एक्सप्लोरर

Planets Health Connection: अगर आप भी आए दिन हो जाते हैं बीमार? तो ये ग्रह है जिम्मेदार!

Astrology: व्यक्ति की कुंडली में अगर ग्रह दोष हैं तो कई बीमारियों के संकेत मिलते हैं. पर अगर ज्योतिषी उपायों से ग्रहों को शांत कर दिया जाए तो समस्या में काफी हद तक राहत मिल सकती है.

Connection of Planets with Disease: व्यक्ति की कुंडली में अगर ग्रह दोष है तो कई बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है. हर ग्रह व्यक्ति को कुछ न कुछ बीमारी जरूर देता है. इसलिए अगर कोई व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त है तो निश्चित ही उसकी कुंडली में कोई अशुभ ग्रह बैठा है जिसके कारण वह बीमार है. आइए जानते हैं किस ग्रह की वजह से कौन सी बीमारी हो सकती है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए.

सूर्य ग्रह
सूर्य ग्रह को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है. सभी ग्रहों को शक्ति सूर्य से ही मिलती है. यदि आपकी कुंडली में सूर्य का दोष है तो सूर्य के अशुभ प्रभाव से आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकतीं हैं. आपको हड्डियों की, आंखों की, हृदय रोग, पाचन तंत्र की और टीबी जैसे संबंधित रोग हो सकते हैं.

उपाय
कुंडली में सूर्यदेव की मजबूती के लिए रोजाना सूर्य भगवान को जल चढ़ाना चाहिए और तांबे के पात्र से जल पिएं।

चंद्र ग्रह 
यदि कुंडली में चंद्र ग्रह कमजोर है तो चंद्रमा का नियंत्रण व्‍यक्ति की सोच और मनोदशा पर होता है.इसके दोष के कारण खांसी-जुकाम, मानसिक बीमारी, डिप्रैशन, अनिद्रा घबराहट और बेचैनी जैसी बीमारी होती हैं.

उपाय
पूर्णिमा और एकादशी को व्रत रखें और सोमवार के दिन शिवजी की आराधना करनी चाहिए. आप चांदी का छल्‍ला भी धारण कर सकते हैं.

मंगल ग्रह
मंगल ग्रह का संबंध रक्त से होता है.कुंडली में मंगल के अशुभ होने पर व्यक्ति को हाई ब्‍लड प्रैशर, बुखार और त्वचा संबंधी बीमारियां होने लगती हैं.

उपाय 
मंगल को मजबूत बनाने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी की आराधना करें और मंगलवार का व्रत करें.गुड़ का सेवन करें और लाल वस्‍त्र और लाल वस्तु का दान भी कर सकते हैं.

बुध ग्रह
बुध का संबंध व्‍यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता से होता है. बुध ग्रह के कमजोर होने पर नाक, कान, गले और त्वचा से जुड़ी बीमारियां होने लगती हैं. 

उपाय
बुध ग्रह के दोष को दूर करने के लिए गाय को हरी घास खिलाना चाहिए. हर वक्‍त अपने साथ कपूर, लौंग और इलाइची रखें. तुलसी के पत्‍तों का सेवन करें और गायत्री मंत्र के मंत्रों का जाप करें.

गुरु ग्रह 
कुंडली में गुरु के कमजोर होने से मोटापे, हेपेटाइटिस, उदर से संबंधित रोग और पेट की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं.

उपाय
गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें. प्रात: काल सूर्य को हल्‍दी मिलाकर जल चढ़ाएं.सोने का छल्‍ला तर्जनी उंगली में धारण कर सकते हैं और रोजाना विष्‍णु सहस्‍त्रनाम का पाठ करें.

शुक्र
शुक्र ग्रह संपन्नता और वैभव का कारक ग्रह है. इसके अशुभ होने पर यौन संबंधी समस्याएं और हार्मोंस में असंतुलन के कारण बीमारियां हो सकती हैं.

उपाय
शुक्र की मजबूती के लिए शुक्रवार के दिन कन्याओं को सफेद रंग की मिठाई खिलाएं. स्‍फटिक की माला गले में धारण करें और सफेद चीजों का सेवन कम से कम करें.

शनि
शनि के कमजोर होने से व्यक्ति को शरीर में विभिन्‍न प्रकार के दर्द और हड्डी की समस्‍याएं हो सकती हैं.इससे बाल से जुड़ी बीमारी भी होती हैं.

