एक्सप्लोरर

Palmistry: हथेली पर मौजूद ये रेखाएं बताती हैं कैसा रहेगा वैवाहिक जीवन?

Palmistry: हथेली में मौजूद रेखाओं से पता चलता है कि आपका विवाह किस उम्र में होगा और वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा. ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास जी से जानते हैं दांपत्य जीवन से जुड़ी हस्तरेखाओं के बारे में.

Palmistry for Marriage Life: हथेली की रेखाएं विवाह रेखा व्यक्ति के वैवाहिक जीवन का संकेत देती है. हाथ में विवाह रेखा कैसी है, यह व्यक्ति के वैवाहिक जीवन के बारे में बहुत कुछ बताती है. हाथ में विवाह रेखा कई तरह से हो सकती है. यह रेखा बुध पर्वत पर मिलती है.

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि विवाह रेखा आगे बढ़कर अंत में सांप की जीभ की तरह दो शाखाओं में बंट जाए तो दंपति में वाद-विवाद की स्थितियां बनी रहती हैं. ऐसे दंपति में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद होते हैं. कई बार विवाद हद से ज्यादा भी बढ़ जाता है. 

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि यदि दोनों हाथों में विवाह रेखाएं दो शाखाओं में बंट जाए तो शादी टूटने का संकेत होता है. हस्त रेखा के नियमों के आधार पर विवाह रेखा कटी नहीं होनी चाहिए, बल्कि समान रूप से स्पष्ट होनी चाहिए. यदि रेखा कटी हो तो उसमें कहीं न कहीं कोई और चिह्न बन जाता है,  जिससे उसका मतलब भी बदल जाता है. विवाह रेखा स्पष्ट और गहराई वाली शुभ मानी जाती है. स्पष्ट विवाह रेखा वाले व्यक्तियों का वैवाहिक जीवन खूबसूरत होता है. यदि टूटी हुई या अधिक रेखाओं के साथ मिली विवाह रेखा होती है तो दांपत्य जीवन में अड़चन आती है.

हस्तरेखा से जाने किस उम्र में होगा विवाह

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा और हृदय रेखा के बीच की दूरी बहुत ही कम है तो ऐसे लोगों का विवाह कम उम्र में होने की संभावनाएं होती हैं. आमतौर पर विवाह रेखा और हृदय रेखा के बीच की दूरी ही व्यक्ति के विवाह की उम्र बताती है. इन दोनों रेखाओं के बीच जितनी अधिक दूरी होगी विवाह उतने ही अधिक समय बाद होता है.

जिन लोगों के हाथ में विवाह रेखा हृदय रेखा के समीप होती है उनकी शादी 20 साल की उम्र के लगभग हो जाती है. यदि ये विवाह रेखा छोटी हो और हृदय रेखा के मध्य में हो तो 22 वर्ष के आस-पास की उम्र में विवाह होने के योग होते हैं. यदि एक से अधिक छोटी-छोटी विवाह रेखाएं हाथ में दिखाई देती हैं तो वे प्रेम संबंधों को दर्शाती है.

वैवाहिक जीवन के लिए शुभ नहीं होती ऐसी रेखाएं

  • यदि महिला के हाथ में विवाह रेखा के शुरुआत में ही द्वीप का निशान बने तो विवाह में धोखा मिलने की आशंका बनती है. यदि ऐसा नहीं है तो यह जीवनसाथी के खराब स्वास्थ्य का संकेत देता है. इस स्थिति में जीवनसाथी का स्वास्थ्य अक्सर खराब रहता है.
  • व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा का बहुत नीचे की ओर झुककर हृदय रेखा को काटना भी शुभ लक्षण नहीं माना गया है. यह निशान जीवनसाथी के मृत्यु का संकेत देता है.
  • विवाह रेखा यदि सूर्य रेखा को काटकर आगे बढ़े तो इसके परिणाम उलट मिलेंगे. ऐसे लोगों को विवाह के बाद जीवनसाथी से बदनामी का सामना करना पड़ सकता है. बुध पर्वत पर आकर कोई रेखा विवाह रेखा को काटे तो यह भी वैवाहिक जीवन में परेशानियों का इशारा करता है.
  • यदि विवाह रेखा बीच में टूट जाए तो यह वैवाहिक विच्छेद का संकेत देती है. यदि किसी व्यक्ति के दोनों हाथ में विवाह रेखा के आरंभ में दो शाखाएं हो तो उस व्यक्ति की शादी टूटने का भय रहता है.
  • यदि किसी स्त्री के हाथ में विवाह रेखा के आरंभ में द्वीप चिह्न हो तो उसका विवाह किसी धोखे से होने की संभावनाएं रहती हैं. साथ ही, यह निशान जीवनसाथी के खराब स्वास्थ्य की ओर भी इशारा करता है.
  • यदि किसी व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा बहुत अधिक नीचे की ओर झुकी हुई दिखाई दे रही है और वह हृदय रेखा को काटते हुए ओर नीचे चले जाए तो यह शुभ लक्षण नहीं माना जाता है. ऐसी रेखा वाले व्यक्ति का जीवन साथी उसकी मौजूदगी में ही गुजर सकता है.
  • विवाह रेखा अगर बीच में टूटी हो तो यह विवाह टूटने का संकेत माना जाता है. इसके लिए हथेली के दूसरे चिह्नों पर भी विचार करना चाहिए. यदि विवाह रेखा के अंत में किसी सांप की जीभ के समान दो शाखाएं हों तो यह पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद पैदा करती है.
  • यदि दाएं हाथ में दो विवाह रेखा है और बाएं हाथ में एक विवाह रेखा है तो ऐसे लोगों की पत्नी अपने पति का अधिक ध्यान रखने वाली नहीं होती है.
  • यदि किसी व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा ऊपर की ओर मुड़ जाए और छोटी उंगली तक पहुंच जाए तो ऐसे व्यक्ति के विवाह में काफी परेशानियां आती हैं. आमतौर पर ऐसी विवाह रेखा वाले इंसान का विवाह होना बहुत मुश्किल होता है यानी इन लोगों के अविवाहित रहने की संभावनाएं काफी अधिक होती हैं.
  • यदि विवाह रेखा को कोई खड़ी रेखा या रेखाएं काट रही हैं तो यह विवाह में देरी और बाधाओं का संकेत है. ऊपर की ओर मुड़ी हुई विवाह रेखा शुभ नहीं मानी जाती है. यदि ये रेखा थोड़ी सी ऊपर की ओर मुड़ गई है तो व्यक्ति का विवाह होने में बहुत बाधाएं आती हैं और विवाह हो भी जाता है तो वैवाहिक जीवन सुखी नहीं कहा जा सकता है.

