एक्सप्लोरर

सूर्य का राशि परिवर्तन: कुंभ राशि से निकल कर सूर्य अब करेंगे मीन राशि में गोचर, जानें 12 राशियों का राशिफल

Rashifal Surya Gochar 2021: कुंभ राशि में अपनी यात्रा को पूर्ण करने के बाद सूर्यदेव अब मीन राशि में गोचर करेंगे. सूर्य के इस राशि परिवर्तन को मीन संक्रांति भी कहते हैं.

Sun Transit 2021: पंचांग के अनुसार ग्रहों के अधिपति सूर्यदेव यानि सूर्य ग्रह राशि परिवर्तन करन्े जा रहे हैं. सूर्य का राशि परिवर्तन कुंभ राशि से निकल कर अब मीन राशि में होने जा रहा है. सूर्य के राशि परिवर्तन को मीन संक्रांति भी कहा जाता है. सूर्य के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा.

सूर्य का स्वभाव ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना गया है. सूर्य को पिता, उच्च पद, यश, आत्मा, नेतृत्वकर्ता, सत्ता आदि का कारक माना गया है. सूर्य प्रधान व्यक्ति का आचरण राजाओं के समान होता है. ऐसे लोगों में अहंकार भी देखा जाता है. ये नियमों से चलने वाले होते हैं. इन्हें आदेश देना अच्छा लगता है. अशुभ होने सूर्य अपयश, हृदय रोग और आंखों से जुड़े रोग भी देते हैं.

सूर्य मीन राशि में कब करेंगे गोचर ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य देव 14 मार्च 2021 रविवार के दिन 05 बजकर 55 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे. इस समय सूर्य कुंभ राशि में भ्रमण कर रहे हैं. जहां पर शुक्र ग्रह भी विराजमान हैं. अब सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे. जो देव गुरू बृहस्पति की राशि है. बृहस्पति ग्रह के साथ सूर्य के संबंध मित्रवत हैं. विशेष बात ये है कि मीन राशि जल तत्व राशि और सूयर्स अग्नि प्रधान. इसलिए सूर्य का गोचर सभी राशियों के लिए विशेष माना जा रहा है.

राशिफल (Horoscope)

मेष राशि: सूर्य आपके आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकते हैं. जिस कारण कार्य क्षेत्र में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

वृष राशि: सूर्य का गोचर आपके लिए लाभकारी साबित होगा. आय के स्त्रोत विकसित होंगे. मान सम्मान में वृद्धि होगी.

मिथुन राशि: सूर्य आपके कार्य क्षेत्र में अच्छा फल प्रदान करेंगे. कार्यक्षेत्र में वृद्धि करेंगे. यानि जॉब और बिजनेस में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे.

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन दो गुणों से व्यक्ति बनता है महान, लक्ष्मी जी की बनी रहती है कृपा

कर्क राशि: सूर्य आपके लिए धन योग का निर्माण कर रहे हैं. इस दौरान धर्म कर्म के कार्यों में रूचि लेंगे.

सिंह राशि: सूर्य का यह परिवर्तन आपके लिए मिलाजुला फल लेकर आ रहा है. परिश्रम के अनुसार फल प्राप्त नहीं होंगे. लेकिन धैर्य बनाए रखना होगा.

कन्या राशि: दांपत्य जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करना होगा. वहीं धन के व्यय पर भी नियंत्रण करना होगा. सेहत का भी ध्यान रखें.

तुला राशि: सूर्य का यह गोचर आपको बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करेगा इसके साथ ही शत्रुओं को पराजित करने में मदद मिलेगी. संबंधों का भी लाभ मिलेगा.

वृश्चिक राशि: शिक्षा और करियर में अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं. प्रेम संबंधो में सफलता मिल सकती है. नए विचारों पर कार्य कर सकते हैं.

धनु राशि: विवाद की स्थिति से बचने का प्रयास करें. मां की सेहत का ध्यान रखें. परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर रिश्ता कायम करने की कोशिश करें.

मकर राशि: प्रमोशन की स्थिति बनती दिख रही है. संबंधों से भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं. लव पार्टनर का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा.

कुंभ राशि: परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे संबंध बनाने का प्रयास करें. इस दौरान आपको अपने मिजाज पर ध्यान देना होगा. तर्क और विवाद की स्थिति से बचने का प्रयास करें.

मीन राशि: सूर्य का गोचर आपकी राशि में होने जा रहा है. इस दौरान सेहत आदि का विशेष ध्यान रखें. अपनी छवि को लेकर भी सतर्क रहें. कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है.

शनिदेव: महाशिवरात्रि पर मिथुन, तुला, धनु,मकर और कुंभ राशि वाले करें ये उपाय, साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या से राहत मिलेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shukra Gochar 2026: 12 साल बाद कर्क राशि में शुक्र-गुरु की युति से बनेगा 'गजलक्ष्मी राजयोग', इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
12 साल बाद कर्क राशि में शुक्र-गुरु की युति से बनेगा 'गजलक्ष्मी राजयोग', इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Gayatri Mantra: रोज़ गायत्री मंत्र जपने वाले लोगों के जीवन में क्या बदलता है? जानिए इसकी शक्ति
रोज़ गायत्री मंत्र जपने वाले लोगों के जीवन में क्या बदलता है? जानिए इसकी शक्ति
Sawan 2026: भगवान शिव को चढ़ाया हुआ बेलपत्र दोबारा चढ़ा सकते हैं?
भगवान शिव को चढ़ाया हुआ बेलपत्र दोबारा चढ़ा सकते हैं?
Aaj Ka Rashifal: 7 जून 2026 वैधृति योग और शतभिषा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें किस समय शुरू करें नया काम
आज का राशिफल 7 जून 2026: दोपहर 12:20 तक वैधृति योग का साया, जानें अपनी राशि के लिए भाग्य बदलने वाला 'सटीक समय' और राहु काल

वीडियोज

LPG Price Hike: रसोई पर महंगाई की मार! जानिए देश भर में कितनी बढ़ीं सिलेंडर की कीमतें | Breaking
Khan Sir Controversy: हमला, गिरफ्तारी और अब कोचिंग सील...बुरे फंसे खान सर! | Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर में ₹29 की बढ़ोतरी, यहां देखें अपने शहर के नए रेट | Breaking
Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप को एक और झटका, अमेरिका को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को एक और झटका, US को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
Amrita Rao Birthday: 'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
Petrol-Diesel Price: क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
Hidden Cholesterol Marker: क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
Embed widget