उपाय
शनि को मजबूत बनाने के लिए जातकों को शनिवार के दिन शनिदेव मंदिर में तेल चढ़ाएं. शनि दोष को दूर करने के लिए प्‍याज -लहसुन और मांस मदिरा का सेवन बंद कर दें. लोहे का छल्‍ला बीच वाली उंगली में पहनें . शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

राहु ग्रह
कुंडली में राहु के दोष होने पर व्यक्ति को याददाश्‍त संबंधी,पैरों में दर्द, नसों की कमजोरी, पेशाब से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं. जो आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती बीमारी आदि होने लगती हैं।

उपाय
नीले रंग की चीजों प्रयोग करें और अपने आहार को शुद्ध और सात्विक बनाए रखें. गले में तुलसी की माला भी धारण कर सकते हैं.

केतु ग्रह
केतु ग्रह से जुड़े दोष बनने पर व्‍यक्ति को पैरों में दर्द, नसों की कमजोरी, पेशाब, रक्‍त और त्‍वचा संबंधी बीमारियां हो सकती हैं. 

उपाय
अपने बड़े-बुजुर्ग की सेवा करें. साथ ही कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं. खुद को स्‍वच्‍छ रखें और जरूरतमंदों को दान करें. धार्मिक उपदेशों को जरूर सुनें.

ये भी पढ़ें:-

Colour Astrology: बुधवार के दिन पहनें इन रंगों के कपड़े, मिलेगी तरक्की, जीवन बनेगा सुखमय

Samudrik Shastra: नाखूनों की बनावट से पहचाने अपना भविष्य, जानिए क्या कहता है?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

28 फरवरी 2026 टैरो कार्ड भविष्यवाणी: इन राशियों के लिए शनिवार का दिन निर्णायक रहने वाला है! जानें अपनी राशि का हाल?
28 फरवरी 2026 टैरो कार्ड भविष्यवाणी: इन राशियों के लिए शनिवार का दिन निर्णायक रहने वाला है! जानें अपनी राशि का हाल?
Meen March Horoscope 2026: मीन मार्च मासिक राशिफल, लव लाइफ में आएगा चुनौतिपूर्ण मोड़, जॉब में भी देनी होगी परीक्षा
मीन मार्च मासिक राशिफल, लव लाइफ में आएगा चुनौतिपूर्ण मोड़, जॉब में भी देनी होगी परीक्षा
Aquarius March Horoscope 2026: कुंभ मार्च मासिक राशिफल, पूरे होंगे टारगेट या बढ़ेगी और जिम्मेदारी
कुंभ मार्च मासिक राशिफल, पूरे होंगे टारगेट या बढ़ेगी और जिम्मेदारी
Capricorn March Horoscope 2026: मकर मार्च मासिक राशिफल, ऑफिस में अपने ही दे सकते हैं धोखा, बचकर रहें
मकर मार्च मासिक राशिफल, ऑफिस में अपने ही दे सकते हैं धोखा, बचकर रहें

वीडियोज

Arvind Kejriwal Bail: फुट-फुट कर रोए केजरीवाल, PM मोदी को घेरते हुए क्या बोले? |ABPLIVE
कौन हैं Arvind Kejriwal को राहत देने वाले जज जितेंद्र सिंह? जानिए पूरा प्रोफाइल |ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: 133 की मौत, आधी रात महायुद्ध, ख्वाजा आसिफ भारत को सुनाने लगे! ABPLIVE
John Mearsheimer Full Interview : 'AI लीडर बनने से पहले उसे समझना बहुत जरूरी' । Shashi Tharoor
Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ? | ABP NEWS

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
AAP को मिली सियासी संजीवनी! फैसला आते ही दिखी झलक, क्या पूरा हो पाएगा अरविंद केजरीवाल का ये सपना?
AAP को मिली सियासी संजीवनी! फैसला आते ही दिखी झलक, क्या पूरा हो पाएगा अरविंद केजरीवाल का ये सपना?
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
'युवराज सिंह से भी बढ़िया खेलता है अभिषेक...', टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय दिग्गज का दावा, जानें क्या कहा
'युवराज सिंह से भी बढ़िया खेलता है अभिषेक...', टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय दिग्गज का दावा
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
अग्निवीरों के लिए रेलवे की बड़ी पहल, रिटायरमेंट के बाद खुले रोजगार के नए रास्ते
अग्निवीरों के लिए रेलवे की बड़ी पहल, रिटायरमेंट के बाद खुले रोजगार के नए रास्ते
Delhi Best Markets for Holi Shopping: होली के रंग से परफेक्ट गिफ्ट पैक तक, दिल्ली के इन बाजारों में सस्ते में मिलते हैं प्रीमियम आइटम
होली के रंग से परफेक्ट गिफ्ट पैक तक, दिल्ली के इन बाजारों में सस्ते में मिलते हैं प्रीमियम आइटम
Embed widget