सुखी वैवाहिक जीवन का संकेत देती है ऐसी हाथ की ये रेखाएं

  • विवाह रेखा का लंबी होना और सूर्य पर्वत तक जाना शुभ संकेत माना गया है. यह स्थिति जीवनसाथी के संपन्न होने का भी इशारा करती है. यदि किसी व्यक्ति की हथेली में विवाह रेखा लम्बी और सूर्य पर्वत तक जाने वाली है तो यह संपन्न और समृद्ध जीवन साथी का प्रतीक है. लेकिन बुध पर्वत से आई हुई कोई रेखा यदि विवाह रेखा को काटती है तो इससे वैवाहिक जीवन परेशानियों से भरा होता है.
  • यदि किसी पुरुष के बाएं हाथ में दो विवाह रेखा है और दाएं हाथ में एक विवाह रेखा है तो ऐसे लोगों की पत्नी श्रेष्ठ होती है. इन लोगों की पत्नी बहुत अधिक प्रेम करने वाली और पति का बहुत अधिक ध्यान रखने वाली होती है. दोनों हाथों में विवाह रेखा समान लंबाई की और समान शुभ लक्षणों वाली होती है तो ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन सुखी होता है. इन लोगों का अपने जीवन साथी से काफी अच्छा तालमेल होता है.
  • यदि विवाह रेखा के अंत में त्रिशूल के समान चिह्न दिखाई दे रहा है तो व्यक्ति अपने जीवनसाथी से बहुत अधिक प्रेम करने वाला होता है. ये प्रेम हद से अधिक हो जाता है. कुछ वर्षों बाद ऐसा व्यक्ति जीवन साथी के प्रति उदासीन भी हो जाता है.
  • हस्त रेखा विशेषज्ञ डा. अनीष व्यास ने बताया कि यदि विवाह रेखा के प्रारंभ में किसी द्वीप के समान चिह्न है तो जीवनसाथी का कोई अनैतिक संबंध हो सकता है. द्वीप का चिह्न अंत में हो तो यह जीवन साथी के स्वास्थ्य के लिए बुरा संकेत है. 

ये भी पढ़ें: Punsavan Sanskar: गर्भवती महिलाओं के लिए जरुरी है पुंसवन संस्कार, जानें महत्व और विधि

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Singh Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस पर बढ़ेगा मान, होगी धन वर्षा! जानें आज का राशिफल
Singh Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस पर बढ़ेगा मान, होगी धन वर्षा! जानें आज का राशिफल
Kark Rashifal Today 15 August 2026: कर्क राशि का पराक्रम बढ़ेदा, जानें करियर व आज का राशिफल!
Kark Rashifal Today 15 August 2026: कर्क राशि का पराक्रम बढ़ेदा, जानें करियर व आज का राशिफल!
Mithun Rashifal Today 15 August 2026: मिथुन राशि को मिलेगा गृह सुख, जानें आज का राशिफल!
Mithun Rashifal Today 15 August 2026: मिथुन राशि को मिलेगा गृह सुख, जानें आज का राशिफल!
Vrishabh Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगी वृषभ राशि की किस्मत, जानें करियर व लव राशिफल!
Vrishabh Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगी वृषभ राशि की किस्मत, जानें करियर व लव राशिफल!

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget