखते, बल्कि उन्हें आधुनिक जीवन, समाज, मीडिया, बाजार और वैश्विक घटनाओं की दिशा तय करने वाले संकेतों के रूप में प्रस्तुत करते हैं. हृदेश कुमार सिंह एक सम्मानित और अनुभवी ज्योतिषी हैं, जिनका कार्य पारंपरिक विद्या और समकालीन विश्लेषण के संगम के लिए जाना जाता है.

इन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी ज्योतिष सलाहकार के रूप में कार्य किया है. वे मीडिया रणनीति, कंटेंट लीडरशिप, धार्मिक ब्रांडिंग और डिजिटल पब्लिशिंग के गहरे जानकार हैं.

प्रमुख भविष्यवाणियां

हृदेश कुमार सिंह की कई भविष्यवाणियां समय के साथ चर्चा में रहीं और उल्लेखनीय रूप से सटीक सिद्ध हुईं. इनमें IPL 2025 के विजेता की पूर्व घोषणा, Yo Yo Honey Singh की वापसी और संगीत सफलता, भारत में AI नीति बदलाव के संकेत, Donald Trump की पुनः राष्ट्रपति पद पर वापसी और उसके बाद के निर्णय, Pushpa 2: The Rule की बॉक्स ऑफिस सफलता और Allu Arjun के करियर ग्राफ, Dhurandhar की संभावित बॉक्स ऑफिस सफलता, ईरान-इजराइल युद्ध, शेयर बाजार क्रैश 2025, दिल्ली की मुख्यमंत्री को लेकर भविष्यवाणी, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई का पूर्वानुमान और क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू व लोकप्रियता का संकेत शामिल हैं. ये सभी विश्लेषण शुद्ध वैदिक गणना, गोचर, दशा-अंतरदशा और मेदिनी ज्योतिषीय अध्ययन पर आधारित रहे हैं.

विशेषज्ञता के क्षेत्र

हृदेश कुमार सिंह (Astro Guy) वैदिक ज्योतिष, संहिता शास्त्र, होरा शास्त्र, अंक ज्योतिष और वास्तु के अनुभवी शोधकर्ता व विश्लेषक हैं. वे ग्रहों की स्थिति, दशा-गोचर और मनोवैज्ञानिक संकेतों के आधार पर करियर, विवाह, शिक्षा, प्रेम संबंध, बिजनेस और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर गहन ज्योतिषीय विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं.

ज्योतिष के पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक संदर्भों से जोड़ते हुए वे शेयर मार्केट ट्रेंड, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कॉर्पोरेट रणनीति, ब्रांड पोजिशनिंग और वैश्विक घटनाओं पर भी ग्रहों के प्रभाव का अध्ययन करते हैं. डिजिटल युग में धर्म और ज्योतिष को प्रामाणिक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए वे SEO-अनुकूल राशिफल, पंचांग आधारित भविष्यवाणी और गूगल रैंकिंग के अनुकूल धार्मिक कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञ माने जाते हैं.

मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनका कार्य Digital Religion Journalism और Astro-Strategic Analysis के लिए जाना जाता है. वे लाइफ-कोच के रूप में भी लोगों को जीवन के महत्वपूर्ण निर्णयों, सही समय की पहचान और अवसरों के चयन में मार्गदर्शन देते हैं.

उद्देश्य

हृदेश कुमार सिंह का स्पष्ट मानना है कि ज्योतिष भय, भ्रम या भाग्यवाद का उपकरण नहीं, बल्कि जीवन के लिए बौद्धिक और आध्यात्मिक सहारा है. उनके अनुसार ज्योतिष केवल प्रश्नों का उत्तर नहीं देता, बल्कि सही समय पर साहसिक और संतुलित निर्णय लेने की दिशा भी दिखाता है.

अन्य रुचियां

फिल्मों की संरचनात्मक समझ, संगीत की मनोवैज्ञानिक गहराई, साहित्यिक दर्शन, राजनीति की परख, बाजार की समझ और यात्राओं से अर्जित मानवीय अनुभव उनके व्यक्तित्व और लेखन को एक विशिष्ट गहराई प्रदान करते हैं. यही बहुस्तरीय दृष्टि उनके लेखों, भविष्यवाणियों और रणनीतिक विश्लेषण को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि संवेदनशील, सांस्कृतिक और प्रभावशाली बनाती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 24 March 2026: मेष को खर्च की चिंता, कन्या को बड़ा लाभ, जानें सभी राशियों का हाल
Kal Ka Rashifal 24 March 2026: किस्मत देगी बड़ा संकेत! इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, तो कुछ को रहना होगा सावधान
Meen Weekly Horoscope 22- 28 March 2026: मीन साप्ताहिक राशिफल, करियर पटरी पर आएगा या नई परेशानी देगी दस्तक ?
मीन साप्ताहिक राशिफल, करियर पटरी पर आएगा या नई परेशानी देगी दस्तक ?
Kumbh Weekly Horoscope 22-28 March 2026: कुंभ साप्ताहिक राशिफल, बदलाव, नए अवसर और आत्ममंथन का समय है
कुंभ साप्ताहिक राशिफल, बदलाव, नए अवसर और आत्ममंथन का समय है
Makar Weekly Horoscope 22-28 March 2026: मकर साप्ताहिक राशिफल, काम में लापरवाही रिश्तों पर बुरा असर डाल सकती है
मकर साप्ताहिक राशिफल, काम में लापरवाही रिश्तों पर बुरा असर डाल सकती है

वीडियोज

Donald Trump के U-Turn ने दुनिया को चौंकाया | Iran Vs America Israel War
Iran-Israel War: Middle East में बारूद की बारिश ने बढ़ाया युद्ध का खतरा | World War3 | Drones Attack
Sansani: ट्रंप के लिए अमेरिका में नफरत बढ़ रही है? | Middle East
Owaisi करेंगे Humayun Kabir की पार्टी से गठबंधन? सियासत में हलचल | Breaking News
War Update: ईरान-इजरायल टकराव ने बढ़ाया दुनिया का खतरा | Iran Vs America Israel War | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: भारत के लिए राहत की खबर, दो LPG टैंकर्स ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
Strait of Hormuz: भारत के लिए राहत की खबर, दो LPG टैंकर्स ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
अब्दुल बासित की गीदड़भभकी पर प्रियंका चतुर्वेदी की दो टूक, कहा- अगर थोड़े भी संकेत लगे तो...
अब्दुल बासित की गीदड़भभकी पर प्रियंका चतुर्वेदी की दो टूक, कहा- अगर थोड़े भी संकेत लगे तो...
तेल के बाद मिडिल ईस्ट में बिजली पर जंग! ईरान की गल्फ देशों को खुली धमकी- अमेरिकी ठिकानों को सप्लाई की तो...
तेल के बाद मिडिल ईस्ट में बिजली पर जंग! ईरान की गल्फ देशों को खुली धमकी- अमेरिकी ठिकानों को सप्लाई की तो...
आईपीएल की तरह नए लीग की घोषणा, ये 6 टीमें लेंगी हिस्सा, जानिए सबकुछ
आईपीएल की तरह नए लीग की घोषणा, ये 6 टीमें लेंगी हिस्सा, जानिए सबकुछ
Dhurandhar 2 Leaked: 'धुरंधर 2' की धुआंधार कमाई के बीच मेकर्स को झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म, फ्री में डाउनलोड कर धड़ल्ले से देख रहे लोग
'धुरंधर 2' की धुआंधार कमाई के बीच मेकर्स को झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने लगाया $2 मिलियन का टोल, कहा- 'ये हमारे अधिकार को...'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने लगाया $2 मिलियन का टोल, कहा- 'ये हमारे अधिकार को...'
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, इस साल इतने फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास
बिहार बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, इस साल इतने फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास
BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
Embed widget