एक्सप्लोरर

Safalta ki Kunji: जानिए कैसे करें अपने एक-एक मिनट का प्रबंधन, कभी कम नहीं पड़ेगा समय 

Safalta ki Kunji: हमारी जिंदगी की एक-एक पल अनमोल है क्योंकि वह पलटकर नहीं आ सकता. इसलिए काम कोई भी हो, समय का सदुपयोग जरूरी है, आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें अपनाकर सफलता की ओर बढ़ सकेंगे.

Safalta ki Kunji: परीक्षा की घड़ी हो या जिदंगी की दौड़-धूप, सांसों की रफ्तार हो या अपनों तक पहुंचने की बेकरारी, समय का असल महत्व इनसे जुड़े लोगों से पूछें, हर पल अनमोल दिखेगा. अपने क्षेत्रों में सफल लोगों से पूछें तो उनकी कामयाबी का राज समय का बेहतर प्रबंधन है. मगर जब हम निरंतर गतिमान समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चल ही नहीं पाते तो पिछ़ड जाते हैं. मगर विकास की राह में समय की बर्बादी की सबसे बड़ा शत्रु है. एक बार हाथ से निकला समय कभी लौट नहीं सकता है. इसलिए इसका उपयोग करते हुए कभी लापरवाही न बरतें. आइए जानते हैं कुछ ऐसे तरीके जिनसे हमारे समय का पूरा सदुपयोग हो सकता है.

1. हमें अपने कामों में रोजाना ही पांच छोटे, तीन मध्यम और एक बड़ा या महत्वपूर्ण काम को दिनचर्या में रख कर इसे हर हाल में पूरा करना चाहिए.
 
2. हर दिन की शुरुआत एक टू डू लिस्ट के साथ करें और उसका सख्ती से पालन करिए क्योंकि जब तक आपको पता नहीं होगा कि आप दिन भर में क्या-क्या करने वाले हैं. सिर्फ दिन गुजरता जाएगा. संभव होगा कि आप एक काम भी ठीक से नहीं कर पाएंगे.

3. जरूरत के मताबिक कार्यों को पूरा करने की प्राथमिकता तय करिए. जब तक आपका दिमाग स्पष्ट नहीं होगा. आप पहले, दूसरे या अन्य महत्वपूर्ण कामों के बारे में विचार विमर्श कर उलझन में रहेंगे. प्राथमिकताएं तय करने से काम की शुरुआत करना आसान बन जाएगा.

4. हर दिन का एक खास समय खुद के लिए जरूर बचाएं. तब आप अपने चाहने वालों को भी समय दे सकें. मोटिवेशनल, क्रिएटिव, या मनचाहा काम सबसे पहले करें. काम को भरोसेमंद लोगों के साथ शेयर करना भी लाभप्रद होगा.

5. ई-मेल्स/व्हाट्सऐप समेत सोशल मीडया से निश्चित समय के लिए दूरी बनाकर रखें. इसे सुबह या रात में ही चेक करें ताकि आपका माइंड डिस्टर्ब या डायवर्ट न हो सके. कोशिश करें कि सुबह फोन से दूर ही रहें, जिससे दिमाग शांत हो और पूरा दिन अच्छे से काम कर सकें.

6. हर चीज के प्रति उत्तेजना से बचें. छोटी-छोटी बातों पर शिकायत मत कीजिए. पार्टनर के साथ झगड़ने से बचिए. ऐसा न हो कि पूरा दिन रूठने-मनाने में ही निकल जाए. 

7. संभव हो तो व्यावसायिक और निजी फोन नंबर अलग-अलग रखें और काम के समय अनिवार्य तौर पर सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखें.

8. बड़े शहर में रह रहे हैं तो ऑफिस से ज्यादा दूर मत रहें. पास में ही घर लें. गैरलाभकारी कार्यों में खुद को व्यस्त न रखें. टीम मेम्बर्स को मोटिवेट करिए और खुद भी समय प्रबंधन और अनुशासन समझाएं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इन्हें भी पढ़ें
Naag Diwali 2021: कब है नाग दिवाली, जानिए पौराणिक कथा और महत्व
Surya Grahan 2021: चंद्र ग्रहण के 15 दिन बाद लग रहा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 1 March 2026: रविवार को बन रहे हैं खास योग, आर्थिक फैसलों में गलती पड़ सकती है भारी
Kal Ka Rashifal 1 March 2026: रविवार को बन रहे हैं खास योग, आर्थिक फैसलों में गलती पड़ सकती है भारी
हरिद्वार में रंगभरी एकादशी: साधु-संतों ने पंचगव्य से खेली होली, विश्व कल्याण की कामना!
हरिद्वार में रंगभरी एकादशी: साधु-संतों ने पंचगव्य से खेली होली, विश्व कल्याण की कामना!
Planetary Parade 2026: आज शाम सूर्यास्त के बाद आसमान में प्लेनेटरी परेड, बुध-शुक्र समेत 6 ग्रह एक कतार में दिखेंगे
Planetary Parade 2026: आज शाम सूर्यास्त के बाद आसमान में प्लेनेटरी परेड, बुध-शुक्र समेत 6 ग्रह एक कतार में दिखेंगे
Meen Weekly Rashifal 1 to 7 March 2026: मीन का वीकली राशिफल, क्रिएटिव काम दिलाएगा सम्मान और धन
मीन का वीकली राशिफल, क्रिएटिव काम दिलाएगा सम्मान और धन

वीडियोज

A.S. Dulat And Asad Durrani : कैसे सुलझेगी भारत-पाक की लड़ाई ? । Ideas Of India Summit
Siddhant Chaturvedi : बलियाब्वॉय सिद्धांत का शानदार इंटरव्यू । Ideas Of India Summit
Iran- Israel War: ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप... | israeliranwar2026 | iranstrikesback | trumpwaralert
Praveen Kumar,Avani Lekhara Interview : किस्मत की लकीर मोड़ बने चैंपियन! । Ideas Of India Summit
Jawed Ashraf : ईरान-अमेरिका युद्ध का भारत पर क्या होगा असर ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget